PM Kisan Update: किस्त अटकी, किसान परेशान! आखिर क्या गलती हो गई? सरकार ने कहा- फौरन करें ये काम, तभी आएगी किस्त!
PM Kisan Update: उत्तर प्रदेश में करीब 16.98 लाख किसान परिवारों को पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त मिलने में परेशानी हो रही है। अब इस योजना का लाभ पाने के लिए फार्मर आईडी जरूरी कर दी गई है। बिना फार्मर आईडी के किसानों की किस्त अटक सकती है और भुगतान रूक सकता है।ODI World cup 2027: शुभमन गिल ने बताया वनडे वर्ल्ड कप का ब्लूप्रिंट, रोहित-विराट पर दिया बड़ा अपडेट
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में 6 विकेट की शानदार जीत के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने साफ कर दिया कि टीम इंडिया अब 2027 वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए अपनी रणनीति तैयार कर रही। गिल ने मैच के बाद कहा कि टीम लगातार अलग-अलग कॉम्बिनेशन आजमा रही, ताकि भविष्य के लिए सबसे संतुलित प्लेइंग इलेवन तैयार की जा सके।
इस बीच रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि बीसीसीआई भी खिलाड़ियों के लिए रोटेशन पॉलिसी लागू करने पर विचार कर रहा, जिससे रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों को कुछ मुकाबलों में आराम दिया जा सकता।
रोहित-विराट को रेस्ट दिया जा सकता: गिल
भारत ने एजबेस्टन में खेले गए पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। इससे पहले टीम इंडिया को आयरलैंड के खिलाफ दो और इंग्लैंड के खिलाफ तीन टी20 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में यह जीत भारतीय टीम के लिए राहत लेकर आई।
मैच में ऑलराउंडर अक्षर पटेल जीत के सबसे बड़े हीरो रहे। उन्होंने पहले गेंदबाजी में चार विकेट झटके और फिर नाबाद 57 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को जीत तक पहुंचाया। वॉशिंगटन सुंदर ने भी नाबाद 52 रन बनाकर उनका शानदार साथ निभाया।
'टीम के प्रदर्शन से खुश हूं'
मैच के बाद कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि टीम के अनुभवी बल्लेबाजी क्रम ने उन्हें टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का आत्मविश्वास दिया। उन्होंने कहा, 'जब आपका मिडिल ऑर्डर और लोअर मिडिल ऑर्डर इस तरह रन बनाकर मैच खत्म करता है, तो कप्तान और टॉप ऑर्डर बल्लेबाज के तौर पर काफी भरोसा मिलता है।'
गिल ने बताया कि पहले गेंदबाजी का फैसला पिच से ज्यादा टीम के संतुलन को ध्यान में रखकर लिया गया था। उन्होंने कहा कि हमारा गेंदबाजी आक्रमण अभी काफी युवा, जबकि बल्लेबाजी ज्यादा अनुभवी। हमें भरोसा था कि 320 रन का लक्ष्य भी मिला तो हमारी बल्लेबाजी उसे हासिल कर सकती है।
रोहित-विराट पहले वनडे में नाकाम रहे
हालांकि जीत के बावजूद रोहित शर्मा और विराट कोहली का बल्ला नहीं चला। रोहित सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हुए, जबकि विराट कोहली केवल 5 रन ही बना सके। गिल ने यह भी साफ किया कि मौजूदा इंग्लैंड दौरा सिर्फ सीरीज जीतने तक सीमित नहीं है, बल्कि 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों का भी अहम हिस्सा है।उन्होंने कहा, 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन आजमा रहे हैं ताकि बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में सही संतुलन मिल सके।'
भारतीय कप्तान ने इंग्लैंड की परिस्थितियों को दक्षिण अफ्रीका से मिलता-जुलता बताया, जहां 2027 वनडे विश्व कप खेला जाएगा। उन्होंने कहा कि नई गेंद से बल्लेबाजी आसान नहीं थी, लेकिन बाद में विकेट बेहतर हो गया। ऐसी परिस्थितियों में अलग-अलग टीम संयोजन आजमाना हमारे लिए भविष्य की तैयारी के लिहाज से काफी फायदेमंद रहेगा।
रिपोर्ट्स के अनुसार, बीसीसीआई आने वाले महीनों में रोटेशन पॉलिसी अपनाकर ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को मौका देना चाहता। इससे टीम प्रबंधन को विश्व कप से पहले अपनी सबसे मजबूत टीम चुनने में मदद मिलेगी। ऐसे में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को भी चुनिंदा मुकाबलों में आराम मिल सकता है, ताकि युवा खिलाड़ियों को पूरे मौके मिल सकें।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
IBC24
Haribhoomi







/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)