अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन बने फिल्म प्रोड्यूसर, लॉन्च किया अपना प्रोडक्शन हाउस, टाइगर श्रॉफ, एल्विश के साथ करेंगे बड़ी शुरुआत
Vicky Jain Production House: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के पति और जाने-माने बिजनेसमैन विक्की जैन अब मनोरंजन जगत में एक नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं. बिजनेस की दुनिया और रियलिटी शोज में अपनी पहचान बना चुके विक्की जैन ने अब फिल्म प्रोडक्शन में कदम रख दिया है. जी हां, 1 अगस्त को अपने जन्मदिन के खास मौके पर उन्होंने अपने नए प्रोडक्शन हाउस 'वीजे फ्रेम्स' (VJ Frames) की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की है.
इस ऐलान के साथ ही विक्की जैन ने साफ कर दिया है कि वो सिर्फ छोटे स्तर के प्रोजेक्ट्स तक सीमित नहीं रहना चाहते, बल्कि सीधे बड़े पर्दे पर एक बड़ी एक्शन फिल्म के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत कर रहे हैं. उनकी पहली फिल्म में बॉलीवुड के एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ, दमदार एक्टर अभिषेक बनर्जी और सोशल मीडिया स्टार और 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर एल्विश यादव अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.
जन्मदिन पर फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज
विक्की जैन ने अपने जन्मदिन के मौके को और भी खास बनाते हुए 'वीजे फ्रेम्स' लॉन्च करने का फैसला किया. सोशल मीडिया पर इस घोषणा के बाद उनके चाहने वालों और मनोरंजन जगत से जुड़े कई सितारों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं. अब तक बिजनेस और रियलिटी शोज के जरिए सुर्खियां बटोरने वाले विक्की जैन पहली बार फिल्म प्रोडक्शन की जिम्मेदारी संभालेंगे. इस खबर ने उनके फैंस के बीच उत्साह बढ़ा दिया है.
पहली ही फिल्म के लिए रेमो डिसूजा से मिलाया हाथ
विक्की जैन ने अपने पहले ही प्रोजेक्ट को शानदार बनाने के लिए बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर, निर्देशक और फिल्ममेकर रेमो डिसूजा को साथ जोड़ा है. रेमो डिसूजा इस फिल्म का निर्देशन करेंगे. उन्होंने कई सफल फिल्मों और डांस बेस्ड प्रोजेक्ट्स का निर्देशन किया है. अब वो विक्की जैन के प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म को बड़े पर्दे पर उतारने की जिम्मेदारी संभालेंगे. रेमो ने इस सहयोग को लेकर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि विक्की जैन के पास सिनेमा को लेकर एक स्पष्ट सोच और बड़ा विजन है. उन्होंने ये भी कहा कि टाइगर श्रॉफ, अभिषेक बनर्जी और एल्विश यादव जैसे कलाकारों के साथ काम करने को लेकर वो काफी एक्साइटेड हैं.
दमदार स्टारकास्ट ने बढ़ाया फिल्म का क्रेज
विक्की जैन के पहले प्रोडक्शन की सबसे बड़ी खासियत इसकी स्टारकास्ट मानी जा रही है. फिल्म में एक ओर जहां टाइगर श्रॉफ अपने हाई-ऑक्टेन एक्शन और स्टंट्स के लिए नजर आएंगे, वहीं अभिषेक बनर्जी अपनी दमदार अभिनय क्षमता से कहानी को मजबूत बनाएंगे. दूसरी तरफ सोशल मीडिया सेंसेशन और 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर एल्विश यादव भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे. एल्विश यादव की बढ़ती पॉपुलेरिटीऔर टाइगर श्रॉफ के बड़े फैन बेस को देखते हुए इस फिल्म को लेकर अभी से सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है.
विक्की जैन का सालों पुराना सपना हुआ पूरा
अपने नए सफर की शुरुआत पर विक्की जैन ने कहा कि अपना प्रोडक्शन हाउस शुरू करना उनका सालों पुराना सपना था. उन्होंने बताया कि सिनेमा हमेशा से उन्हें प्रेरित करता रहा है और वो ऐसी कहानियां दर्शकों तक पहुंचाना चाहते हैं जो सिर्फ मनोरंजन ही नहीं करें, बल्कि लंबे समय तक लोगों के दिलों और दिमाग में अपनी छाप छोड़ें. विक्की ने ये भी कहा कि वो आने वाले समय में अलग-अलग टॉपिक्स पर आधारित बेहतरीन फिल्में बनाने की दिशा में काम करेंगे और 'वीजे फ्रेम्स' के जरिए नए विचारों और बड़े प्रोजेक्ट्स को मंच देना चाहते हैं.
Numerology: इन 2 मूलांक वालों की जोड़ी मानी जाती है सबसे खास! दोस्ती हो या पार्टनरशिप, हर रिश्ते में निभाते हैं साथ
अंक ज्योतिष में सिर्फ भविष्य ही नहीं बताया जाता, बल्कि दो लोगों के बीच की केमिस्ट्री भी साफ झलकती है। मूलांक 5 और मूलांक 9 की जोड़ी को कई बार पावर कपल या बेस्ट फ्रेंड्स की बेहतरीन मिसाल माना जाता है। इन दोनों का मेल दोस्ती हो या पार्टनरशिप, हर रिश्ते में मजबूत साथ निभाता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Hindustan

















