Responsive Scrollable Menu

बांग्लादेश में 35 साल बाद राष्ट्रपति चुनाव आज:349 सांसद वोट डालेंगे, वोटों की गिनती लाइव होगी; रूलिंग पार्टी BNP के उम्मीदवार की जीत तय

बांग्लादेश में 35 साल बाद आज राष्ट्रपति चुनाव होने जा रहे हैं। बांग्लादेश में राष्ट्रपति को जनता सीधे नहीं चुनती। संसद के सदस्य राष्ट्रपति का चुनाव करते हैं। इसमें संसद के कुल 349 सांसद वोट डाल सकेंगे। बांग्लादेश के मुख्य चुनाव आयुक्त एएमएम नासिर उद्दीन ने बताया कि चुनाव में पारदर्शिता के लिए वोटों की गिनती लाइव प्रसारित की जाएगी। राष्ट्रपति पद के लिए रूलिंग पार्टी BNP के उम्मीदवार मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर और मुख्य विपक्षी पार्टी जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले 11 दलों के गठबंधन के प्रत्याशी कर्नल (रिटायर्ड) ओली अहमद आमने सामने होंगे। फरवरी में हुए आम चुनाव में BNP को संसद में दो-तिहाई बहुमत मिली थी। इसलिए फखरुल की जीत लगभग तय मानी जा रही है। दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा राष्ट्रपति चुनाव के लिए गुरुवार को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। वोट राष्ट्रीय संसद के सत्र कक्ष में डाले जाएंगे। मतदान शुरू होने से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त एएमएम नासिर उद्दीन सांसदों को वोट डालने का तरीका समझाएंगे। आखिरी बार 1991 में चुनाव में मुकाबला हुआ था बांग्लादेश में अब तक 12 राष्ट्रपति चुनाव हुए हैं। इनमें 8 बार राष्ट्रपति निर्विरोध चुने गए। संविधान लागू होने के बाद पहला राष्ट्रपति चुनाव 1974 में हुआ, जिसमें सांसदों ने वोट देकर मोहम्मद मोहम्मदुल्लाह को चुना। 1975 में संविधान संशोधन के बाद राष्ट्रपति का चुनाव सीधे जनता से कराने की व्यवस्था हुई। इसके तहत 1978, 1981 और 1986 में लगातार तीन बार जनता ने राष्ट्रपति चुना। 1991 में फिर संसदीय व्यवस्था लागू हुई और राष्ट्रपति का चुनाव दोबारा सांसदों के जरिए होने लगा। 1991 में दो उम्मीदवारों के बीच मुकाबला हुआ। इसके बाद 2023 तक सभी चुनाव निर्विरोध रहे, क्योंकि हार के डर से विपक्ष ने उम्मीदवार नहीं उतारा। 1991 के बाद 35 साल में पहली बार बांग्लादेश में राष्ट्रपति पद के लिए मुकाबला हो रहा है। यानी सांसदों को मतदान करना होगा। BNP ने चुनाव से पहले बैठक बुलाई राष्ट्रपति चुनाव से पहले बुधवार को राष्ट्रीय संसद में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के सांसदों की बैठक हुई। प्रधानमंत्री के डिप्टी प्रेस सेक्रेटरी जाहिदुल इस्लाम रोनी ने बताया कि बैठक दोपहर 4 बजे संसद में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने की। BNP के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार फखरुल इस्लाम आलमगीर भी बैठक में शामिल हुए। पूर्व राष्ट्रपति शहाबुद्दीन के इस्तीफे के बाद हो रहे चुनाव बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने 24 जुलाई को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने इस्तीफे की वजह गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को बताया था। हालांकि, कई रिपोर्टों में दावा किया गया था कि उन्होंने पूर्व पीएम शेख हसीना से फोन पर बातचीत की कोशिश की थी। इस खबर के बाहर आने के बाद प्रधानमंत्री नाराज हो गए थे। पूरी खबर पढ़ें… -------------------- बांग्लादेश से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… बांग्लादेश बोला- भारत से गंगा जल समझौते में गारंटी मांगेंगे: जरूरत पड़ी तो अंतरराष्ट्रीय मंच पर जाएंगे; 1996 का समझौता दिसंबर में खत्म होगा बांग्लादेश गंगा जल संधि में भारत से ‘गारंटी क्लॉज’ शामिल करने की मांग कर रहा है। बांग्लादेश के जल संसाधन मंत्री शाहिदुद्दीन चौधरी एनी ने मंगलवार को ढाका में यह बात कही। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

इंडिगो की वेबसाइट-एप पर टिकट बुकिंग में परेशानी:SBI में 4-बार से ज्यादा कैश निकालने पर चार्ज लगेगा, चांदी ₹3,939 गिरकर ₹2.29 लाख किलो पर आई

कल की बड़ी खबर इंडिगो से जुड़ी रही। एयरलाइन की ऑनलाइन टिकट बुकिंग में परेशानी आ रही है। कुछ यात्रियों को एयरलाइन की वेबसाइट पर फ्लाइट खोजने या नई बुकिंग कर रहे यात्रियों को शेड्यूल और किराया नहीं दिख रहा। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट (BSBD) खाताधारकों के लिए सर्विस चार्ज के नियमों में बदलाव किया है। नए नियम 1 अक्टूबर 2026 से लागू किए जाएंगे। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. इंडिगो की वेबसाइट-एप पर टिकट बुकिंग में परेशानी: फ्लाइट्स का किराया और शेड्यूल नहीं शो हो रहा, वेब चेक-इन में दिक्कत देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की ऑनलाइन टिकट बुकिंग में परेशानी आ रही है। कुछ यात्रियों को एयरलाइन की वेबसाइट पर फ्लाइट खोजने या नई बुकिंग करने की कोशिश कर रहे यात्रियों को शेड्यूल और किराया नहीं दिख रहा। एयरलाइन ने कहा- सिस्टम में रुक-रुककर दिक्कत आ रही है। इससे कुछ कस्टमर्स को हमारी ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल करने में दिक्कत हो सकती है। हमारी टीमें इस समस्या को जल्द से जल्द ठीक करने के लिए काम कर रही हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें… 2. SBI में 4-बार से ज्यादा कैश निकालने पर चार्ज लगेगा: 5वीं बार से ₹15+GST देना होगा; BSBD खातों पर 1-अक्टूबर से नए नियम लागू होंगे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट (BSBD) खाताधारकों के लिए सर्विस चार्ज के नियमों में बदलाव किया है। नए नियम 1 अक्टूबर 2026 से लागू किए जाएंगे। नए नियमों के लागू होने के बाद बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट खाताधारकों को हर महीने कुल 4 फ्री कैश विड्रॉवल की सुविधा मिलेगी। इस तय सीमा के बाद हर अतिरिक्त कैश विड्रॉवल पर बैंक ₹15 प्लस GST चार्ज वसूल करेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें… 3. रुपए को गिरने से बचाने की जरूरत नहीं: PM सलाहकार बोले- मार्केट को तय करने दें करेंसी का स्तर, महंगाई-कंट्रोल करने पर ध्यान दे भारत प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य संजीव सान्याल ने कहा कि भारत को रुपए में गिरावट रोकने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। इसके बजाय उसे मार्केट के हिसाब से अपना स्तर तय करने देना चाहिए। वहीं हमारा मुख्य फोकस महंगाई दर को कंट्रोल में रखने पर होना चाहिए। सान्याल ने कहा कि जब देश ने इन्फ्लेशन टारगेटिंग फ्रेमवर्क को अपनाया था, तब उसने करेंसी एक्सचेंज रेट के ऊपर मॉनेटरी पॉलिसी को चुना था। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें… 4. चांदी ₹3,939 गिरकर ₹2.29 लाख किलो पर आई: 10 ग्राम सोने का दाम ₹212 कम होकर ₹1.54 लाख हुआ, कैरेट के हिसाब से देखें कीमत पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें… 5. महिंद्रा XEV 9S का नया 6-सीटर कैप्टन सीट मॉडल लॉन्च: फुल चार्ज पर 679km की रेंज और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स, शुरुआती कीमत ₹26 लाख महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर 7-सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी XEV 9S का 6-सीटर कैप्टन सीट्स लेआउट के साथ 19 अगस्त को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 19.95 लाख रुपए है, जो टॉप वैरिएंट के लिए 29.45 लाख रुपए तक जाती है। वहीं, 6-सीटर कैप्टन सीट का ऑप्शन इसके चुनिंदा वैरिएंट में ही मिलेगा। इसकी शुरुआती कीमत 25.25 लाख रुपए है। कैप्टन सीट वाला यह वैरिएंट रेगुलर मॉडल से ₹20,000 महंगा है। अपडेटेड मॉडल की बुकिंग शुरू कर दी गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… बुधवार के शेयर बाजार का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

Continue reading on the app

  Sports

लॉर्ड्स की बालकनी में सौरव गांगुली सेलिब्रेशन... भारतीय दिव्यांग टीम ने इंग्लैंड को हराकर उतारी शर्ट

The Vitaility Mixed Disability IT20 series: भारतीय टीम ने 'फेस्टिवल ऑफ डिसेबिलिटी क्रिकेट' के दौरान लॉर्ड्स में जीत हासिल की. हालांकि सात मैच की सीरीज में भारतीय मिक्स्ड डिसेबिलिटी को 3-4 से निराशा हाथ लगी. सीरीज गंवाने के बावजूद भारत ने लॉर्ड्स में हुए आखिरी मैच में एकतरफा जीत हासिल की और इस ऐतिहासिक ग्राउंड की बालकनी में आइकॉनिक गांगुली सेलिब्रेशन दोहराया. Thu, 20 Aug 2026 06:26:33 +0530

  Videos
See all

Sudhanshu Trivedi: BJP सांसद सुधांशु त्रिवेदी का Congress पर हमला, कहा- उनके लिए पार्टी देश से ऊपर #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T02:13:01+00:00

US अब ईरान पर चारों तरफ से कसेगा आर्थिक शिकंजा? | Iran US War | Trump Vs Mojtaba | Breaking #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T02:17:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers