Responsive Scrollable Menu

Tata Group stocks fall: चंद्रशेखरन के इस्तीफे के ऐलान से टाटा ग्रुप के शेयरों में हड़कंप, TCS समेत कई स्टॉक्स धड़ाम

Tata Group stocks fall: टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद बुधवार को टाटा ग्रुप की कई कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। चंद्रशेखरन ने 18 अगस्त को होने वाली वार्षिक आम बैठक (AGM) से पहले ही अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

हालांकि ग्रुप के स्टॉक्स में आई इस गिरावट के बीच बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि उनके इस्तीफे से टाटा ग्रुप के रोजमर्रा के कामकाज में किसी बड़े व्यवधान की तत्काल आशंका नहीं है। इसके अलावा इस गिरावट पर पूरे शेयर बाजार में दिख रहे दबाव का भी असर पड़ा है, क्योंकि बुधवार को व्यापक शेयर बाजार में भी कमजोरी का माहौल देखने को मिल रहा था। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने भी निवेशकों की धारणा पर दबाव डाला, जिसके चलते बाजार में बिकवाली का रुख बना।

किन-किन स्टॉक्स में आई गिरावट?

  • टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के शेयर में बुधवार को 4 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। स्टॉक अपने पिछले बंद स्तर 2440 रुपये के मुकाबले दिन के निचले स्तर 2322 रुपये तक फिसल गया।
  • टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल के शेयर में भी 3 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट रही, और यह अपने पिछले बंद स्तर 349 रुपये के मुकाबले 335 रुपये के स्तर तक पहुंच गया।
  • टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के शेयर में करीब 3 प्रतिशत की गिरावट देखी गई, जिससे स्टॉक अपने पिछले बंद स्तर 1088 रुपये के मुकाबले 1057 रुपये तक फिसल गया।
  • टाटा कम्युनिकेशंस के शेयर में 2 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट रही, और यह पिछले बंद स्तर 1747 रुपये के मुकाबले 1710 रुपये तक लुढ़क गया।
  • टाटा स्टील का शेयर भी 1 प्रतिशत से ज्यादा गिरा और यह पिछले बंद स्तर 188.4 रुपये के मुकाबले दिन के निचले स्तर 185.75 रुपये तक पहुंच गया।

इसके अलावा टाटा पावर कंपनी का शेयर भी 1 प्रतिशत से ज्यादा गिरकर पिछले बंद स्तर 380 रुपये के मुकाबले 375.2 रुपये तक पहुंच गया, जबकि टाइटन कंपनी का शेयर 1 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा और सत्र के दौरान अपने पिछले बंद स्तर 5115 रुपये के मुकाबले 5047 रुपये तक फिसल गया।

इस्तीफे पर एन चंद्रशेखरन ने क्या कहा?
इस्तीफा देने के बाद एन चंद्रशेखरन ने कहा कि वे दोबारा नियुक्ति की मांग नहीं करेंगे। उन्होंने बताया कि उनके कार्यकाल को बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इस पर सर्वसम्मति नहीं बन सकी। चंद्रशेखरन ने कहा कि उन्होंने अपने इस फैसले की जानकारी टाटा संस बोर्ड को दे दी है और बोर्ड से अपने उत्तराधिकारी को लेकर जल्द फैसला लेने का आग्रह किया है, ताकि नेतृत्व की व्यवस्था सुचारु रूप से बनी रहे। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे 20 फरवरी 2027 को अपना मौजूदा कार्यकाल पूरा करेंगे और इसके बाद पुनर्नियुक्ति की मांग नहीं करेंगे।

चंद्रशेखरन के नेतृत्व में कैसा रहा स्टॉक्स का प्रदर्शन?
गौरतलब है कि एन चंद्रशेखरन को 12 जनवरी 2017 को टाटा संस का चेयरमैन चुना गया था। तब से लेकर अब तक उनके नेतृत्व में टाटा ग्रुप के कई शेयरों ने 10 गुना से भी ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की है।

12 जनवरी 2017 से लेकर अब तक चंद्रशेखरन के कार्यकाल में ट्रेंट के शेयर ने 2180 प्रतिशत, टाइटन ने 1293 प्रतिशत, टाटा इनवेस्टमेंट ने 1088 प्रतिशत, टाटा कंज्यूमर ने 749 प्रतिशत, इंडियन होटल्स ने 615 प्रतिशत, टाटा एलेक्सी ने 434 प्रतिशत, टाटा पावर ने 374 प्रतिशत, टाटा स्टील ने 353 प्रतिशत, टाटा कम्युनिकेशंस ने 313 प्रतिशत और TCS ने 101 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

Continue reading on the app

DU PG Admission 2026: सीएसएएस स्पॉट राउंड 2 का शेड्यूल जारी, 14 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन

DU PG Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के वास्ते दो वर्षीय पोस्टग्रेजुएट (पीजी) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) पीजी स्पॉट राउंड II का पूरा शेड्यूल घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार अभी भी दाखिले की तलाश में हैं, वे आगामी 14 अगस्त से 16 अगस्त 2026 तक इस दूसरे स्पॉट राउंड के लिए आवेदन कर सकेंगे।

इसके साथ ही विश्वविद्यालय ने खाली सीटों के प्रदर्शन, सीट आवंटन, सीटों की स्वीकृति, विभागों द्वारा सत्यापन और एडमिशन फीस जमा करने की तारीखों की भी घोषणा कर दी है। जिन छात्रों ने सीएसएएस (PG) 2026 के माध्यम से आवेदन किया था लेकिन अब तक उन्हें प्रवेश नहीं मिल पाया है, वे अपने डैशबोर्ड से संबंधित प्रोग्राम के लिए "SPOT ROUND" विकल्प का चयन करके इसमें हिस्सा ले सकते हैं।

स्पॉट राउंड 2 से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नीचे दिए गए शेड्यूल को ध्यान में रखें:

  • खाली सीटों का प्रदर्शन: 14 अगस्त 2026
  • स्पॉट राउंड II के लिए आवेदन: 14 अगस्त से 16 अगस्त 2026 तक
  • स्पॉट राउंड II के आवंटन की घोषणा: बुधवार, 19 अगस्त 2026
  • उम्मीदवारों द्वारा सीट स्वीकार करना: 19 अगस्त से 20 अगस्त 2026 (शाम 4:59 बजे तक)
  • विभाग द्वारा सत्यापन और अनुमोदन: 19 अगस्त से 22 अगस्त 2026 (शाम 4:59 बजे तक)
  • ऑनलाइन फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 23 अगस्त 2026 (शाम 4:59 बजे तक)

कौन ले सकता है स्पॉट राउंड 2 में हिस्सा?
वे सभी आवेदक जिन्होंने सीएसएएस (पीजी) 2026 के लिए आवेदन किया था, परंतु किसी पीजी प्रोग्राम में दाखिला नहीं पा सके थे, वे इस दूसरे स्पॉट राउंड में शामिल होने के पात्र हैं। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को अपने सीएसएएस डैशबोर्ड पर लॉगिन करना होगा और उस प्रोग्राम या प्रोग्राम्स के वास्ते "SPOT ROUND" विकल्प चुनना होगा जिसके लिए वे विचार किया जाना चाहते हैं।

हालांकि, डीयू ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जिन उम्मीदवारों को स्पॉट राउंड I में सीट आवंटित हुई थी लेकिन उन्होंने सीट स्वीकार नहीं की या निर्धारित फीस का भुगतान नहीं किया, वे उस विशेष कार्यक्रम के लिए स्पॉट राउंड II में भाग लेने के हकदार नहीं होंगे।

प्रवेश से जुड़े अन्य जरूरी निर्देश
विश्वविद्यालय ने छात्रों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे घोषित समय-सारणी का कड़ाई से पालन करें और अपडेट के लिए एडमिशन पोर्टल पर लगातार नजर बनाए रखें। डीयू ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन छात्रों को पहले ही प्रवेश मिल चुका है, उनके डैशबोर्ड को 'फ्रीज' मोड में डाल दिया जाएगा और ऐसे उम्मीदवार 13 अगस्त 2026 को रात 11:59 बजे के बाद अपने एडमिशन को विदड्रॉ (वापस) नहीं कर पाएंगे।

इसलिए, स्पॉट राउंड II में भाग लेने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे आवेदन, सीट स्वीकृति, सत्यापन और शुल्क भुगतान की प्रक्रिया तय समयसीमा के भीतर पूरी कर लें। दाखिले से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जा सकते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

रिकॉर्ड 15 बल्लेबाजों के साथ पारी की शुरुआत करने वाला इकलौता ओपनर, इंग्लैंड के लिए बनाए 12472 रन

Cricket record: सर एलिस्टेयर कुक ने टेस्ट मैचों में रिकॉर्ड 15 अलग-अलग जोड़ीदारों के साथ पारी की शुरुआत की थी. यह रिकॉर्ड दिखाता है कि जहां एक तरफ कुक क्रीज पर अंगद की तरह पैर जमाकर डटे रहे, वहीं दूसरी तरफ इंग्लैंड की टीम लंबे समय तक उनका एक स्थाई जोड़ीदार तलाशने के लिए संघर्ष करती रही. Fri, 21 Aug 2026 15:09:36 +0530

  Videos
See all

Viral Shorts: 'पाकिस्तान से आपकी बात होती है क्या भाई' शाह ने किससे पूछा? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T09:47:13+00:00

Rahul Gandhi Dharna: DSP ऑफिस के बाहर राहुल गांधी का धरना, मौके से Ground Report | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T09:45:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers