Responsive Scrollable Menu

Gen Z के लिए है Toxic: कियारा संग इंटीमेट सीन्स देख नाखुश थीं Yash की पत्नी, बोले- 'मेरे लिए बहुत मुश्किल था'

साउथ सुपरस्टार यश (Yash) की मचअवेटेड फिल्म 'Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups' जल्द ही बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में अभिनेता यश ने एक्ट्रेस तारा सुतारिया और कियारा अडवाणी संग काफी सारे बोल्ड और इंटीमेट सीन फिल्माए है। जिसको लेकर उन्हें ऑनलाइन ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा। अब यश ने 'टॉक्सि' की रिलीज से पहले यश ने इन सीन्स को लेकर अपनी पत्नी और एक्ट्रेस राधिका पंडित के रिएक्शन का खुलासा किया है।   

बोल्ड सीन्स देख क्या था पत्नी का रिएक्शन 
रजत शर्मा के शो 'आप की अदालत' में यश से पूछा गया कि फिल्म के इंटीमेट सीन्स को लेकर उनकी पत्नी का क्या रिएक्शन था। इस पर उन्होंने कहा कि ऐसे सीन्स देखकर किसी भी पार्टनर को असहज महसूस हो सकता है।
यश ने माना कि राधिका भी इन सीन्स को लेकर सहज नहीं होंगी। हालांकि, उनके मुताबिक यह फिल्म की कहानी का अहम हिस्सा है और एक कलाकार के तौर पर उन्हें कहानी के साथ ईमानदारी से काम करना था।

यश ने साफ कहा कि उनकी पत्नी राधिका पंडित इन सीन्स से खुश नहीं थीं। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इसका मतलब यह नहीं है कि राधिका उनसे नाराज हैं। यश के मुताबिक, राधिका खुद एक एक्ट्रेस हैं, इसलिए वह अभिनय की जरूरतों को समझती हैं। उन्हें यश पर पूरा भरोसा है और वह जानती हैं कि कैमरे के सामने यश एक कलाकार के तौर पर अपना किरदार निभा रहे हैं।

यश के लिए भी आसान नहीं था
अभिनेता ने बताया कि ऐसे सीन्स करना उनके लिए भी आसान नहीं था। उन्होंने अपनी कम्फर्ट जोन से बाहर जाकर काम किया, क्योंकि उन्हें लगा कि कहानी के लिए यह जरूरी है। यश के मुताबिक, कुछ चीजें सिर्फ दिखाने के लिए नहीं की जातीं, बल्कि कहानी को सही तरीके से पेश करने के लिए जरूरी होती हैं। उन्होंने कहा कि Toxic की कहानी उनके लिए महत्वपूर्ण है और इसी वजह से उन्होंने अपने संकोच से बाहर निकलकर काम किया।

Gen Z को ध्यान में रखकर बनाई गई है फिल्म
यश ने बताया कि 'Toxic' को Gen Z दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। फिल्म में युवा पीढ़ी की सोच, उनके सामने आने वाली परेशानियों और पुरानी पीढ़ी के साथ उनके रिश्तों को लेकर कई सवाल उठाए गए हैं। उनके मुताबिक, फिल्म यह भी दिखाती है कि आज की युवा पीढ़ी कुछ चीजों और बनाए गए नियमों पर सवाल क्यों उठाती है और पुरानी पीढ़ी से उनकी सोच किस तरह अलग है।

'Toxic' में यश का अलग अंदाज
Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups में यश एक गैंगस्टर के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है और यश ने भी फिल्म की कहानी लिखने में योगदान दिया है। फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी अहम भूमिकाओं में हैं।

Continue reading on the app

पत्नी की हत्या कर लाश को ठिकाने लगाने के लिए जिसे बुलाया, उसने ही कराया अरेस्ट

दिल्ली के मुनिरका में चरित्र पर शक के चलते एक डिलीवरी बॉय ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी ने लाश को ठिकाने लगाने के लिए दोस्त को बुलाया, जिसने उसे गिरफ्तार करा दिया। विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट…

Continue reading on the app

  Sports

मैच के दौरान पुर्तगाली फुटबॉलर क्यूविन कास्त्रो की मौत:25 साल की उम्र में मैदान पर गिरे, अस्पताल में तोड़ा दम; वेस्ट ब्रोम 25वें मिनट में देगा श्रद्धांजलि

पुर्तगाल के 25 साल के फुटबॉलर क्यूविन कास्त्रो की मैच के दौरान मैदान पर गिरने के बाद मौत हो गई। वह शनिवार को लिस्बन में थर्ड-टियर क्लब रियल स्पोर्ट क्लब और टॉप-फ्लाइट टीम एस्ट्रेला दा अमाडोरा के बीच प्री-सीजन फ्रेंडली मैच खेल रहे थे। कास्त्रो के मैदान पर गिरने के बाद मैच स्थगित कर दिया गया। लिस्बन फुटबॉल एसोसिएशन ने उनके निधन की पुष्टि की। शुरुआती मिनटों में मैदान पर गिरे, अस्पताल ले जाया गया कास्त्रो मैच के शुरुआती मिनटों में अचानक मैदान पर गिर पड़े। उनके गिरने के बाद मेडिकल टीम ने तुरंत इलाज शुरू किया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत की पुष्टि हुई। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैदान पर उन्हें डिफिब्रिलेटर से भी बचाने की कोशिश की गई थी। कास्त्रो रियल स्पोर्ट क्लब के लिए खेल रहे थे। लिस्बन फुटबॉल एसोसिएशन ने उनके परिवार, दोस्तों और रियल स्पोर्ट क्लब के प्रति संवेदना जताई। रियल स्पोर्ट क्लब ने कहा- वह हमारे परिवार का हिस्सा थे कास्त्रो के निधन पर रियल स्पोर्ट क्लब ने शोक जताया। क्लब ने उन्हें अपने खेल परिवार का अभिन्न हिस्सा बताया और कहा कि उनके साथ जुड़े लोगों के दिल में उनकी याद हमेशा रहेगी। एस्ट्रेला दा अमाडोरा ने भी इस घटना पर दुख जताया। दोनों क्लबों ने मैच स्थगित किए जाने के बाद कास्त्रो को श्रद्धांजलि दी। वेस्ट ब्रोम 25वें मिनट में तालियां बजाकर देगा श्रद्धांजलि कास्त्रो के पूर्व क्लब वेस्ट ब्रोमविच एल्बियन ने भी उनके निधन पर शोक जताया है। क्लब ने घोषणा की है कि रविवार को बर्नले के खिलाफ होने वाले मैच के 25वें मिनट में कास्त्रो की याद में तालियां बजाई जाएंगी। खिलाड़ी इस मैच में काली पट्टी भी बांधकर उतरेंगे। कास्त्रो 25 साल के थे। वेस्ट ब्रोम ने कास्त्रो के निधन को बेहद दुखद बताते हुए उनके परिवार और करीबियों के प्रति संवेदना जताई है। 2021 में आर्सेनल के खिलाफ किया था डेब्यू क्यूविन कास्त्रो 2021 में वेस्ट ब्रोम की अकादमी से जुड़े थे। उन्होंने उसी साल आर्सेनल के खिलाफ लीग कप मैच में क्लब की सीनियर टीम के लिए डेब्यू किया था। बाद में उन्होंने वेस्ट ब्रोम के लिए लीग मैच में भी हिस्सा लिया। इसके बाद वह लोन पर बर्टन एल्बियन, नॉट्स काउंटी और गेट्सहेड से जुड़े। 2023 में वह वेस्ट ब्रोम से अलग हो गए। इंग्लैंड में कई क्लबों के लिए खेले, इसी समर पुर्तगाल लौटे कास्त्रो का ज्यादातर फुटबॉल करियर इंग्लैंड में बीता। वह यॉर्क सिटी, किंग्स लिन टाउन, चिपेनहम टाउन, कैम्ब्रिज सिटी और ईस्टबोर्न बोरो जैसे क्लबों के लिए भी खेले। वह इंग्लैंड में इप्सविच टाउन के साथ ट्रायल पर भी रहे थे। कास्त्रो इस समर पुर्तगाल लौटे थे और रियल स्पोर्ट क्लब से जुड़े थे। लिस्बन में इसी क्लब के लिए खेलते हुए 22 अगस्त को उनकी जान चली गई। Sun, 23 Aug 2026 00:58:14

  Videos
See all

Giriraj Singh On Congress: कांग्रेस की समस्या वोट बैंक है-गिरिराज सिंह #shorts #ytshorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T01:09:51+00:00

BJP News: आज Nitin Nabin करेंगे BJP संगठन की समीक्षा #shorts #ytshorts #viral #bjp #pmmodi #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T01:06:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers