Responsive Scrollable Menu

कबड्डी प्लेयर की ससुर से 10 मिनट बहस:रोहतक में पत्नी के सुसाइड केस में पंचायत ने 10 दिन का समय मांगा; शीलू समेत 3 हिरासत में

इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान (23) के सुसाइड मामले में रोहतक के बहु अकबरपुर और फरमाणा गांव में शनिवार देर रात तक पंचायत चली। यहां मुस्कान के पिता से ससुराल पक्ष (बहु अकबरपुर) ने 10 दिन का समय मांगा। मुस्कान के पिता सुखबीर ने दो टूक कहा- शीलू और उसके परिवार पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। उनकी बेटी के साथ गलत हुआ है। इसके बाद पंचायत वापस बहु अकबरपुर लौट गई। शनिवार को मुस्कान के अंतिम संस्कार के बाद उसके पिता और शीलू के बीच एक कोने में करीब 10 मिनट तक बातचीत होती रही, इस दौरान दोनों के बीच बहस भी हुई। उधर, मुस्कान के अंतिम संस्कार के बाद पुलिस ने शीलू बल्हारा, उसके भाई मनीष और पिता सुरेंद्र बल्हारा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अब पढ़िए, पंचायतों में क्या हुआ… गांव बहु अकबरपुर में हुई पंचायत अंतिम संस्कार के बाद शीलू के गांव बहु अकबरपुर में करीब 7 बजे पंचायत हुई। यहां फैसला लिया गया कि मुस्कान के गांव फरमाणा में जाकर पंचों से बात की जाएगी और मामले को सुलझाने का प्रयास किया जाएगा। फरमाणा पहुंची बहु अकबरपुर की पंचायत गांव बहु अकबरपुर की पंचायत रात करीब 8 बजे फरमाणा पहुंची। यहां मुस्कान के मायके पक्ष और गांव की पंचायत के साथ मीटिंग हुई। बहु अकबरपुर की पंचायत ने मांग रखी, शीलू और उसके परिवार पर अभी 10 दिन तक कोई कार्रवाई न की जाए। मुस्कान के पिता ने डिमांड ठुकराई मुस्कान के पिता सुखबीर ने पंचायत में बहु अकबरपुर की पंचायत की तरफ से रखी गई मांग ठुकरा दी। उन्होंने कहा, मेरी बेटी के साथ गलत हुआ है। उन्हें न्याय चाहिए। पंचायत के फैसले अनुसार ही अकबरपुर में मुस्कान का अंतिम संस्कार हुआ। अब शीलू और उसके परिवार पर कार्रवाई होनी चाहिए। सरपंच प्रतिनिधि बोले- एक तरफा कार्रवाई न हो बहु अकबरपुर के सरपंच प्रतिनिधि सत्यवान ने बताया कि पंचायत देर रात महम DSP तनुज शर्मा से मिली थी। मामले में पूरी जांच करने की मांग की गई है। पंचों का कहना था कि शीलू के परिवार पर एकतरफा कार्रवाई न की जाए। SHO बोले- शीलू के घर की CCTV कब्जे में ली थाना बहु अकबरपुर SHO जसबीर ने बताया कि इस केस में अभी किसी को भी अरेस्ट नहीं किया है। मुस्कान के पिता की शिकायत पर केस दर्ज किया है। शीलू, उसके पिता और भाई को हिरासत में जरूर लिया गया है। पुलिस ने शीलू के घर की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। --------------- यह खबर भी पढ़ें… 'पापा मेरे साथ गलत हो रहा है':कबड्‌डी प्लेयर शीलू की पत्नी ने पिता को फोन किया; दावा- सुसाइड से पहले VIDEO बनाया रोहतक में इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान (23) का विवाद के बीच शनिवार को पोस्टमॉर्टम कराया गया। इसके बाद पंचायत के फैसले के अनुसार मुस्कान का अंतिम संस्कार उसके ससुराल गांव बहुअकबरपुर में किया गया। (पूरी खबर पढ़ें)

Continue reading on the app

'झरना, बटरफ्लाई पार्क और रोबोटिक वेलकम...' ये है दुनिया का सबसे अनोखा एयरपोर्ट, लोग बोले- 'ये सपना है या हकीकत'

'झरना, बटरफ्लाई पार्क और रोबोटिक वेलकम...' ये है दुनिया का सबसे अनोखा एयरपोर्ट, लोग बोले- 'ये सपना है या हकीकत'

Continue reading on the app

  Sports

FIFA Controversy: वर्ल्ड कप को बेचने की कोशिश… क्या था फीफा के बॉस का प्लान, जिससे फुटबॉल में मचा घमासान?

FIFA के विवादित प्रमुख जियानी इन्फैंटिनो हालिया वर्ल्ड कप के दौरान भी विवादों का हिस्सा रहे थे. मगर वर्ल्ड कप खत्म होते ही उनके एक ऐसे प्लान का खुलासा हुआ, जिसके बाद यूरोपियन देशों ने वर्ल्ड कप के बॉयकॉट तक की धमकी दे दी. Mon, 03 Aug 2026 02:43:29 +0530

  Videos
See all

Bankipur Bypoll Voting: बांकीपुर उपचुनाव के नतीजे पर बड़ी खबर! | BJP vs Jan Suraaj #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T22:30:10+00:00

Jharkhand News | Paper Leak का मुद्दा गहराया.. Ranchi में JPSC-JSSC उम्मीदवारों का मशाल जुलुस ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T22:40:38+00:00

Iran America War Update: ईरान की ट्रंप को धमकी! हमला किया तो मचेगी तबाही! | Trump | Khamenei | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T23:00:14+00:00

Pappu Yadav Attack News: पप्पू यादव पर जानलेवा हमला करने वाला शख्स गिरफ्तार, पुलिस बरामद किया हथियार #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T22:52:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers