Responsive Scrollable Menu

UP School: मुजफ्फरनगर और मेरठ समेत इन जिलों के स्कूलों में छुट्टी घोषित, DM का आदेश जारी, जानें कब तक बंद रहेंगे स्कूल

सावन माह में कांवड़ यात्रा के दौरान भीड़ और ट्रैफिक डायवर्जन को देखते हुए उत्तर प्रदेश में विभिन्न जिला प्रशासन द्वारा जिलेवार स्कूल छुट्टियों के आदेश जारी किए गए है। मुजफ्फरनगर में सरकारी और गैर-सरकारी शिक्षण संस्थानों में 3 से 10 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है।

मेरठ में 3 से 12 अगस्त तक सभी स्कूल, कॉलेज और तकनीकी संस्थान बंद रहेंगे। इसके अलावा बदायूं, ​कासगंज और एटा में अगस्त महीने में हर शनिवार और सोमवार को जिले के सभी स्कूल बंद रहेंगे।

आइए जानते हैं उत्तर प्रदेश के किस जिले में कब-तक बंद रहेंगे स्कूल

  • जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार के आदेशानुसार, जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर के आदेश के तहत कांवड़ यात्रा के चलते 3 से 10 अगस्त 2026 तक का सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश के समस्त प्री प्राइमरी/प्राथमिक/उच्च प्राथमिक/मान्यता प्राप्त/माध्यमिक विद्यालय/यूपी बोर्ड/ सीबीएसई एवं आईसीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालय/डिग्री कॉलेज/डायट/तकनीकी संस्थाओं पर लागू होगा।
  • मेरठ जिलाधिकारी ने भी कांवड़ यात्रा के मद्देनजर जिले की सभी शिक्षण संस्थानों में 3 से 12 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित किया है। इसमें बेसिक, माध्यमिक, विश्वविद्यालय और तकनीकी संस्थान शामिल हैं।
  • ​कासगंज, बदायूं और एटा में कांवड़ मार्ग पर श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते हफ्ते में केवल 4 दिन स्कूल खुलेंगे। प्रत्येक शनिवार और सोमवार को स्कूल बंद खुलेंगे। रविवार को साप्ताहिक अवकाश के चलते स्कूल बंद रहते हैं। यह आदेश कक्षा एक से 12वीं तक के सभी बोर्डों से मान्यता प्राप्त, सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू होगा। प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा और आवागमन में होने वाली परेशानियों से बचाने के लिए यह कदम उठाया है।
  • बरेली जिले के सभी बोर्डों के स्कूलों में छात्र-छात्राओं के लिए सिर्फ प्रत्येक सोमवार को अवकाश रहेगा। शिक्षकों/स्टाफ को प्रशासनिक कार्य के लिए उपस्थित रहना होगा।

Continue reading on the app

“जांच एवं उपचार-चिकित्सा आपके द्वार”, अररिया डीएम की अनूठी पहल, अब घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य टीम

Araria DM Vinod Duhan unique initiative : अररिया जिला प्रशासन ने ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में नई पहल शुरू की है. डीएम विनोद दुहन की पहल पर चल रहे 'जांच एवं उपचार-चिकित्सा आपके द्वार' अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर लोगों की गंभीर बीमारियों की जांच कर रही है और मरीजों का इलाज भी शुरू कराया जा रहा है.

Continue reading on the app

  Sports

CWG 2026: ना नॉर्थ ईस्ट, ना कश्मीर… लवलीना ने भारत के गलत नक्शे का किया विरोध, ग्लासगो के रेस्तरां को लिया आड़े हाथ

ग्लासगो में भारत के गलत नक्शे को लेकर बवाल मच गया. ये बवाल ग्लासगो के एक मशहूर रेस्तरां की नैपकिन पर छपे भारत के अधूरे नक्शे को लेकर मचा, जिसे देखने के बाद भारतीय बॉक्सर लवलीना भड़क उठीं और उन्होंने उसे ठीक करने की मांग की. Sun, 02 Aug 2026 13:00:43 +0530

  Videos
See all

Akhilesh Yadav Press Conference: अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस लाइव | UP News | Samajwadi Party #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T07:40:24+00:00

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! | DA Hike Update | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T07:38:18+00:00

डील या तबाही...वरना महाविनाश तय | US Iran War | Trump on Iran | Middle East | World War #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T07:29:09+00:00

सनातन का अपमान करने वाले पप्पू यादव का लखनऊ में फूका पुतला | Lucknow News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T07:43:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers