Responsive Scrollable Menu

क्लास 11वीं-12वीं पॉलिटिकल साइंस की नई किताबें तैयार होंगी:NCERT ने 20 सदस्यीय टीम बनाई, दावा- 4 प्रोफेसर आरएसएस से जुड़े

NCERT ने क्लास 11वीं और 12वीं की पॉलिटिकल साइंस की नई किताबें तैयार करने के लिए 20 सदस्यीय टेक्स्टबुक डेवलेपमेंट टीम (TDT) का पुनर्गठन किया है। नई टीम नेशनल एजुकेशन पॉलिसी यानी NEP 2020 के अनुरूप पाठ्यक्रम और किताबें तैयार करेगी। प्रो. संदीप शास्त्री को टीम लीडर बनाया गया है। डॉ. वंथांगपुई खोबुंग और डॉ. सुभाष सिंह को-ऑर्डिनेटर होंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 20 सदस्यीय टीम में कम से कम चार सदस्य RSS या उससे जुड़े संगठनों से जुड़े रहे हैं। इनमें यदुनाथ देशपांडे, डॉ. प्रशांत दिवेकर, प्रो. वंदना मिश्रा और डॉ. रवि रमेशचंद्र शुक्ला शामिल हैं। पहले 11वीं की किताब तैयार होगी, 30 नवंबर तक का लक्ष्य NCERT ने कक्षा 11वीं की राजनीति विज्ञान की किताब 30 नवंबर 2026 तक तैयार करने का लक्ष्य रखा है। कक्षा 12वीं की किताब 30 जुलाई 2027 तक तैयार की जानी है। टीम में विश्वविद्यालयों, लॉ स्कूलों, ओपन-लर्निंग संस्थानों और सरकारी संस्थाओं के शिक्षाविद, शिक्षक और विशेषज्ञ शामिल हैं। इंडियन नॉलेज सिस्टम पर खास जोर नई राजनीति विज्ञान की किताबों में भारतीय ज्ञान और संस्कृति से जुड़े विषयों पर खास ध्यान दिया जाएगा। इसके अलावा समानता, सभी को साथ लेकर चलना, मूल्य शिक्षा, पर्यावरण और तकनीक से जुड़े विषय भी पढ़ाए जाएंगे। किताबें तैयार करने के लिए NCERT के विशेषज्ञों से भी सलाह ली जाएगी। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें… UGC-NET की इंग्लिश-कॉमर्स और सोशियोलॉजी की परीक्षाएं रद्द: NTA ने माना पेपर में स्पेलिंग और प्रिंटिंग की गलतियां थीं UGC-NET की इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषयों की परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) रविवार को माना कि इन विषयों के प्रश्न पत्र में स्पेलिंग और प्रिंटिंग की गलतियां थीं। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

भास्कर अपडेट्स:पुणे में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को पुलिस की मंजूरी, 30 शर्तें

पुलिस ने राहुल गांधी के 22 अगस्त को होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मंजूरी दे दी है। हालांकि, पुलिस ने इसके लिए 30 शर्तें तय की हैं। आयोजकों को आपत्तिजनक तस्वीरें या बैनर लगाने से रोकने के साथ यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि किसी की धार्मिक भावनाएं आहत न हों। कार्यक्रम शहर के RTO चौक के पास SSPMS कॉलेज ग्राउंड में शाम 4:30 से रात 9:30 बजे तक होगा। पुलिस के मुताबिक, इसमें 8,000 से 10,000 लोगों के शामिल होने की संभावना है। आज की अन्य बड़ी खबरें… मणिपुर में 3 दिन स्कूल-कॉलेज बंद, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार का फैसला मणिपुर सरकार ने राज्य में 20 से 22 अगस्त तक सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रखने का आदेश दिया है। सरकार ने यह फैसला मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए लिया है। इस दौरान बोर्ड से जुड़े सभी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और अन्य उच्च शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। यह आदेश सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी सभी संस्थानों पर लागू होगा। दरअसल, नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजंस (NRC) को अपडेट करने की मांग को लेकर JFD ग्रुप ने 48 घंटे की हड़ताल बुलाई है। बुधवार को हड़ताल के दूसरे दिन घाटी के कई जिलों में प्रदर्शनकारियों ने नेताओं के पुतले जलाए और रैलियां निकालीं।

Continue reading on the app

  Sports

स्पेन ने तोड़ा वॉ-पोंटिंग वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का रिकॉर्ड, दर्ज की क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा इंटरनेशनल जीत

Most win in international cricket: ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत या पाकिस्तान नहीं, बल्कि स्पेन इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बन गई है, उन्होंने रिकी पोंटिंग और स्टीव वॉ की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का रिकॉर्ड तोड़ा है. Thu, 20 Aug 2026 15:02:38 +0530

  Videos
See all

Congress Jaipur Protest: Rajasthan Government के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, क्या बोले Sachin Pilot? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T10:12:14+00:00

कासगंज में पुलिस एनकाउंटर... 3 गौ-तस्कर गिरफ्तार | Uttar Pradesh | Police Encounter #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T10:12:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers