Responsive Scrollable Menu

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: कितने किलोवाट पर मिलती है सबसे ज्यादा सब्सिडी? और क्या है घर की छत पर सोलर लगवाने का आसान प्रोसेस? जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान!

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: बाजार में सोलर पैनल लगाने की लागत लगभग 60,000 रुपये से 80,000 रुपये प्रति किलोवाट होती है। लेकिन पीएम सूर्य घर योजना में सरकार 40% से 60% तक सब्सिडी देती है। जरूरत पड़ने पर बैंक कम ब्याज पर बिना गारंटी लोन भी उपलब्ध कराते हैं, जिससे लागत आसान हो जाती है।

Continue reading on the app

IND vs ENG: गुरनूर बरार को पहले वनडे में तेवर दिखाना पड़ा भारी, ICC ने ले लिया बड़ा एक्शन

इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में धारदार गेंदबाजी करने वाले भारतीय पेसर गुरनूर बरार पर आईसीसी ने एक्शन लिया। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने उन्हें आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल-1 के उल्लंघन का दोषी पाया है। हालांकि यह उनका पहला अपराध था, इसलिए उन्हें आधिकारिक चेतावनी दी गई और उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ दिया गया है।

यह घटना 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले गए भारत और इंग्लैंड के पहले वनडे मुकाबले के दौरान हुई। इंग्लैंड की पारी के 8वें ओवर में फील्डिंग करते समय गुरनूर बरार ने गेंद उठाकर बल्लेबाज की ओर ऐसे अंदाज में फेंकी थी, जिसे आईसीसी ने अनुचित और संभावित रूप से खतरनाक माना।

बरार पर आईसीसी ने लिया एक्शन
आईसीसी के मुताबिक, बरार ने आर्टिकल 2.9 का उल्लंघन किया। यह नियम किसी खिलाड़ी द्वारा अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान गेंद को किसी खिलाड़ी की ओर अनुचित या खतरनाक तरीके से फेंकने से जुड़ा।

बरार ने अपनी गलती मान ली
अच्छी बात यह रही कि गुरनूर बरार ने अपनी गलती स्वीकार कर ली और मैच रेफरी रिची रिचर्डसन द्वारा प्रस्तावित सजा को भी मान लिया। इसके बाद मामले की औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। रिची रिचर्डसन आईसीसी एलीट पैनल ऑफ मैच रेफरी का हिस्सा हैं। बरार पर आरोप ऑन-फील्ड अंपायर कुमार धर्मसेना और माइक बर्न्स, तीसरे अंपायर सैम नोगाजस्की और चौथे अंपायर रसेल वॉरेन ने लगाया था।

आईसीसी के नियमों के मुताबिक लेवल-1 के उल्लंघन पर खिलाड़ी को कम से कम आधिकारिक फटकार और अधिकतम मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया जा सकता। इसके साथ एक या दो डिमेरिट अंक भी दिए जा सकते हैं, क्योंकि बरार का पिछले 24 महीनों में यह पहला अनुशासनात्मक मामला है, इसलिए उन्हें केवल चेतावनी और एक डिमेरिट अंक दिया गया।

गौरतलब है कि इसी मुकाबले में गुरनूर बरार ने गेंद से भी शानदार प्रदर्शन किया था और इंग्लैंड के दोनों सलामी बल्लेबाजों को आउट कर भारत की जीत की नींव रखी थी। भारत ने यह मुकाबला 6 विकेट से जीतकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की। अब सभी की नजर कार्डिफ में खेले जाने वाले दूसरे वनडे पर होगी, जहां बरार फिर से टीम इंडिया के तेज आक्रमण की अहम कड़ी रहेंगे।

Continue reading on the app

  Sports

Zolani Tete: कौन थे बॉक्सर जोलानी टेटे, जो 11 सेकेंड में बन गए चैंपियन? घर के बाहर गोली मारकर हुई हत्या

हत्या और लूटपाट जैसे अपराधों के बेतहाशा मामलों के लिए कुख्यात साउथ अफ्रीका में इतने मशहूर खिलाड़ी के मर्डर से सनसनी फैल गई है. हत्या की क्या वजह थी, ये अभी तक पता नहीं चला है. Sat, 22 Aug 2026 23:31:29 +0530

  Videos
See all

Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर के स्कूलों में पढ़ाई पर Reels भारी? वायरल वीडियो ने खड़े किए बड़े सवाल #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T20:30:29+00:00

Crime News Todayपति बना हैवान, पत्नी-बेटी की हत्या से सनसनी | Latest Crime News | UP News | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T21:00:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers