'मेरी नाबालिग बेटी को पीएम मोदी ने नया जीवनदान दिया', मां ने हाथ जोड़कर की खास अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्प्णी कर विवादों में घिरने वाली लड़की की मां ने पीएम मोदी से गुहार लगाई है. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने एक साक्षात्कार में भावुक होते हुए पीएम मोदी का शुक्रिया अदा किया है. उन्होंने कहा,'मेरी बेटी का आज जन्मदिन है. प्रधानमंत्री मोदी ने उसे माफ कर दिया. यह एक उपहार दिया है. मेरी नाबालिग बेटी को पीएम मोदी ने नया जीवनदान दिया है.' मैं प्रधानमंत्री मोदी से अपील करती हूं कि वे जैसे देश गांव-गांव को गोद लेकर संवार रहे हैं, मेरी बेटी को भी गोद ले लीजिए. मैं आपसे हाथ जोड़कर निवेदन करती हूं. साथ ही उन्होंने पीएम मोदी से और मांग रखी है.
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
दिल्ली में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान 23 जुलाई को लड़की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र के खिलाफ अपमानजनक भाषा का उपयोग करते हुए बुरे-बुरे शब्द कहे. इस लड़की की ओर से पीएम मोदी को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ.
वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद पीएम मोदी ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया. उन्होंने युवा पीढ़ी को सही रास्ते पर चलने का संदेश दिया. इस दौरान पीएम मोदी ने लड़की को माफ करते हुए कहा था कि हमारे देश में कुछ बच्चे गुमराह हैं. उन्हें सही रास्ते लाना हमारा कर्तव्य है.
क्या बोली लड़की की मां?
पीएम मोदी को अपशब्द कहने पाली लड़की की मां ने कहा, 'आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली मेरी बेटी को माफ करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महानता का परिचय दिया. मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र का हाथ जोड़कर आभार व्यक्त करती हूं.' उन्होंने कहा कि आज मेरी बेटी का यह दूसरा जन्म है. पीएम मोदी ने उसे जीवनदान देकर बड़ा तोहफा दिया.
FIR को रद्द करने की मांग
महिला ने पीएम मोदी से लड़की के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग की है. मां ने कहा,'हमारे घर वा पुलिस की चार-चार गाड़ियां आ चुकी हैं. इसकी वजह से वह डरी हुई हैं. वह बार-बार माफी मांग रही हैं. मैं भी हाथ जोड़कर माफी मांग रही हूं. हम और कैसे पीएम मोदी तक अपनी बात पहुंचाए. उन्होंने कहा कि नोएडा पुलिस की ओर से दर्ज की गई एफआईआर में मेरी बेटी का नाम और उम्र (25 साल) दोनों ही गलत लिखा हुआ है.
नाबालिग बच्चों के लिए सोशल मीडिया बंद हो
उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से अपील की कि 10 से 20 साल तक के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर रोक लगे. उनकी मांग है कि 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए इंस्टाग्राम और फेसबुक पूरी तरह से बंद किया जाए. उन्होंने कहा कि नाबालिग बच्चे असुरक्षित हैं और वे फायदा उठाने वाले किसी भी व्यक्ति का लक्ष्य बन जाते हैं.
हमें अपनी गलती का अहसास है
मां ने कहा कि हमे पछतावा है. लोग कह रहे हैं कि ऐसे मां-बाप को डूबरकर मर जाना चाहिए. हमें अपनी गलती का अहसार है. हम अपनी गलती पर काफी शर्मिदा हैं. उन्होंने कहा कि सिर्फ उनकी बेटी ही नहीं देश के कई बच्चे हैं, जिन्हें मान-सम्मान के बारे में जानकारी नहीं है. वे अपने बड़ों को कुछ भी कहा देते हैं. किसी के बहकावे में आकर इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते हैं.
Attack On Pappu Yadav: 'मेरा तो आवाज ही चला गया'... #pappuyadav #congress #timesnownavbharat
Attack On Pappu Yadav: 'मेरा तो आवाज ही चला गया'... #pappuyadav #congress #timesnownavbharat #aajkikhabar #pappu #delhinews You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















