अब चुटकी में लीजिये Facebook और Instagram पर ब्लू टिक; मार्क जुकरबर्ग ने खुद बताया कैसे ?
मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने हाल ही में मेटा verifcation की घोषणा की। मतलब अब ट्विटर की तर्ज़ पर फ़ेसबुक और इंस्टा पर कोई भी यूजर सरकारी आईडी मुहैया कराकर अपना अकाउंट वेरिफाई करवा सकेगा।
ट्विटर ब्लू की तरह यह भी यूजर्स को वेब और ios में वेरिफिकेशन के लिए अलग से भुगतान करना होगा। जुकरबर्ग ने अपने पोस्ट में कहा कि वेब पर हर महीने 11.99 डॉलर यानी करीब 1,000 रुपये खर्च होंगे। इसी तरह iOS यूजर्स को 14.99 डॉलर चुकाने होंगे जो कि 240 रुपये ज्यादा है।
दी गई जानकारी के अनुसार यह सर्विस इसी हफ्ते से शुरू हो जाएगी। जुकरबर्ग के मुताबिक यह सब्सक्रिप्शन आधारित सर्विस है। इसमें ब्लू वेरिफ़्केशन बैज मिलेगा। साथ ही पहले से बेहतर सुरक्षा मिलेगी। साथ ही कस्टमर केयर पर भी सीधी पहुंच भी उपलब्ध होगी। शुरुआत में इसे ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में लॉन्च किया जा रहा है। इसे जल्द ही अन्य देशों में लॉंच किया जाएगा।
मार्क के इस बयान के बाद अब हर यूजर इस नए सब्सक्रिप्शन से इंस्टाग्राम और फेसबुक दोनों पर ब्लू टिक प्राप्त कर सकेंगे। हालाँकि अभी तक यह सुविधा केवल लोकप्रिय या प्रसिद्ध लोगों जैसे राजनेताओं, अभिनेताओं, पत्रकारों या सरकारी अधिकारियों के लिए ही थी ।
Ship Attack: होर्मुज, लाल सागर, काला सागर, हर जगह जहाज निशाने पर, भारत की टेंशन क्यों बढ़ गई?
यमन के हूतियों की ओर से सऊदी तेल टैंकरों पर हमले ने एक बड़ा ग्लोबल पैटर्न दिखाया है. लाल सागर, होर्मुज जलडमरूमध्य और काला सागर में अब व्यापारिक जहाज सीधे हमलों का निशाना बन रहे हैं. ये हमले अब सीधे तौर पर लड़ाई वाले देशों ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को मैसेजिंग होती है. हालांकि ये भारत के लिए चिंता की बात है. आइए समझें ऐसा क्यों है?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
News18








