बच्चों की बातचीत का पैटर्न बताता है भविष्य में कैसी रहेगी उनकी मेंटल हेल्थ, नए शोध में खुलासा
बच्चों की बातचीत का पैटर्न बताता है भविष्य में कैसी रहेगी उनकी मेंटल हेल्थ, नए शोध में खुलासा
असम में बाढ़ बनी काल! अब तक 80 की मौत, इन पांच जिलों में 1.92 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
Assam Floods: असम में बाढ़ की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है. जनजीवन बेहाल होने के साथ साथ अब बाढ़ लोगों के लिए काल बनने लगी है. 31 जुलाई को जारी आपदा रिपोर्टिंग और सूचना प्रबंधन प्रणाली (DRIMS) की रिपोर्ट के मुताबिक, बाढ़ से अब तक 80 लोगों की मौत हो गई है. हाल के दिनों में दो और लोगों की मौत हुई है.
असम में बाढ़ के बीच राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है. राज्य सरकार और बचाव एजेंसियां प्रभावित लोगों तक मदद पहुंचाने में जुटी हैं. बाढ़ से प्रभावित पांच जिलों के 17 राजस्व सर्किल और 379 गांव इसकी चपेट में हैं. करीब दो लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं, जिनमें चराइदेव जिला सबसे ज्यादा प्रभावित है.
????WATCH | In a heartwarming video, rescuers save a sleeping infant during the Assam floods pic.twitter.com/U6Nx3E3Xwv
— The Tatva (@thetatvaindia) July 31, 2026
बनाए गए 54 राहत शिविर
प्रभावित लोगों के लिए राज्य में 54 राहत शिविर बनाए गए हैं, जबकि 26 राहत वितरण केंद्रों के जरिए खाने-पीने और जरूरी सामान की व्यवस्था की जा रही है. एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और अन्य बचाव एजेंसियां लगातार राहत सामग्री पहुंचाने, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और बचाव अभियान चलाने में लगी हुई हैं.
पालतू को बचाने में मासूम की कुर्बानी
असम की बाढ़ ने एक परिवार से उसका 13 साल का बेटा छीन लिया. नजीरा के बामुन पुखुरी गांव में हृदिप पनिका ने अपने तीन महीने के पालतू पपी 'बरुण' को बचाने के लिए बिना अपनी जान की परवाह किए उफनते पानी में छलांग लगा दी. उसने पपी को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन खुद तेज बहाव में बह गया. बाद में रेस्क्यू टीम ने काफी तलाश के बाद हृदिप का शव बरामद किया. इस दर्दनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग हृदिप की बहादुरी और निस्वार्थ जज्बे को सलाम कर रहे हैं और उसे भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
#OpJalRahat
— ADG PI - INDIAN ARMY (@adgpi) July 29, 2026
???????????????? ???????? ????????????????????????
Amidst the devastating floods in #Assam, the #IndianArmy continues its relentless humanitarian mission under #OpJalRahat. Working shoulder-to-shoulder with the civil administration, NDRF, SDRF and local agencies, troops of @Spearcorps are… pic.twitter.com/mHaPU5jTXt
ये 5 जिले सबसे ज्यादा प्रभावित
राज्य के पांच जिले शिवसागर, गोलाघाट, जोरहाट, नगांव और चराइदेव बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. इन जिलों के 379 गांव पानी में डूबे हुए हैं और 1.92 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ की मार झेल रहे हैं।. रिपोर्ट के अनुसार, नई मौतों में एक शिवसागर और एक चराइदेव जिले में दर्ज की गई है.
1.92 लाख लोग प्रभावित
डीआरआईएमएस (DRIMS) की रिपोर्ट के मुताबिक, असम में बाढ़ से 1,92,799 लोग प्रभावित हुए हैं. इसके अलावा, करीब 15,430 हेक्टेयर कृषि भूमि भी बाढ़ की चपेट में आ गई है, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि फिलहाल राज्य के किसी भी जिले से शहरी बाढ़ की सूचना नहीं मिली है. इससे पहले 30 जुलाई तक बाढ़ से 78 लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि अब यह आंकड़ा बढ़कर 80 पहुंच गया है.
आज लाइव आएंगे सीएम बिस्वा
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया कि आज शाम करीब 8.30-9.00 बजे, मैं #AssamFloods से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए अपडेट और आगे की योजना बताने के लिए फेसबुक लाइव करूंगा. मेरे फेसबुक पेज पर जरूर जुड़ें. कहा कि इसके तुरंत बाद मैं अपने X परिवार को भी मुख्य बातें बताता रहूंगा.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama
News Nation

















