Aaj Ka Rashifal 20 August 2026: चंद्रमा बदलेगा राशि, 4 राशियों को मिलेगी नौकरी-सेहत भी सुधरेगी, जानें 12 राशियों का हाल
Aaj Ka Rashifal In Hindi: 20 अगस्त 2026 4 शुभ-अशुभ योगों का संयोग बन रहा है। चंद्रमा भी इस दिन राशि बदलेगा। इसका असर सभी राशियों पर होगा।
पाकिस्तान लीड्स टेस्ट के पहले ही दिन बैकफुट पर:171 रन पर ऑलआउट, 6 बैटर्स डबल डिजिट नहीं पहुंचे; इंग्लैंड 112/2
पाकिस्तान क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स टेस्ट के पहले ही दिन बैकफुट पर है। उसने पहली पारी में 171 रन बनाए। बुधवार को दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने अपनी पहली में 2 विकेट पर 112 रन बना लिए हैं। कप्तान जो रूट 37 और जॉर्डन कॉक्स 23 रन पर नाबाद लौटे हैं। ओपनर बेन डकेट ने 15 और इमिलिओ गै ने 33 रन बनाए। मोहम्मद अब्बस और मोहम्मद अली को एक-एक विकेट मिला। पाकिस्तान ने पहली बार पर विकेट गंवाया पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही। टीम ने पहली ही बॉल पर विकेट गंवा दिया। जब ऑली रॉबिन्सन ने फुलर लेंथ की बॉल पर अजान अवैस को जीरो पर LBW कर दिया। उनकी जगह बैटिंग करने उतरे कप्तान शान मसूद भी 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें भी रॉबिन्सन ने पगबाधा कराया। लंच ब्रेक तक पाकिस्तान का स्कोर 23/2 रहा। हालांकि, बारिश के कारण काफी देर तक खेल को रोकना पड़ा था। दूसरे सेशन में 5 बैटर्स आउट, शफीक की फिफ्टी बारिश के कारण लौटी पाकिस्तानी टीम की ओर से अब्दुल्लाह शफीक ने फिफ्टी लगाई। जबकि, ओपनर इमाम उल हक ने 42 रन जोड़े। दोनों ने 91 रन की पार्टनरशिप की। इस साझेदारी को ऑली रॉबिन्सन ने तोड़ा। उन्होंने शफीक को बोल्ड किया। शफीक के आउट होने के बाद टीम की हालत और खराब हो गई। उसने टी-ब्रेक होने तक 150 रन के स्कोर पर 7 विकेट गंवा दिए थे। पहले दिन के दूसरे सेशन में पाकिस्तानी टीम ने 127 रन बनाने में 5 विकेट गंवाए। आखिरी सेशन में टीम को ऑलआउट होने में टाइम नहीं लगा। ऑली रॉबिन्सन और जोश टंग ने 5-5 विकेट झटके। ---------------------------------------- क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… हैरी ब्रूक नंबर-1 टेस्ट बैटर बने, हेड चौथे पर फिसले; बुमराह 21 महीने से लगातार नंबर-1 बॉलर ICC ने 19 अगस्त को मेंस वीकली रैंकिंग जारी कर दी है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डार्विन टेस्ट में बांग्लादेश की ऐतिहासिक 9 विकेट की जीत का असर रैंकिंग में देखने को मिला है। इंग्लैंड के हैरी ब्रूक टेस्ट बैटर्स की रैंकिंग में फिर नंबर-1 बन गए हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड खिसककर चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। पढ़ें पूरी खबर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews







