Responsive Scrollable Menu

Mrunal Thakur Birthday: कभी बनना चाहती थीं जर्नलिस्ट, आज Bollywood और South इंडस्ट्री में है जलवा

टीवी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर आज 01 अगस्त को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने एक्टिंग और काबिलियत के दम पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। हालांकि एक्ट्रेस का यह सफर इतना आसान नहीं था। अपने करियर की शुरूआत में मृणाल को डिमोटिवेटिंग और निगेटिव एक्सपीरियंस का सामना करना पड़ा था। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जन्म और परिवार

महाराष्ट्र के धुले में 01 अगस्त 1992 में मृणाल ठाकुर का जन्म हुआ था। इनके पिता उदय ठाकुर बैंक में कार्यरत थे। जिनकी नौकरी ट्रांसफरेबल थी। पोस्टिंग की वजह से परिवार मुंबई शिफ्ट हो गया। मुंबई में स्थायी रूप से रहना मृणाल के जीवन का अहम मोड़ साबित हुआ। क्योंकि पढ़ाई और करियर की दिशा यहीं से तय हुई। मृणाल ने मुंबई के KC College से मास मीडिया में ग्रेजुएशन करने लगीं। लेकिन एक्टिंग में व्यस्तता की वजह से वह अपनी डिग्री पूरी नहीं कर पाई।

जर्नलिस्ट बनने का सपना

मृणाल जर्नलिस्ट बनना चाहती थीं। वह मुंबई आतंकी हमलों से प्रेरित होकर क्राइम रिपोर्टर बनना चाहती थीं। इसलिए उन्होंने जर्नलिज्म में एडमिशन लिया, लेकिन किस्मत उनको एक्टिंग में ले आई। कॉलेज के समय में मृणाल ने मजाक में ऑडिशन दिया। लेकिन यहीं से उनकी जिंदगी बदल गई। 

मिला पहला ब्रेक

साल 2012 में मृणाल को स्टार प्लस का शो 'मुझसे कुछ कहती ये खामोशियां' में काम करने का मौका मिला। यहीं से उनके एक्टिंग करियर की शुरूआत हुई। टीवी के बाद एक्ट्रेस ने मराठी फिल्मों का रुख किया। मृणाल को पहली मराठी फिल्म 'Hello Nandan' मिली। इस फिल्म से एक्ट्रेस ने बड़े पर्दे पर कदम रखा। उन्होंने क्षेत्रीय सिनेमा में अपनी पहचान बनाना शुरू किया।

वहीं टीवी शो 'कुमकुम भाग्य' में 'बुलबुल' का रोल निभाकर एक्ट्रेस को घर-घर में पहचान मिली। वहीं अभिनेत्री 'लव सोनिया', 'बटला हाउस', 'सुपर 30', 'घोस्ट स्टोरी', 'सीता रामम', 'सन ऑफ सरदार 2', 'धमाका', 'है जवानी तो इश्क होना है', 'जर्सी' और 'गुमराह' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

Continue reading on the app

IMD की चेतावनी- अल-नीनो की वजह से अगस्त-सितंबर में बारिश को लेकर आया नया अनुमान, मौसम विभाग ने कही चिंता वाली बात

IMD ने अगस्त-सितंबर 2026 के मानसून को लेकर नया अनुमान जारी किया है। अल-नीनो के मजबूत होने से देश में सामान्य से कम बारिश की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने तापमान बढ़ने और कई हिस्सों में कम बारिश की संभावना के साथ मानसून के दूसरे चरण पर चिंता व्यक्त की है

Continue reading on the app

  Sports

Asian Legends League 2026: एशियन लीजेंड्स लीग में भारत का जलवा, पाकिस्तान को 2 विकेट से चटाई धूल

Asian Legends League 2026: एशियन लीजेंड्स लीग 2026 का छठा मुकाबला इंडियन रॉयल्स और पाकिस्तान पैंथर्स की टीमों के बीच खेला गया. इस मुकाबले में भारतीय टीम 2 विकेट से बाजी मारने में कामयाब रही. Sun, 02 Aug 2026 20:58:46 +0530

  Videos
See all

Middle East War Alert: बहरीन में अमेरिकी बेस पर हमला? Iran Attacks US Military Base In Bahrain #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T15:45:32+00:00

रिटायरमेंट से एक दिन पहले इंजीनियर रिश्वत लेते गिरफ्तार | Gwalior | Lokayukta Trap | MP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T15:45:36+00:00

Saudi Arabia Nuclear Program: Iran के बाद अब सऊदी अरब भी बनाएगा परमाणु बम? | Trump | USA | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T15:45:25+00:00

Kanwar 2026: haridwar में Ganga स्नान के लिए लाखों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, राहत बचाव दल एक्टिव #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T15:41:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers