आखिरी मौका! Amazon Freedom Sale आज रात होगी खत्म, Galaxy S25 Ultra समेत इन फ्लैगशिप फोन पर भारी डिस्काउंट
Amazon Great Freedom Sale 2026: Amazon की Great Freedom Sale 2026 आज रात खत्म होने वाली है। ऐसे में अगर आप नया प्रीमियम या फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके पास शानदार डील्स का फायदा उठाने का आखिरी मौका है। सेल के दौरान Samsung, OnePlus, iQOO और Xiaomi जैसे ब्रांड्स के फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर सीधे डिस्काउंट के साथ बैंक ऑफर और कूपन डिस्काउंट भी दिए जा रहे हैं। यहां हम आपको सेल में मिल रही कुछ ऐसी डील्स के बारे में बता रहे हैं, जिन पर खरीदारी करके आप अच्छी बचत कर सकते हैं।
Samsung Galaxy S25 Ultra
Samsung Galaxy S25 Ultra को भारत में ₹1,29,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। Amazon Great Freedom Sale 2026 में फोन पर सीधे ₹35,000 की कटौती की जा रही है, जिसके बाद इसकी कीमत घटकर ₹94,999 रह गई है। इसके अलावा HDFC Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर ₹5,500 का अतिरिक्त डिस्काउंट भी लिया जा सकता है। यानी बैंक ऑफर का लाभ लेने पर इस फ्लैगशिप फोन पर कुल बचत और ज्यादा हो सकती है।
OnePlus 15
OnePlus 15 की आधिकारिक कीमत ₹85,999 है। Amazon की सेल में HDFC Bank क्रेडिट कार्ड, Bajaj Finserv कार्ड और SBI Bank क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर ₹4,000 का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा ग्राहक अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करके अतिरिक्त बचत भी कर सकते हैं। ऐसे में एक्सचेंज और बैंक ऑफर का फायदा उठाने पर OnePlus 15 की प्रभावी कीमत और कम हो सकती है।
ये भी पढ़े-ः iQOO Z11 Launch: भारत में 40 हजार से कम में होगा लॉन्च, 7,050mAh बैटरी और कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले से होगा लैस
iQOO 15
iQOO 15 की आधिकारिक कीमत ₹76,999 है। Great Freedom Sale के दौरान Amazon इस फोन पर ₹5,000 का कूपन डिस्काउंट दे रहा है, जिससे इसकी कीमत सीधे कम हो जाती है। इसके अलावा HDFC Bank क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर ₹9,000 का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है। यानी दोनों ऑफर का लाभ लेने वाले ग्राहकों को फोन पर अच्छी बचत मिल सकती है।
Xiaomi 17
Xiaomi 17 की आधिकारिक कीमत ₹89,999 है। Amazon सेल में इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर ₹10,000 का कूपन डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा HDFC Bank, SBI Bank और ICICI Bank क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर ₹10,000 का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल रहा है। इस तरह योग्य ग्राहकों को दोनों ऑफर्स का फायदा उठाकर Xiaomi 17 पर कुल ₹20,000 तक की बचत करने का मौका मिल सकता है।
Fact Check: आंसू गैस का गोला वापस फेंकते प्रदर्शनकारी का यह वीडियो नेपाल का है, ‘संसद मार्च’ का नहीं
नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) के 20 जुलाई 2026 के ‘संसद मार्च’ के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दागे थे। इससे जोड़कर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक प्रदर्शनकारी को सुरक्षाबल द्वारा दागे […]
The post Fact Check: आंसू गैस का गोला वापस फेंकते प्रदर्शनकारी का यह वीडियो नेपाल का है, ‘संसद मार्च’ का नहीं appeared first on Vishvas News.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Vishvasnews










