जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान: IIT दिल्ली की तीन स्वदेशी तकनीकें जो बदल सकती हैं देश का भविष्य
देश की वैज्ञानिक क्षमता केवल अंतरिक्ष या रक्षा क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि अब उसका सीधा लाभ किसानों, सैनिकों और आम नागरिकों तक पहुंचाने की दिशा में भी तेजी से काम हो रहा है. इसी कड़ी में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली ने तीन ऐसी अत्याधुनिक स्वदेशी तकनीकों का विकास किया है, जो आने वाले समय में देश की कृषि, रक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव ला सकती हैं. इन तकनीकों में एक ऐसा स्मार्ट कुर्ता शामिल है जो भीषण गर्मी में खेतों में काम करने वाले किसानों के शरीर को प्राकृतिक रूप से ठंडा रखता है, दूसरी तकनीक स्पेस रिसर्च से प्रेरित एक विशेष फैब्रिक है जो सियाचिन जैसी अत्यधिक ठंड और अंतरिक्ष मिशनों में इस्तेमाल किया जा सकता है, जबकि तीसरी तकनीक ऐसा जैविक पदार्थ है जो गोली लगने या सड़क हादसे जैसी गंभीर परिस्थितियों में कुछ ही सेकंड में खून का बहाव रोककर किसी की जान बचा सकता है.
भविष्य की संभावनाओं को करीब से जाना
न्यूज़ नेशन ने IIT दिल्ली के प्रोफेसर हारून और इस परियोजना से जुड़े शोधार्थियों से विशेष बातचीत कर इन तीनों तकनीकों की कार्यप्रणाली, उपयोगिता और भविष्य की संभावनाओं को करीब से जाना. इन नवाचारों को देखने के बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि वैज्ञानिक अनुसंधान अब सीधे आम आदमी के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है.
कई घंटों तक खेतों में काम करते हैं
सबसे पहले बात उस विशेष "किसान शील्ड" की, जिसे खासतौर पर भारतीय किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. भारत में हर साल लाखों किसान भीषण गर्मी, लू और तेज धूप के बीच कई घंटों तक खेतों में काम करते हैं. ऐसे में हीट स्ट्रेस, डिहाइड्रेशन और त्वचा संबंधी बीमारियों का खतरा लगातार बना रहता है. IIT दिल्ली द्वारा विकसित यह विशेष कुर्ता इन्हीं चुनौतियों का समाधान प्रस्तुत करता है. शोधकर्ताओं के अनुसार इस कुर्ते को पहनने पर किसान की त्वचा का तापमान लगभग पांच डिग्री सेल्सियस तक कम किया जा सकता है. इसके लिए ऐसे विशेष फैब्रिक का उपयोग किया गया है जो सूर्य की अल्ट्रावायलेट किरणों और लू की गर्म हवा को शरीर तक पहुंचने से पहले ही परावर्तित कर देता है.
मच्छरजनित बीमारियों का जोखिम
इस कुर्ते की एक और विशेषता इसकी माइक्रो-इंजीनियर्ड संरचना है. कपड़े के रेशों की बनावट इतनी सूक्ष्म है कि मच्छरों के काटने की संभावना काफी कम हो जाती है. इससे डेंगू, मलेरिया और अन्य मच्छरजनित बीमारियों का जोखिम भी घट सकता है. किसानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसमें रिफ्लेक्टिव स्ट्रिप्स भी लगाई गई हैं ताकि शाम या रात के समय खेत से लौटते हुए सड़क पर उनकी दृश्यता बढ़ सके और दुर्घटनाओं की आशंका कम हो. इसमें एक विशेष हुड भी दिया गया है जो तेज धूप, लू और बारिश तीनों से बचाव करता है. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस कपड़े को इस प्रकार डिजाइन किया गया है कि शरीर से निकलने वाला पसीना सूखते समय प्राकृतिक कूलिंग पैदा करता है और पहनने वाले को एयर कंडीशनर जैसी ठंडक का अनुभव कराता है.
स्वदेशी संस्करण विकसित कर लिया
IIT दिल्ली की दूसरी तकनीक एयरोजेल आधारित हाई-परफॉर्मेंस टेक्सटाइल है, जिसे वैज्ञानिक दुनिया में सबसे उन्नत इंसुलेटिंग मैटेरियल्स में माना जाता है. एयरोजेल तकनीक का शुरुआती उपयोग अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अपने स्पेस मिशनों में किया था, लेकिन अब IIT दिल्ली ने इसका स्वदेशी संस्करण विकसित कर लिया है. यह तकनीक भारत के रक्षा और अंतरिक्ष कार्यक्रमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है.
जवानों पर अतिरिक्त वजन का बोझ कम होगा
शोधकर्ताओं के अनुसार इस फैब्रिक से ऐसी जैकेट तैयार की जा सकती है जो सियाचिन जैसी जगहों पर माइनस 55 डिग्री सेल्सियस तापमान में भी सैनिकों को पर्याप्त सुरक्षा दे सके. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह मौजूदा जैकेटों की तुलना में लगभग 30 प्रतिशत हल्की है, जिससे जवानों पर अतिरिक्त वजन का बोझ कम होगा. यही तकनीक हीलियम, ऑक्सीजन और अन्य क्रायोजेनिक गैसों के सुरक्षित परिवहन में भी उपयोगी हो सकती है क्योंकि इसका ढांचा इतना सघन है कि पानी से लेकर हाइड्रोजन जैसी अत्यंत सूक्ष्म गैसें भी इसके भीतर प्रवेश नहीं कर सकतीं.
निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है
शोधकर्ताओं का कहना है कि भविष्य में इसी तकनीक का उपयोग भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों के स्पेस सूट और मानव अंतरिक्ष मिशनों में भी किया जा सकता है. इसकी अग्निरोधी क्षमता भी अत्यंत प्रभावशाली है. लगभग 1600 डिग्री सेल्सियस तापमान का सामना करने के बाद भी इसमें आग नहीं लगती और कुछ ही सेकंड में यह इतना ठंडा हो जाता है कि इसे हाथ से छुआ जा सकता है. IIT दिल्ली का दावा है कि यह स्वदेशी तकनीक विदेशी विकल्पों की तुलना में लगभग दस गुना कम लागत पर विकसित की गई है, जिससे भारत को रक्षा और अंतरिक्ष क्षेत्र में आयात पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.
ये भी पढ़ें: सांप्रदायिक हिंसा की आग में जला नेपाल, आगजनी और तोड़फोड़ के कारण कई जिलों में लगा कर्फ्यू
A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Attempt to read property "title" on null
Filename: front/post_detail.php
Line Number: 50
Backtrace:
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 50
Function: _error_handler
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once
A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Attempt to read property "author_image" on null
Filename: front/post_detail.php
Line Number: 57
Backtrace:
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 57
Function: _error_handler
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once
A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Attempt to read property "author_name" on null
Filename: front/post_detail.php
Line Number: 57
Backtrace:
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 57
Function: _error_handler
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once
A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Attempt to read property "id" on null
Filename: front/post_detail.php
Line Number: 59
Backtrace:
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 59
Function: _error_handler
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once
A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Attempt to read property "saved" on null
Filename: front/post_detail.php
Line Number: 60
Backtrace:
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 60
Function: _error_handler
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation













.jpg)








