Responsive Scrollable Menu

विमेंस हॉकी वर्ल्डकप- भारत का इंग्लैंड से मुकाबला:ड्रॉ खेलने पर टीम इंडिया टॉप-8 में पहुंचेगी; 2 गोल कर चुकी दीपिका से फिर उम्मीदें

विमेंस हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का सामना आज इंग्लैंड से होगा। टीम इंडिया को टॉप-8 में पहुंचने के लिए यह मुकाबला सिर्फ ड्रॉ खेलना है। हारने की स्थिति में उसे चीन के खिलाफ साउथ अफ्रीका के जीत की कामना करनी होगी। टीम इंडिया ने पहले मुकाबले में चीन के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेला था। फिर अगले मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 6-1 से बड़ी जीत दर्ज की। भारत ग्रुप में टॉप पर है। दूसरी ओर इंग्लैंड ने पहला मैच साउथ अफ्रीका से 4-0 से जीता, लेकिन चीन के खिलाफ उसे 2-4 से हार मिली। इंग्लैंड यह मैच हारने पर टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा। मुकाबला शाम 6:30 बजे से शुरु होगा। दीपिका टूर्नामेंट की सेकेंड टॉप गोल स्कोरर भारत की दीपिका टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने वाली खिलाड़ियों में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने दो मैचों में 2 गोल किए हैं। उनसे एक बार फिर इंग्लैंड के खिलाफ गोल करने की उम्मीद होगी। ऑस्ट्रेलिया की क्लेयर कोलविल 3 गोल के साथ लिस्ट में टॉप पर हैं। इंग्लैंड की सोफी हैमिल्टन और टेसा हॉवर्ड के भी 2-2 गोल हैं, जो इस मैच में उतरेंगी। पिछले मैच में 6 भारतीय खिलाड़ियों ने गोल किए साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत के छह अलग-अलग खिलाड़ियों ने गोल किए थे। सुनेलिता टोप्पो, नवनीत कौर, सुषिला चानू, दीपिका, लालरेमसियामी और साक्षी राणा ने गोल दागे। इससे भारत की अटैकिंग डेप्थ भी दिखी। खास बात यह रही कि युवा खिलाड़ियों साक्षी और सुनेलिता ने भी अच्छा परफॉर्म किया। भारतीय कोच बोले- यह मैच खुद को परखने का मौका भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच शॉर्ड मारिने ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच को रोमांचक बताया। उन्होंने कहा- ‘पिछली बार हम इंग्लैंड से वर्ल्ड कप क्वालिफायर में हार गए थे। अब यह देखना है कि हमने उसके बाद कितना खुद को बेहतर बनाया है।’ दोनों टीमों का स्क्वॉड भारत: सलीमा टेटे (कप्तान), इशिका चौधरी, निक्की प्रधान, बिचू देवी खरीबाम (गोलकीपर), सविता (गोलकीपर), शिल्पी डबास, लालरेमसियामी, दीपिका सोरेंग, बलजीत कौर, इशिका, ज्योति, नवनीत कौर, सुषिला चानू पुखरंबम, सुनेलिता टोप्पो, नेहा, रुताजा दादासो पिसल, लालथंतलुआंगी, साक्षी राणा, ब्यूटी डुंगडुंग, दीपिका। इंग्लैंड: डार्सी बॉर्न, लिली वॉकर, अन्ना टोमन, हन्ना फ्रेंच, एमी थॉम्पसन, हॉली हंट, एलेना रेयर, टेसा हॉवर्ड, केटी कर्टिस, फियोना क्रैकल्स, एलिजाबेथ नील, सोफी हैमिल्टन, सबी हीश (गोलकीपर), लिली ओव्सली, फ्लोरा पील, मार्था टेलर, ग्रेस बाल्सडन, एलिस एटकिंसन, मिरियम प्रिचर्ड (गोलकीपर), लोटी बिंघम। 20 अगस्त को होने वाले सभी मुकाबले…

Continue reading on the app

अब उबर एप से ट्रेन टिकट भी बुक कर सकेंगे:तमिलनाडु में तीसरे बच्चे के जन्म पर 1 साल की मैटरनिटी लीव, 20 अगस्त के करेंट अफेयर्स

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो भारत आए इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 2. आज भारत-सिंगापुर मिनिस्ट्रीयल राउंडटेबल मीटिंग होगी निधन (DEATH) 3. कर्नाटक के पूर्व मंत्री बी.सी. नागेश का निधन मिसलीनियस (Miscellaneous) 4. तमिलनाडु में तीसरे बच्चे के जन्म पर 1 साल की मैटरनिटी लीव 5. उबर ने इक्सिगो के साथ MoU किया 6. एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड में भारत के 11 मेडल हुए आज का इतिहास ------------------------- ये खबर भी पढ़ें.. शबनम सिन्हा एयरटेल पेमेंट्स बैंक की नई चेयरपर्सन होंगी:17 खिलाड़ियों को मिलेगा अर्जुन अवार्ड, 19 अगस्त के करेंट अफेयर्स आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- पूरी खबर पढ़ें..

Continue reading on the app

  Sports

लॉर्ड्स की बालकनी में सौरव गांगुली सेलिब्रेशन... भारतीय दिव्यांग टीम ने इंग्लैंड को हराकर उतारी शर्ट

The Vitaility Mixed Disability IT20 series: भारतीय टीम ने 'फेस्टिवल ऑफ डिसेबिलिटी क्रिकेट' के दौरान लॉर्ड्स में जीत हासिल की. हालांकि सात मैच की सीरीज में भारतीय मिक्स्ड डिसेबिलिटी को 3-4 से निराशा हाथ लगी. सीरीज गंवाने के बावजूद भारत ने लॉर्ड्स में हुए आखिरी मैच में एकतरफा जीत हासिल की और इस ऐतिहासिक ग्राउंड की बालकनी में आइकॉनिक गांगुली सेलिब्रेशन दोहराया. Thu, 20 Aug 2026 06:26:33 +0530

  Videos
See all

Sudhanshu Trivedi: BJP सांसद सुधांशु त्रिवेदी का Congress पर हमला, कहा- उनके लिए पार्टी देश से ऊपर #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T02:13:01+00:00

US अब ईरान पर चारों तरफ से कसेगा आर्थिक शिकंजा? | Iran US War | Trump Vs Mojtaba | Breaking #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T02:17:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers