Responsive Scrollable Menu

Controversy: विमल इलायची एड पर बुरे फंसे Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff; FDA ने भेजा लीगल नोटिस

Vimal Elaichi Ad Controversy: बॉलीवुड स्टार्स शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ एक विज्ञापन को लेकर मुश्किल में पड़ गए हैं। महाराष्ट्र Food and Drug Administration (FDA) ने तीनों एक्टर्स को विमल इलायची के विज्ञापन के मामले में नोटिस भेजा है। विभाग का कहना है कि यह विज्ञापन असल में प्रतिबंधित विमल पान मसाला का या सरोगेट विज्ञापन हो सकता है।

तीनों एक्टर्स को मिला नोटिस
महाराष्ट्र FDA ने इस हफ्ते शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को नोटिस जारी किया। इसमें तीनों से पूछा गया है कि विज्ञापन में उनकी क्या भूमिका थी और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए। रिपोर्ट के मुताबिक, अजय देवगन को उनके जुहू स्थित घर पर, शाहरुख खान को बांद्रा स्थित मन्नत पर और टाइगर श्रॉफ को उनकी कंपनी के जरिए नोटिस भेजा गया है। तीनों को 15 दिनों के अंदर लिखित जवाब देने के लिए कहा गया है।

FDA को क्यों हुआ शक?
FDA का कहना है कि विज्ञापन भले ही विमल इलायची का हो, लेकिन विमल ब्रांड मुख्य रूप से पान मसाला से जुड़ा हुआ है। ऐसे में विज्ञापन देखने पर सीधे विमल पान मसाला का ख्याल आता है। विभाग ने विज्ञापन में इस्तेमाल किए गए प्रोडक्ट के नाम, डायलॉग, उसे दिखाने के तरीके और बाजार में विमल ब्रांड की पहचान को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू की है। FDA को शक है कि कहीं यह प्रतिबंधित पान मसाला का अप्रत्यक्ष प्रचार तो नहीं है।

महाराष्ट्र में पान मसाला पर रोक
महाराष्ट्र में तंबाकू या निकोटीन वाले गुटखा और पान मसाला पर पहले से प्रतिबंध है। FDA का कहना है कि 13 जुलाई 2026 के आदेश के तहत राज्य में पान मसाला के निर्माण, भंडारण, परिवहन, वितरण और बिक्री पर एक साल के लिए रोक लगाई गई है। इसी वजह से विभाग विज्ञापन के जरिए इसके अप्रत्यक्ष प्रचार को लेकर भी सख्ती कर रहा है।

मांगे गए एंडोर्समेंट से जुड़े दस्तावेज
FDA ने सिर्फ एक्टर्स से जवाब ही नहीं मांगा, बल्कि विज्ञापन से जुड़े कई दस्तावेज भी मांगे हैं। इनमें एंडोर्समेंट कॉन्ट्रैक्ट, कैंपेन ब्रीफ, भुगतान की जानकारी और विज्ञापन से पहले की गई जांच से जुड़े दस्तावेज शामिल हैं। विभाग ने Food Safety and Standards Act, 2006 की धारा 24 का भी हवाला दिया है, जो भ्रामक और गलत खाद्य विज्ञापनों पर रोक लगाती है।

10 लाख रुपये तक हो सकता है जुर्माना
FDA के मुताबिक, कानून की धारा 53 के तहत भ्रामक खाद्य विज्ञापन के प्रकाशन में शामिल लोगों पर 10 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। फिलहाल शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को 15 दिनों के अंदर FDA के नोटिस का जवाब देना है। अब देखना होगा कि तीनों एक्टर्स इस मामले में क्या सफाई देते हैं।

यह भी पढ़े-  ‘शुगर डैडी’ कहने पर भड़के गोविंदा, सुनीता आहूजा को लगाई फटकार; बोले- मां-बहनों का नाम सस्ता कर दिया

Continue reading on the app

दिल्ली की महिलाओं को रक्षा बंधन गिफ्ट; 2500 रुपये महीना की योजना मंजूर; कब से आवेदन?

दिल्ली सरकार ने महिलाओं को 2500 रुपये महीना की लक्ष्मी योजना को मंजूरी प्रदान कर दी है। 

Continue reading on the app

  Sports

इमरान खान के लिए गावस्कर-कपिल देव ने फिर उठाई आवाज, इन 21 कप्तानों ने पाकिस्तान से की ये अपील

पाकिस्तान को 1992 में इकलौता वर्ल्ड कप जिताने वाले दिग्गज कप्तान और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान अगस्त 2023 से ही जेल में हैं. उनके स्वास्थ्य और जीवन को लेकर कई तरह की अफवाहें भी उड़ी हैं. Sun, 23 Aug 2026 22:51:40 +0530

  Videos
See all

UP News : यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने हनुमान चालीसा का पाठ किया #upnews #ajayrai #ayodhyanews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T17:43:21+00:00

Sugar Price Hike: चीनी की बढ़ रही कीमत पर सरकार का बड़ा फैसला #shorts #ytshorts #sugarpricehike #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T17:42:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers