गुजरात में कुदरत का कहर, जारी हुआ भारी बारिश का Red Alert; 2 अगस्त तक प्रशासन ने दी घर के अंदर रहने की सलाह
Gujarat Heavy Rain: गुजरात में अगले दो दिन कुदरत के कड़े इम्तिहान वाले साबित हो सकते हैं. मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की गंभीर चेतावनी जारी की है. इस भविष्यवाणी के बाद पूरे राज्य का प्रशासनिक अमला पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है. मौसम विज्ञान विभाग यानी आईएमडी की तरफ से गुजरात के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. अहमदाबाद, वडोदरा और सूरत जैसे बड़े और प्रमुख शहरों में कल और परसों मूसलाधार बारिश का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल सकता है. मौसम विशेषज्ञों के अंदेशे के मुताबिक अकेले अहमदाबाद शहर में ही लगभग 20 इंच तक बारिश हो सकती है, जो शहरी इलाकों में गंभीर जलभराव का कारण बन सकती है.
प्रशासन की तैयारी और लोगों से खास अपील
खतरे की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार और स्थानीय जिला प्रशासन ने लोगों की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि जब तक कोई बहुत जरूरी या आपातकालीन काम न हो, तब तक वे अपने घरों से बाहर न निकलें. इसके साथ ही भारी बारिश के दौरान नदियों के किनारों, निचले इलाकों और कॉजवे के आसपास जाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है. किसी भी अप्रिय घटना या आपात स्थिति से तुरंत निपटने के लिए प्रभावित जिलों के मुख्यालयों में चौबीसों घंटे काम करने वाले कंट्रोल रूम स्थापित कर दिए गए हैं. साथ ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतार दिया गया है.
Flood warning (Gujarat): 31st July - 2nd August.
— Weatherman Navdeep Dahiya (@navdeepdahiya55) July 30, 2026
Another weekend with depression to sweep across #Gujarat with very heavy to extremely heavy rains across the state starting 2nd half on Friday, with peak flooding on Saturday. A potential 300-700mm spell for many parts of the… pic.twitter.com/hcwTVz1fu9
छोटा उदेपुर में हाई अलर्ट और शेल्टर होम तैयार
मध्य गुजरात के छोटा उदेपुर जिले में भी प्रशासन पूरी तरह चौकस है और हालात पर पैनी नजर बनाए हुए है. किसी भी तरह की आपदा की स्थिति से निपटने के लिए जिला कंट्रोल रूम का नंबर 02669 233012 और टोल फ्री नंबर 1077 जारी किया गया है. छोटा उदेपुर के जिला कलेक्टर ने लोगों से अपील की है कि किसी भी परेशानी या इमरजेंसी की स्थिति में तुरंत इन कंट्रोल रूम नंबरों पर संपर्क करें. अगर निचले या संवेदनशील इलाकों में पानी भरता है, तो वहां रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए शेल्टर होम भी तैयार कर लिए गए हैं.
यह भी पढ़ें: तेलंगाना: भारी बारिश की चेतावनी के बीच आईटी कंपनियों से 'वर्क फ्रॉम होम' की अपील
कई जिलों में स्कूल और कॉलेज पूरी तरह बंद
बारिश के बड़े खतरे को देखते हुए कई जिलों में शिक्षण संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया गया है. नवसारी जिले में सुरक्षा के तौर पर सभी स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थानों को तुरंत प्रभाव से बंद कर दिया गया है. वलसाड जिले की बात करें तो वहां 31 जुलाई और एक अगस्त को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि दो और तीन अगस्त के लिए ऑरेंज अलर्ट रहेगा. खतरे के इस अंदेशे को देखते हुए वलसाड के सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रखने का फैसला लिया गया है.
पूरे राज्य में दो अगस्त तक अलर्ट जारी
जामनगर जिले में भी 31 जुलाई और एक अगस्त को सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे. मौसम विभाग ने जामनगर समेत पूरे गुजरात में दो अगस्त तक भारी बारिश का दौर जारी रहने का अंदेशा जताया है. उधर छोटा उदेपुर जिले में भी मूसलाधार से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट होने की वजह से सभी सरकारी और निजी स्कूलों के साथ कॉलेजों में छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं. प्रशासन का पूरा ध्यान इस समय आम जनता को सुरक्षित रखने और किसी भी बड़ी आपदा को टालने पर टिका हुआ है.
यह भी पढ़ें: Kal Ka Mausam: अगले 4 दिन मानसून तेजी से होगा सक्रिय, दिल्ली-यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में भयंकर बारिश का अलर्ट
IND vs SL: श्रीलंका में भारत का 11 साल पुराना रिकॉर्ड दांव पर! क्या शुभमन गिल बचा पाएंगे टीम इंडिया की साख?
IND vs SL: भारतीय टीम अगस्त में श्रीलंका का दौरा करने वाली है, जहां दोनों टीमों के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान हो गया है. टीम इंडिया लंबे समय बाद श्रीलंका में टेस्ट सीरीज खेलने उतरेगी. यह सीरीज टीम इंडिया के लिए कई मायनों में अहम है, क्योंकि यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है. भारत को WTC फाइनल की रेस में बने रहना है तो यह सीरीज जीतनी होगी. इतना ही नहीं, श्रीलंका की धरती पर टीम इंडिया का 11 साल का दबदबा भी दांव पर लगा है. ऐसे में कप्तान शुभमन गिल पर काफी दबाव होगा. अब देखने वाली बात होगी कि गिल इस दबाव से कैसे निकलते हैं और टीम को जीत दिलाते हैं.
श्रीलंका टेस्ट सीरीज WTC के लिहाज से टीम इंडिया के लिए बेहद अहम
भारत और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से होगी. सीरीज का पहला मैच 15 अगस्त से 19 अगस्त तक गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त से 27 अगस्त तक कोलंबो में खेला जाएगा. यह सीरीज भारतीय टीम के लिए काफी अहम है. इस सीरीज में टीम इंडिया पर सबसे बड़ा दबाव विश्व टेस्ट चैंपियनशिप को लेकर होगा, क्योंकि भारत इस वक्त WTC अंक तालिका में 5वें नंबर पर है. ऐसे में टीम इंडिया को फाइनल की रेस में बने रहना है, तो श्रीलंका को हराकर अंक हासिल करने होंगे. यह सीरीज कितनी अहम है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सीरीज से पहले भारतीय टीम 7 अगस्त से कोलंबो में चार दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी, ताकि श्रीलंका की पिचों की परिस्थितियों के अनुरूप खुद को ढाल सके.
2015 के बाद से श्रीलंका में अजेय है भारत
WTC के अलावा भारतीय टीम पर अपनी 11 साल की बादशाहत भी कायम रखने का दवाब होगा. बता दें कि टीम इंडिया ने 11 साल से श्रीलंका में कोई टेस्ट मैच नहीं हारा है. टीम इंडिया को श्रीलंका में आखिरी टेस्ट हार अगस्त 2015 में गॉल में मिली थी. उस मैच में श्रीलंका ने भारत को 63 रनों से हराया था. इसके बाद से टीम इंडिया ने श्रीलंका की धरती पर कुल 5 टेस्ट मैच खेला है और सभी में जीत हासिल की है. यानी पिछले 11 सालों से भारत ने श्रीलंका में एक भी टेस्ट मैच नहीं गंवाया है.
पिछली बार टीम इंडिया ने श्रीलंका का किया था क्लीन स्वीप
भारत ने 2015 के बाद 2017 में 3 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा किया था. इस सीरीज में टीम इंडिया ने विराट कोहली की कप्तानी में श्रीलंका का ऐतिहासिक 3-0 से क्लीन स्वीप किया था. गाले में खेले गए पहले ही टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 304 रनों के बड़े अंतर से हराया था. इसके बाद कोलंबो टेस्ट को टीम इंडिया ने एक पारी और 53 रनों से जीता था, जबकि पल्लेकेले में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में भारत ने एक पारी और 171 रन की शानदार जीत के साथ श्रीलंका का 3-0 से सूपड़ा साफ किया था.
श्रीलंका में भारत का टेस्ट रिकॉर्ड
श्रीलंका में भारत की टेस्ट रिकॉर्ड की बात करें तो टीम इंडिया ने अब तक कुल 24 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से 9 टेस्ट मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि 7 टेस्ट मैच श्रीलंका ने अपने नाम किया है. वहीं 8 टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुए हैं. देखा जाए तो श्रीलंका में टीम इंडिया का रिकॉर्ड अच्छा रहा है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation