Responsive Scrollable Menu

बिहार के कोचिंग में छात्रा से रेप कर बनाया वीडियो, टीचर ने लड़की का गंदा फोटो पिता को भेजा

बिहार के एक कोचिंग सेंटर में महापाप हुआ। यहां एक टीचर ने अपनी छात्रा को हवस का शिकार बनाया और उसका गंदा वीडियो भी बना लिया। आरोप है कि लड़की के पिता के मोबाइल पर गंदी तस्वीरें भी भेजी गई हैं। 

Continue reading on the app

Ramayana Budget: ‘रामायण’ के 4000 करोड़ बजट पर Yash का बड़ा खुलासा, बोले- ये गलतफहमी है; बताया पूरा हिसाब

Ramayana Budget: एक्टर Yash इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘Ramayana’ को लेकर चर्चा में हैं। नितेश तिवारी की इस फिल्म को भारत की सबसे बड़े बजट वाली फिल्मों में से एक बताया जा रहा है। लंबे समय से दावा किया जा रहा है कि फिल्म का बजट करीब 4000 करोड़ रुपये है। अब Yash ने खुद इस आंकड़े को लेकर सफाई दी है। उन्होंने बताया कि 4000 करोड़ रुपये सिर्फ फिल्म के एक पार्ट का बजट नहीं है, बल्कि इसमें दोनों पार्ट की लागत के साथ रिलीज और प्रमोशन का खर्च भी शामिल है।

ये गलतफहमी है
Yash ने मीडिया से बातचीत के दौरान ‘Ramayana’ के बजट पर खुलकर बात की। जब उनसे 4000 करोड़ रुपये के बजट को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इसे गलत तरीके से समझा जा रहा है। एक्टर ने कहा, “ये गलतफहमी है। मैं आप सभी को साफ कर देता हूं कि 4000 करोड़ रुपये का बजट ‘रामायण’ के दोनों पार्ट का है, जिसमें रिलीज से लेकर प्रमोशन तक शामिल है।”

हॉलीवुड जैसा है बजट का गणित
यश ने समझाया कि ग्लोबल फिल्मों में प्रमोशन और रिलीज पर भी काफी पैसा खर्च किया जाता है। उन्होंने कहा कि कई बार फिल्म के बजट जितना या उससे ज्यादा पैसा प्रमोशन पर खर्च होता है, क्योंकि फिल्म को दुनियाभर में रिलीज किया जाता है। उनके मुताबिक, जब फिल्म की पहुंच ग्लोबल होती है तो कमाई भी दुनियाभर से होती है। इसलिए 4000 करोड़ के आंकड़े को सिर्फ फिल्म बनाने की लागत के तौर पर देखना सही नहीं है।

सिनेमा भारत की सॉफ्ट पावर है
यश का मानना है कि भारतीय सिनेमा को दुनिया के सामने बड़े स्तर पर पेश करने के लिए इस तरह की बड़ी फिल्मों की जरूरत है। उन्होंने सिनेमा को भारत की ‘सॉफ्ट पावर’ बताया। एक्टर ने कहा कि भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को ग्लोबल स्तर पर पहचान दिलाने के लिए सभी को मेहनत करनी होगी। उन्होंने कहा कि अगर यह काम आज नहीं हुआ तो कल जरूर होगा, लेकिन भारतीय सिनेमा को ग्लोबल पहचान मिलनी चाहिए।

रामायण’ में रावण बनेंगे Yash
नितेश तिवारी की ‘Ramayana’ में Yash रावण की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं Ranbir Kapoor भगवान राम और Sai Pallavi माता सीता का किरदार निभा रही हैं।
Yash इस फिल्म के एक्टर होने के साथ-साथ इसके को-प्रोड्यूसर भी हैं। फिल्म को Namit Malhotra के साथ मिलकर बनाया जा रहा है। फिल्म में Sunny Deol, Arun Govil, Lara Dutta, Rakul Preet Singh, Vivek Oberoi, Kunal Kapoor और Ravi Dubey जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।

‘रामायण’ दिवाली पर होगी रिलीज


‘Ramayana’ दो पार्ट में बनाई जा रही है। फिल्म का पहला पार्ट 6 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है। फिल्म के ट्रेलर को लेकर पहले ही काफी चर्चा हो चुकी है और फैंस रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश के किरदारों को बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़े- ‘रामायण’ के VFX ट्रोलिंग पर भड़के रणबीर; बोले- ‘लोगों को लगता है AI से बना दिया, सालों की मेहनत नहीं दिखती’

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: कोलंबो टेस्ट जीतने पर भारत को मिलेगा ‘इनाम’, बस चाहिए ऑस्ट्रेलिया का भी साथ

भारतीय टीम ने श्रीलंका दौरे पर गॉल में पहला टेस्ट मैच जीतकर दमदार शुरुआत की, लेकिन उसकी चुनौती अभी खत्म नहीं हुई है. ये चुनौती सिर्फ सीरीज जीतने तक नहीं बल्कि WTC फाइनल में पहुंचने तक की है. Sun, 23 Aug 2026 01:26:12 +0530

  Videos
See all

Crime News Todayपति बना हैवान, पत्नी-बेटी की हत्या से सनसनी | Latest Crime News | UP News | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T21:00:35+00:00

Crime News | बिहारी’ कहने पर खूनी इंतकाम! मामूली विवाद ने लिया खौफनाक मोड़ | Bihar News | Crime News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T21:30:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers