Responsive Scrollable Menu

T20 World Cup 2028: अब सेमीफाइनल से पहले होंगे दो 'एलिमिनेटर', सुपर-8 की जगह 'सुपर-10'; ICC ने बदला पूरा फॉर्मेट

T20 World cup 2028 format: आईसीसी ने मेंस टी20 विश्व कप 2028 के लिए टूर्नामेंट के फॉर्मेट में बड़ा बदलाव किया। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में अक्टूबर-नवंबर 2028 में होने वाले इस टूर्नामेंट में अब सेमीफाइनल से पहले दो नए 'एलिमिनेटर' खेले जाएंगे। ये मुकाबले क्वार्टरफाइनल की तरह होंगे, जिससे नॉकआउट स्टेज और भी रोमांचक बन जाएगा। हालांकि टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें और 55 मैच पहले की तरह ही रहेंगे। लेकिन ग्रुप स्टेज और सुपर राउंड के फॉर्मेट में बड़ा बदलाव किया गया। आईसीसी ने यह फैसला एडिनबर्ग में हुई अपनी एनुअल जनरल मीटिंग के बाद लिया। 

पहले राउंड का फॉर्मेट बदला
अब तक पहले स्टेज में 20 टीमों को 5-5 के चार ग्रुप में बांटा जाता था और कुल 40 मैच खेले जाते थे। नए फॉर्मेट में अब 5 ग्रुप होंगे और हर ग्रुप में 4 टीमें रहेंगी। इससे पहले राउंड के मैचों की संख्या 40 से घटकर 30 हो जाएगी। हर ग्रुप की टॉप 2 टीमें अगले दौर में पहुंचेंगी। यानी कुल 10 टीमें दूसरे स्टेज में खेलेंगी।

सुपर-8 की जगह आएगा 'सुपर-10'
दूसरे चरण का नाम अब 'सुपर-10' होगा। इसमें 10 टीमों को पांच-पांच के दो ग्रुप में बांटा जाएगा। इस चरण में मैच की संख्या 12 से बढ़ाकर 20 कर दी गई, जिससे हर टीम को अधिक प्रतिस्पर्धी मुकाबले खेलने का मौका मिलेगा। दोनों ग्रुप की टॉप टीम सीधे सेमीफाइनल खेलेगी। बाकी दो स्थानों के लिए क्रॉस ओवर एलिमिनेटर होंगे। इसमें एक ग्रुप की दूसरे स्थान की टीम का सामना दूसरे ग्रुप की तीसरे पायदान पर रहने वाली टीम से होगा। दोनों एलिमिनेटर को जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी और इसके बाद फाइनल खेला जाएगा।

टी20 विश्व कप के पुराने फॉर्मेट में ग्रुप स्टेज में 5-5 टीमों के 4 ग्रुप होते थे और 40 मैच खेले जाते थे। हर ग्रुप से चोटी की दो टीमें सुपर-8 राउंड के लिए क्वालिफाई करती थी। इसके बाद 4-4 टीमों के 2 ग्रुप बनते थे और 12 मुकाबले खेले जाते थे। दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल खेलती थीं और जीतने वाली दो टीमें फाइनल का टिकट कटाती थीं। 

बदलाव की वजह क्या है?
आईसीसी के अनुसार, 2026 टी20 विश्व कप में उभरती हुई टीमों के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए यह बदलाव किया गया। नए फॉर्मेट से एसोसिएट और नई क्रिकेट टीमों को सुपर-10 स्टेज तक पहुंचने के ज्यादा मौके मिलेंगे। साथ ही दूसरे राउंड के आखिरी मुकाबले भी ज्यादा अहम होंगे और औपचारिक मैचों की संभावना कम होगी।

12 टीमों ने पहले ही बनाई जगह
अब तक 12 टीमें 2028 टी20 विश्व कप के लिए क्वालिफाई कर चुकी। इनमें मेजबान ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के अलावा भारत, इंग्लैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और आयरलैंड शामिल हैं। 

2028 T20 वर्ल्ड कप में बाकी बची 8 जगहों को 16 टीमों वाले ग्लोबल क्वालिफ़ायर टूर्नामेंट के ज़रिए भरा जाएगा। 2026 के टूर्नामेंट में खेलने वाली लेकिन सीधे क्वालिफ़ाई न कर पाने वाली 8 टीमें सीधे 16 टीमों वाले ग्लोबल क्वालिफ़ायर में पहुंचेंगी। ये टीमें हैं- कनाडा, इटली, नामीबिया, नेपाल, नीदरलैंड्स, ओमान, संयुक्त अरब अमीरात और संयुक्त राज्य अमेरिका।

रीजनल क्वालिफायर से आएंगी 8 टीमें
ग्लोबल क्वालिफायर में बची हुई आठ जगहों का फैसला क्षेत्रीय क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट के जरिए होगा।
अफ्रीका से 2 टीमें
एशिया से 2 टीमें
यूरोप से 2 टीमें
अमेरिका से 1 टीम
ईस्ट एशिया-पैसिफिक से 1 टीम

ग्लोबल क्वालिफायर से कैसे मिलेगा विश्व कप का टिकट?
ग्लोबल क्वालिफायर में हर रीजन की सबसे ऊंची रैंकिंग वाली टीम सीधे 2028 टी20 विश्व कप के लिए क्वालिफाई करेगी। इसके अलावा सभी टीमों में से प्रदर्शन के आधार पर अगली तीन सर्वश्रेष्ठ टीमें भी विश्व कप में जगह बनाएंगी। हालांकि, इन टीमों को आईसीसी द्वारा तय किए गए 'मिनिमम परफॉर्मेंस क्राइटेरिया' को भी पूरा करना होगा।

आईसीसी ने बताया कि नए टूर्नामेंट फॉर्मेट और क्वालिफिकेशन सिस्टम को आईसीसी डेवलपमेंट कमेटी और चीफ एग्जीक्यूटिव्स कमेटी की सिफारिशों के बाद बोर्ड की मंजूरी मिल चुकी। फाइनल मंजूरी नवंबर में होने वाली आईसीसी फाइनेंस एंड कमर्शियल अफेयर्स कमेटी की रिव्यू के बाद दी जाएगी।

Continue reading on the app

Independence Day Drawing , Photos , Images : 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के लिए आसान ड्रॉइंग और पोस्टर

Independence Day Drawing Photos, Images :अगर आपके स्कूल या कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस पोस्टर मेकिंग या ड्राइंग पेंटिंग संबंधी कॉन्पीटिशन होने जा रहा है तो नीचे दिए गए पोस्टर डिजाइन से आप आइडिया ले सकते हैं। इन क्रिएटिव डिजाइंस को विभिन्न सोशल मीडिया यूजर्स ने शेयर किया है।

Continue reading on the app

  Sports

टेस्ट में सबसे तेज 500 विकेट लेने वाले दुनिया के 5 गेंदबाज, 2 दशक से अटूट है विश्व कीर्तिमान

5 bowlers Fastest to 500 wickets in Test: टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट का जादुई आंकड़ा छूना हर गेंदबाज का सपना होता है. श्रीलंका के दिग्गज मुथैया मुरलीधरन सबसे तेज 500 विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उनके बाद भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और अनिल कुंबले का नाम आता है. इस खास लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के महान लेग स्पिनर शेन वार्न और तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा भी शामिल हैं. Sun, 23 Aug 2026 19:08:13 +0530

  Videos
See all

CM Himanta On Muslims: 'मुसलमान वंदे मातरम् गाना चाहते हैं ..' #shorts #muslims #himantabiswasarma #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T13:44:53+00:00

Guldar Rescue Viral: कुएं में गिरा गुलदार, दहाड़ सुनकर जुटी ग्रामीणों की भीड़! | Bijnor #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T13:41:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers