Responsive Scrollable Menu

Imran Khan की बहन Noreen Niazi को सेना पर टिप्पणी मामले में लाहौर हाईकोर्ट से मिली जमानत

(एम. जुल्करनैन) लाहौर, 30 जुलाई पाकिस्तान की एक अदालत ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन नूरीन नियाजी को बृहस्पतिवार को एक हफ्ते की सुरक्षात्मक जमानत दे दी। यह राहत उन्हें देश की साइबर अपराध-रोधी संस्था द्वारा मामला दर्ज किए जाने के दो दिन बाद मिली है। नूरीन पर आरोप है कि उन्होंने पिछले साल भारत के साथ हुए चार-दिवसीय सशस्त्र संघर्ष पर टिप्पणी करते हुए ‘‘पाकिस्तान के सशस्त्र बलों को नीचा दिखाया’’ था।

न्यायालय के एक अधिकारी ने पीटीआई से कहा, लाहौर उच्च न्यायालय (एलएचसी) के न्यायमूर्ति सरदार अकबर अली ने बृहस्पतिवार को नियाजी की सुरक्षात्मक जमानत याचिका पर सुनवाई की और राष्ट्रीय साइबर अपराध जांच एजेंसी (एनसीसीआईए) को जमानत अवधि के दौरान उन्हें गिरफ्तार करने से रोक दिया। अदालत ने उन्हें कानूनी राहत के लिए एक सप्ताह के भीतर संबंधित अदालत का रुख करने का निर्देश दिया।’’ उन्होंने कहा कि सुनवाई के दौरान नियाजी के वकील ने कहा कि एनसीसीआईए ने इलेक्ट्रॉनिक अपराध रोकथाम कानून के तहत उनकी मुवक्किल के खिलाफ मामला दर्ज किया है और सक्षम अदालत से अंतरिम जमानत लेने से पहले ही उन्हें गिरफ्तार करना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह मामला राजनीतिक कारणों से दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘नियाजी की याचिका स्वीकार करते हुए एलएचसी ने उन्हें सुरक्षात्मक जमानत दे दी और निर्धारित समय के भीतर संबंधित अदालत में पेश होने का निर्देश दिया।’’ एनसीसीआईए ने मंगलवार को नियाजी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। प्राथमिकी के अनुसार, नियाजी ने पाकिस्तान और उसकी सशस्त्र सेनाओं के खिलाफ झूठे आरोप लगाए। प्राथमिकी में कहा गया है, ‘‘नूरीन नियाजी ने सरकार में जनता के विश्वास को कमजोर करने और लोगों में भय पैदा करने का प्रयास किया।

उन्होंने सरकार और सुरक्षा संस्थानों के खिलाफ झूठी, उकसाने वाली, अपमानजनक और धमकी भरी सामग्री प्रसारित की तथा एक सुनियोजित दुष्प्रचार अभियान चलाया। एजेंसी ने 18 जुलाई को उन्हें समन जारी किया। उनपर आरोप था कि उन्होंने सरकारी संस्थानों को बदनाम करने और फर्जी विमर्श फैलाने के लिए सोशल मीडिया पर गलत, आपत्तिजनक और भड़काऊ सामग्री प्रसारित की।

बाद में एजेंसी ने इस्लामाबाद स्थित अपने दफ्तर में उनसे पूछताछ की। इस महीने की शुरुआत में सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित एक साक्षात्कार में नियाजी ने दावा किया था कि मई 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ सैन्य टकराव पाकिस्तान के सैन्य नेतृत्व और भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच मिलीभगत का परिणाम था तथा इसे सशस्त्र बलों की छवि सुधारने के लिए अंजाम दिया गया था। साक्षात्कार में नियाजी ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के साथ हुए चार दिन के सैन्य संघर्ष में पाकिस्तानी सेना के जवाबी हमले को कमतर दिखाने की कोशिश की।

उन्होंने बिना कोई सबूत दिए दावा किया था कि भारत ने संघर्ष को बढ़ाने से इसलिए परहेज किया, क्योंकि पाकिस्तान इजराइल को मान्यता देने की दिशा में आगे बढ़ रहा था और इस घटनाक्रम का उद्देश्य इस्लामाबाद को अब्राहम समझौतों में शामिल होने में मदद करना था। पाकिस्तान उन कई देशों में शामिल है, जो इजराइल को एक देश के रूप में मान्यता नहीं देते हैं और उसके साथ कोई राजनयिक संबंध नहीं रखते हैं। अब्राहम समझौता 2020 में अमेरिका द्वारा कराए गए समझौतों की एक शृंखला है, जिसने इज़राइल और कई अरब देशों के बीच राजनयिक, आर्थिक और सुरक्षा संबंध स्थापित किए।

इन अरब देशों में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), बहरीन, सूडान और मोरक्को भी शामिल हैं।

Continue reading on the app

बाबा रामदेव अब बेचेंगे इंश्योरेंस! ₹4,500 करोड़ की पतंजलि-मैग्मा डील को मिली IRDAI की मंजूरी

Patanjali Magma General Insurance Deal: मैग्मा जनरल इंश्योरेंस नॉन-लाइफ इंश्योरेंस क्षेत्र की जानी-मानी कंपनी है। बीमा नियामक IRDAI ने पतंजलि द्वारा 'मैग्मा जनरल इंश्योरेंस' के अधिग्रहण को अपनी मंजूरी दे दी है। यह पूरा सौदा करीब ₹4,500 करोड़ में तय हुआ है। इस डील की खास बात यह है कि नया लाइसेंस लेने के लंबे पचड़े में फंसने के बजाय पतंजलि एक स्थापित इंश्योरेंस कंपनी को खरीदकर सीधे बाजार में कब्जा जमाने की रणनीति पर काम कर रही है

Continue reading on the app

  Sports

नीरज चोपड़ा ने क्यों नहीं किया तीसरा थ्रो? CWG 2026 में यशवीर और रोहित भी मेडल के दावेदार

नीरज चोपड़ा ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में क्वालीफिकेशन राउंड में तीसरा थ्रो नहीं किया। जैवलिन थ्रोअर यशवीर सिंह और रोहित यादव भी मेडल के दावेदार हैं। तीनों ने पुरुषों के जैवलिन थ्रो इवेंट के फाइनल में जगह बनाई है। Thu, 30 Jul 2026 17:50:57 +0530

  Videos
See all

Goonj With Arpita Aarya: "सीधा लाठी मारी गई है बच्चों पर" | #parliamentsession #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-30T13:12:06+00:00

Goonj With Arpita Aarya: "सौरभ भरद्वाज ने गुंडे मवाली भेजे थे" | #parliamentsession #short #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-30T13:13:22+00:00

Bhaiyaji Kahin: Paper Leak को पॉलिटिकल मुद्दा किसने बनाया? Parliament Session | Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-30T13:16:16+00:00

नेपाली पुलिस ने तोड़े हिन्दूद्रोह में पाकिस्तानी फ़ौज के रिकॉर्ड | #nepalpolice #viralshorts #hindu #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-30T13:17:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers