Responsive Scrollable Menu

Bhojshala परिसर के पास Supreme Court की अनुमति के बाद कड़ी सुरक्षा में नमाज अदा

उच्चतम न्यायालय की अनुमति के एक दिन बाद, मध्यप्रदेश के धार जिले में स्थित भोजशाला-कमाल मौला परिसर के निकट शुक्रवार को कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच मुस्लिम समुदाय ने निर्धारित स्थल पर नमाज अदा की। जिला प्रशासन ने बताया कि मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद भोजशाला के निकट सर्वे नंबर 612 को नमाज के लिए चुना गया था। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा मई में भोजशाला-कमाल मौला परिसर को देवी सरस्वती का मंदिर घोषित किए जाने के बाद पहली बार बड़ी संख्या में मुस्लिम जुमे की नमाज के लिए पहुंचे।

उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को राज्य सरकार को निर्देश दिया था कि मुस्लिम समुदाय को विवादित भोजशाला परिसर से सटे दरगाह परिसर में शुक्रवार को दोपहर एक बजे से तीन बजे के बीच नमाज अदा करने की अनुमति दी जाए। अदालत के निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने नमाज के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं कीं। अधिकारियों ने बताया कि दोपहर करीब ढाई बजे 150 से अधिक लोग नमाज के लिए पहुंचे।

बारिश के बावजूद उन्होंने निर्धारित स्थल पर नमाज अदा की। उन्होंने बताया कि नमाज से पहले जिला प्रशासन और मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों के बीच बैठक हुई। सुरक्षा के मद्देनजर भोजशाला परिसर के चारों ओर अवरोधक लगाए गए और परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।

मुस्लिम पक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे कमाल मौलाना वेलफेयर सोसाइटी के सदस्य अब्दुल समद ने कहा, हमने अपनी मांगें उच्चतम न्यायालय के समक्ष रखीं। अदालत ने गंभीरता से सुनवाई करते हुए कमाल मौला मस्जिद से लगे क्षेत्र में नमाज अदा करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि अदालत ने सर्वे नंबर 611, 612 और 596 का उल्लेख किया था तथा उपलब्ध स्थान पर नमाज की व्यवस्था करने को कहा है।

समद ने कहा, प्रशासन के सहयोग से हमने सर्वे नंबर 612 पर नमाज अदा की और सर्वे नंबर 611 छोड़ दिया, ताकि किसी की भावनाओं या आस्था को ठेस न पहुंचे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर ने कहा, बृहस्पतिवार शाम से ही मुस्लिम समुदाय के साथ लगातार संवाद किया गया। प्रशासन और पुलिस विभाग ने आपसी सहमति से आज शांतिपूर्ण ढंग से उसी स्थान पर नमाज कराने का निर्णय लिया।

उन्होंने बताया कि नमाज के दौरान लगभग 800 से 900 पुलिसकर्मी तैनात किए गए। इनमें विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के जवान भी शामिल थे। शहर के संवेदनशील इलाकों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीसीटीवी के जरिए भी निगरानी की गई।

उपखंड अधिकारी (एसडीएम) राजकुमार हलधर ने कहा कि प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्थाओं के बीच करीब 150 लोगों ने सर्वे नंबर 612 पर शांतिपूर्वक नमाज अदा की। इससे पहले धार के जिलाधिकारी राजीव रंजन मीणा ने बताया था कि नमाज के लिए सभी आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्थाएं की गई हैं। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने मई में अपने फैसले में भोजशाला-कमाल मौला परिसर को देवी सरस्वती का मंदिर माना था और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के वर्ष 2003 के उस आदेश को निरस्त कर दिया था, जिसके तहत मुस्लिम समुदाय को परिसर में शुक्रवार की नमाज की अनुमति दी गई थी।

उच्च न्यायालय की खंडपीठ ने अपने 242 पन्नों के फैसले में कहा था कि 11वीं शताब्दी के इस स्मारक का धार्मिक स्वरूप वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर स्थापित हो चुका है। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया था कि मुस्लिम पक्ष मस्जिद निर्माण के लिए जिले में अलग भूमि आवंटित करने का अनुरोध राज्य सरकार से कर सकता है। इसके बाद मुस्लिम पक्ष ने उच्चतम न्यायालय का रुख किया, जिसने बृहस्पतिवार को विवादित परिसर से सटे दरगाह परिसर में शुक्रवार की नमाज की अनुमति दी।

इसके बाद समुदाय के प्रतिनिधियों और जिला प्रशासन ने सर्वे नंबर 612 को नमाज के लिए चिन्हित किया।

Continue reading on the app

Delhi Police का 'Operation Prahar' सफल, 72 घंटे में 44 बदमाश गिरफ्तार!

दिल्ली में नॉर्थ-वेस्ट ज़िले की पुलिस ने 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत 72 घंटों में 34 मामलों में 44 लोगों को गिरफ़्तार किया। यह ऑपरेशन सड़क पर होने वाले अपराधों और संगठित आपराधिक गतिविधियों के ख़िलाफ़ एक बड़ी कार्रवाई थी। इस ऑपरेशन के दौरान तीन घोषित अपराधियों को गिरफ़्तार किया गया, पाँच लापता लोगों को सुरक्षित बरामद किया गया और अपराध से जुड़ी कई चीज़ें ज़ब्त की गईं, जिनमें हथियार, चोरी की गाड़ियाँ और अवैध शराब शामिल हैं।
 

इसे भी पढ़ें: टीवी एक्ट्रेस Sambhavna Seth ने रातभर पुलिस स्टेशन में रहकर हाउसहेल्प की बहन को छुड़वाया


दिल्ली पुलिस की एक प्रेस रिलीज़ में बताया गया कि इस कार्रवाई में ज़िले के कई पुलिस थानों के अंतर्गत चोरी, डकैती, झपटमारी, वाहन चोरी, जुआ और साइबर धोखाधड़ी जैसे अपराधों पर निशाना साधा गया। गिरफ़्तारियों में एक अहम मामला अशोक विहार पुलिस का है, जिसने चंदन उर्फ़ राहुल नाम के एक आदतन अपराधी (बदमाश) को पकड़ा; वह पहले भी 31 मामलों में शामिल रहा है। पुलिस ने उससे चोरी हुए सोने और चांदी के सभी गहने (100%) बरामद कर लिए। इसके अलावा, सुभाष प्लेस पुलिस ने अपराध के आठ घंटे के भीतर तीन लुटेरों को गिरफ़्तार किया और उनके पास से देसी पिस्तौल, ज़िंदा कारतूस, लूटी गई नकदी और चोरी का स्कूटर ज़ब्त किया।

मुखर्जी नगर और आदर्श नगर की पुलिस टीमों ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दो सक्रिय स्नैचर्स को पकड़ा। एक आरोपी, राशिद, अलग-अलग ज़िलों में स्नैचिंग के 10 मामलों में शामिल था और उस पर पहले से ही 41 आपराधिक मामले दर्ज थे। एंटी-ऑटो थेफ्ट स्क्वाड (AATS) ने महेंद्र पार्क में हुई स्नैचिंग की एक घटना को सुलझा लिया और चोरी का सामान बरामद किया।
 

इसे भी पढ़ें: Delhi Police के घायल कर्मियों के परिजनों की भावुक अपील, 'हर वर्दी के पीछे होता है एक पूरा परिवार, उसे भी न्याय मिलना चाहिए'


अधिकारियों ने गाड़ियों की चोरी करने वाले एक अंतर-राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया। AATS नॉर्थ-वेस्ट ने दो लोगों को गिरफ़्तार किया, जिनमें आदतन अपराधी पुरु छपारिया भी शामिल है; उस पर पहले से ही हथियारबंद डकैती के 15 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने फ़र्ज़ी नंबर प्लेट वाली एक चोरी की कार और एक चोरी का स्कूटर बरामद किया। इस दौरान हुई हाथापाई में एक अधिकारी को मामूली चोटें आईं। मौर्य एन्क्लेव पुलिस ने भी एक और गाड़ी चोर, सोनू उर्फ ​​हक्कू को दो चोरी के स्कूटरों के साथ गिरफ़्तार किया।
 
देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 

Continue reading on the app

  Sports

देश की सेवा में गंवाया पैर, कौन हैं CWG में गोल्ड जीतने वाले सोमन राणा? नेशनल बॉक्सर से शॉट पुट हीरो बनने तक का सफर

Who is Soman Rana: समान राण ने कॉमनवेल्थ गेम्स में पुरुषों के शॉट पुट एफ57 इवेंट में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाया. सोमन ने अपने दूसरे प्रयास में 13.40 मीटर का विनिंग थ्रो किया. उन्होंने 13.38 मीटर के शुरुआती थ्रो के साथ शानदार शुरुआत की. इसके बाद अपने दूसरे प्रयास में गोल्ड मेडल दिलाने वाले 13.40 मीटर के थ्रो तक सुधार किया. तीसरा प्रयास फाउल रहा, जबकि बचे थ्रो क्रमश: 13.14 मीटर, 13.17 मीटर और 13.11 मीटर के थे. हालांकि, दूसरे प्रयास का थ्रो पोडियम पर उन्हें पहला स्थान दिलाने के लिए काफी साबित हुआ. Sat, 1 Aug 2026 18:31:11 +0530

  Videos
See all

चीन में पुरुषों की नाराजगी की वजह बना दहेज? [China and the issue of Bride Price] #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T14:15:03+00:00

Nathu La Border Trade Reopens: 6 साल बाद खुला नाथुला बॉर्डर! भारत-चीन व्यापार फिर शुरू #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T14:15:11+00:00

Kulgam Terror Attack | कुलगाम आतंकी हमले पर क्या बोले Kashmiri Pandit ?Indian Amry Search Operation #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T14:15:01+00:00

Viral Video: टोल विवाद ने लिया उग्र रूप! | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T14:02:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers