Responsive Scrollable Menu

फर्जी नाम से इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर… भोपाल की युवती ने कहा- शादी का झांसा देकर दिल्ली ले गया, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव

भोपाल से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर बनने वाले रिश्तों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। निशातपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली 20 वर्षीय युवती ने आरोप लगाया है कि इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती एक युवक से हुई, जिसने खुद को हिंदू बताकर उसका भरोसा जीता। कुछ महीनों तक बातचीत और मुलाकातों के बाद युवक ने शादी का प्रस्ताव रखा और फिर उसे दिल्ली ले गया।

युवती का आरोप है कि दिल्ली पहुंचने के बाद युवक ने अपनी असली पहचान बताई और शादी से पहले धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर कथित रूप से धमकी भी दी गई। शिकायत मिलने के बाद भोपाल पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती

एफआईआर के अनुसार, युवती की करीब एक वर्ष पहले इंस्टाग्राम पर एक युवक से पहचान हुई। आरोपी ने सोशल मीडिया पर अपना नाम “कृष जैन” बताया और खुद को हिंदू परिवार का सदस्य बताया। बातचीत बढ़ने के बाद दोनों के बीच लगातार संपर्क बना रहा।

युवती ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी कई बार भोपाल भी आया और उससे मिला। उसके अनुसार, युवक हाथ में कलावा पहनकर आता था, जिससे उसे उसकी पहचान पर कोई संदेह नहीं हुआ।

शादी का वादा कर दिल्ली ले जाने का आरोप

शिकायत के मुताबिक, 23 जुलाई को आरोपी ने युवती के पिता से फोन पर शादी की बात की। इसके बाद उसने युवती को करोंद बुलाया और भोपाल रेलवे स्टेशन से ट्रेन के जरिए दिल्ली ले गया। युवती का आरोप है कि जब उसने जाने से मना किया तो आरोपी ने उसे और उसके परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। इसी कारण वह उसके साथ दिल्ली चली गई।

दिल्ली पहुंचने के बाद बदली पहचान

एफआईआर में दर्ज आरोपों के अनुसार, दिल्ली पहुंचने के बाद युवक ने अपना नाम जुम्मन अंसारी बताया। युवती का कहना है कि आरोपी ने कहा कि शादी मंदिर में नहीं बल्कि मस्जिद में होगी और उससे पहले उसे मुस्लिम धर्म स्वीकार करना होगा।

युवती ने इस बात का विरोध किया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने दोबारा धमकी दी। पुलिस का कहना है कि यह सभी आरोप शिकायत और एफआईआर का हिस्सा हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

परिवार ने मांगी मदद

जब युवती के परिजनों को उसके दिल्ली पहुंचने की जानकारी मिली तो उन्होंने मदद की गुहार लगाई। परिवार का कहना है कि उन्होंने देर रात मंत्री विश्वास सारंग से संपर्क किया। इसके बाद दिल्ली पुलिस के सहयोग से युवती को सुरक्षित बरामद किया गया और उसे वापस भोपाल लाया गया। इसके बाद युवती ने निशातपुरा थाने में विस्तृत शिकायत दर्ज कराई।

लड़की के पिता

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

भोपाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 351(3) तथा मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम, 2021 की धारा 3 और 5 के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Continue reading on the app

अभिजीत दीपके के पिता JE तो बेटे की अमेरिका में पढ़ाई कैसे अफॉर्ड कर रहे? RTI एक्टिविस्ट ने सरकार से की जांच की मांग

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से चर्चा में आ गए हैं. इस बीच, गुजरात के एक RTI कार्यकर्ता अमित तिवारी ने अभिजीत के परिवार की आर्थिक स्थिति की जांच की मांग की है. उन्होंने महाराष्ट्र सरकार, चुनाव आयोग और केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) को अपनी शिकायत भेजी है.  

तिवारी ने किया ये सवाल

तिवारी का दावा है कि अभिजीत के पिता भगवानराव दीपके महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन में जूनियर इंजीनियर थे. उनकी मासिक सैलरी 60 से 65 हजार रुपये थी. ऐसे में ये जांच होनी चाहिए कि उन्होंने अपने बेटे की अमेरिका में उच्च शिक्षा का खर्च आखिर कैसे उठाया.  

महाराष्ट्र सरकार और चुनाव आयोग से की ये शिकायत

अमित तिवारी ने अपनी शिकायत में महाराष्ट्र सरकार से अपील की है कि वह दीपके के परिवार की आय और संपत्ति की जांच करें. उन्होंने कहा कि सीजेपी एक राजनीतिक दल के रूप में काम कर रही है लेकिन उसकी पार्टी चुनाव आयोग से रजिस्टर्ड नहीं है. वह चंदा भी जुटा रही है. तिवारी ने चुनाव आयोग को भेजी शिकायत में कहा कि अगर सीजेपी एक राजनीतिक दल की तरह काम कर रही है और चंदा जुटा रही है तो उसको राजनीतिक दल के रूप में रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है.

CBIC से पूछा ये सवाल

इसके अलावा, अमित तिवारी ने CBIC को भेजी शिकायत में कहा कि राज्यसभा सासंद कपिल सिब्बल ने CJP को फंड के रूप में 1 करोड़ रुपये देने की जो घोषणा की, उस पर भी 18 प्रतिशत जीएसटी भी लगाया जाए. 

पीएम मोदी और उनकी मां पर की गई आपत्तिजनक

तिवारी ने कहा कि शुरुआत में सीजेपी का आंदोलन नीट पेपर लीक जैसे मुद्दे तक सीमित था लेकिन बाद में आंदोलन की दिशा ही बदल गई थी. तिवारी का आरोप है कि आंदोलन में पीएम मोदी, उनकी दिवंगत मां और विदेशी नेताओं के साथ उनके संबंधों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं. उन्होंने कहा कि सभी मामलों की शिकायत संबंधित अधिकारियों को भी की गईं हैं. 

इस वजह से सीजेपी को कपिल सिब्बल ने दिया 1 करोड़ का फंड

बता दें, 27 जुलाई को पेपर लीक आंदोलन खत्म होने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने आपराधिक मामलों का सामना कर रहे छात्रों की कानूनी सहायता के लिए लीगल डिफेंस फंड बनाने की घोषणा की थी. इसी फंड के लिए कपिल सिब्बल ने एक करोड़ रुपये देने का ऐलान किया था. साथ ही उन्होंने देश भर के वकीलों से भी अपील की थी कि वे इस फंड के लिए दान करें. सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि केंद्र सरकार के आश्वासन के बाद भी देश भर में छात्रों के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज होने की आशंका है. उन्होंने ये भी बताया कि CJP सुप्रीम कोर्ट के वकीलों के भी संपर्क में है. 

महाराष्ट्र के अभिजीत AAP के साथ काम कर चुके

अभिजीत महाराष्ट्र के संभाजीनगर के रहने वाले डिजिटल मीडिया स्ट्रैटेजिस्ट हैं. अभिजीत ने पुणे से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल अमेरिका की बॉस्टन विश्वविद्यालय से वे पब्लिक रिलेशंस से मास्टर्स की पढ़ाई कर रहे हैं.

 

Continue reading on the app

  Sports

FIFA Controversy: वर्ल्ड कप को बेचने की कोशिश… क्या था फीफा के बॉस का प्लान, जिससे फुटबॉल में मचा घमासान?

FIFA के विवादित प्रमुख जियानी इन्फैंटिनो हालिया वर्ल्ड कप के दौरान भी विवादों का हिस्सा रहे थे. मगर वर्ल्ड कप खत्म होते ही उनके एक ऐसे प्लान का खुलासा हुआ, जिसके बाद यूरोपियन देशों ने वर्ल्ड कप के बॉयकॉट तक की धमकी दे दी. Mon, 03 Aug 2026 02:43:29 +0530

  Videos
See all

Bankipur Bypoll Voting: बांकीपुर उपचुनाव के नतीजे पर बड़ी खबर! | BJP vs Jan Suraaj #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T22:30:10+00:00

Jharkhand News | Paper Leak का मुद्दा गहराया.. Ranchi में JPSC-JSSC उम्मीदवारों का मशाल जुलुस ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T22:40:38+00:00

Pappu Yadav Attack News: पप्पू यादव पर जानलेवा हमला करने वाला शख्स गिरफ्तार, पुलिस बरामद किया हथियार #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T22:52:23+00:00

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat | POJK में बढ़ा असंतोष.. Pakistan की सियासत में नया मोड़ ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T22:30:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers