Responsive Scrollable Menu

Viral Video: महिला ने नन्हे कुत्तों पर निकाली भड़ास, गेट पर दे पटका; कमजोर दिल वाले न देखें ये वायरल वीडियो

बच्चों की मासूमियत हमें खुशी से भर देती है, चाहे फिर बच्चा किसी इंसान का हो या फिर जानवर का। सोशल मीडिया पर आए दिन बच्चों से जुड़े वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें से कई वीडियो तो ऐसे होते हैं, आपको खुलकर हंसने के लिए मजबूर कर देते हैं। लेकिन, आज ऐसा वीडियो लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद होठों पर हंसी आने की बजाए आंखों में नमी आएगी। हम एक ऐसी निर्दयी महिला का वीडियो साझा कर रहे हैं, जिसने अपनी भड़ास नन्हे कुत्तों पर निकाली है। लेकिन, वीडियो को दिखाने से पहले बता दें कि कमजोर दिल वाले इसे न देखें वरना आप भी अपना आपा खो देंगे। 

नन्हे कुत्तों को गेट पर पटका 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला दो नन्हे कुत्तों को गेट पर पटकती नजर आ रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला पहले अपने घर से बाहर निकलती है। उसके घर के बाहर एक ऑटो खड़ा होता है। महिला उस ऑटो के नीचे से कुत्ते के बच्चे को निकालती है और पूरी ताकत से सामने वाले घर के गेट पर पटक देती है। नन्हा कुत्ता नीचे गिरते ही कराहने लगता है। इस पर भी महिला का गुस्सा शांत नहीं होता और उसके बाद एक दूसरे नन्हे कुत्ते को उठाकर फिर से गेट पर पटक देती है। 

मां भी नहीं बचा पाई अपने बच्चे को 

इस वीडियो को देखेंगे तो इस महिला ने जब पहले नन्हे कुत्ते को गेट पर पटका तो उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी मां पीछे से आती दिखाई देती है। लेकिन, जैसे ही वह देखती है कि महिला उसके दूसरे बच्चे को गेट पर पटक रही है, तो वह डरकर वहां से चली जाती है। विडंबना यह है कि ऑटो सवार भी उस महिला को कुछ नहीं कहता है। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। इसका वीडियो वायरल हो चुका है। ज्यादातर यूजर्स आरोपी महिला के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

नन्हे कुत्तों पर हमला करने का मामला कहां का

दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो तमिलनाडु के त्रिची (तिरुचिरापल्ली) के कंबरसंपेट्टई से है। महिला का नाम मीनाक्षी मिश्रा बताया गया है। यह घटना 4 मार्च की बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से बताया गया कि पड़ोसी से हमले के चलते इस महिला ने इन नन्हे कुत्तों पर भड़ास निकाली है। यह भी बताया जा रहा है कि आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज हो चुका है और गिरफ्तार भी किया गया है। बहरहाल, अधिकारिक तौर से इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। 

Continue reading on the app

Holi Songs: रंग बरसे, बलम पिचकारी... इस होली बनाएं परफेक्ट बॉलीवुड प्लेलिस्ट, जो रंगों में घोल दे म्यूज़िक का जादू

Holi Songs 2026: सुबह के सात बजे हैं। बालकनी से नीचे झांकते ही गली में रंग, पानी और हंसी की हलचल शुरू हो चुकी है। सोसाइटी के डीजे से बजते बॉलीवुड गाने माहौल को और जोशीला बना रहे हैं। सच तो यह है कि होली की असली शुरुआत तब होती है, जब स्पीकर पर पहला धमाकेदार गाना बजता है। बिना बॉलीवुड म्यूज़िक के यह त्योहार अधूरा-सा लगता है।

होली हमेशा से हिंदी सिनेमा के लिए एक खास मौका रही है- कभी रोमांस, कभी शरारत, तो कभी परिवार के साथ जश्न का रंग। जैसे-जैसे होली 2026 करीब आ रही है, पार्टी प्लेलिस्ट भी तैयार होने लगी है। अगर आप भी अपनी होली को यादगार बनाना चाहते हैं, तो इन गानों को जरूर शामिल करें।

1. होली के दिन- फिल्म: शोले

2. रंग बरसे- फिल्म: सिलसिला

3. अंग से अंग लगाना – फिल्म: डर

4. बलम पिचकारी – फिल्म: ये जवानी है दिवानी

5. होली खेलें रघुवीरा – फिल्म: बगबान

6. डू मी अ फ्लेवर लेस्ट प्ले होली – फिल्म: वक्त

एक शानदार होली प्लेलिस्ट वही है, जो हर उम्र और हर मूड को साथ ले चले। पुराने क्लासिक्स जहां जड़ों से जोड़ते हैं, वहीं नए गाने जश्न की ऊर्जा बढ़ाते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

त्रीसा-गायत्री ने भारत को दिलाया कांस्य पदक, विश्व चैंपियनशिप में 15 साल बाद मिला मेडल

त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी ने 2026 वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल के साथ अपना शानदार सफर खत्म किया। सेमीफाइनल में उन्हें चीन की वर्ल्ड नंबर 1 और टॉप सीडेड जोड़ी लियू शेंग शू और टैन निंग से हार का सामना करना पड़ा। Sat, 22 Aug 2026 19:33:38 +0530

  Videos
See all

Bangladesh Geopolitical Strategy and Islamic NATO: इस्लामिक NATO में बांग्लादेश? | Pakistan | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T14:15:31+00:00

Sambhal SP Krishna Kumar Vishnoi Crying Viral: विदाई समारोह में रो पड़े संभल एसपी केके विश्नोई #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T14:13:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers