बाबा रामदेव की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री! पतंजलि को IRDAI से ₹4,500 करोड़ की डील की मंजूरी
Patanjali Magma Deal: FMCG के बाद अब इंश्योरेंस सेक्टर में बाबा रामदेव का बड़ा धमाका!
योगी सरकार ने 12वां पास को दिया नौकरी का तोहफा, इन जिलों में बस कंडक्टर के पदों पर निकाली बंपर भर्ती
UP Bus Conductor Jobs: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्य के सभी जिलों को लगातार विकास परियोजनाओं की सौगात दे रहे हैं. इसके साथ ही सीएम योगी युवाओं को नौकरी का भी तोहफा दे रहा है. अब योगी सरकार ने राज्य के 12वीं पास युवाओं को सरकारी नौकरी सौगात दी है. दरअसस, योगी सरकार ने राज्य के कई जिलों में बस कंडक्टर के पदों के लिए आवेदन मांगे हैं. इन पदों के लिए किसी भी विषय में 12वीं पास युवा आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है. उम्मीदवार जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा कर लें.
कौन कर सकता है यूपी में बस कंडक्टर के पदों के लिए आवेदन?
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने आजमगढ़, मऊ, बलिया और अयोध्या समेत कई जिलों में बस कंडक्टर की भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड, संस्थान या विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में 12वीं पास होना अनिवार्य है. इसके साथ ही उम्मीदवार के पास कंप्यूटर का CCC सर्टिफिकेट भी होना चाहिए.
यूपी में बस कंडक्टर के लिए क्या है आयु सीमा?
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में बस कंडक्टर के पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है. जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसा छूट दी जाएगी.
बस कंडक्टर के पदों की कुल संख्या
आजमगढ़, बलिया और मऊ जिलों में बस कंडक्टर के लिए कुल 35 पद आरक्षित हैं. जबकि अयोध्या में 59 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं. वहीं गोरखपुर में 145, कानपुर नगर, कानपुर देहात, फतेहपुर और उन्नाव जिले में 59, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, सोनभद्र और संतकबीर नगर में कुल 43 पद, झांसी, ललितपुर और जालौन में कुल 99 पद आरक्षित हैं. हालांकि इन जिलों के लिए अब आवेदन करने की अंतिम तिथि समाप्त हो चुकी है.
महत्वपूर्ण तिथियां
आजमगढ़, मऊ और बलिया जिलों में यूपी रोडवेज में बस कंडक्टर के पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई 2026 को शुरू हो चुकी है. उम्मीदवार 5 अगस्त 2026 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. वहीं अयोध्या में बस कंडक्टर के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 जुलाई 2026 से जारी है. अयोध्या के लिए आवेदन करने की आखिरी तिथि 31 जुलाई 2026 रखी गई है.
- गोरखपुर में 16 जुलाई, कानपुर नगर, कानपुर देहात, फतेहपुर और उन्नाव में आवेदन की आखिरी तिथि 14 जुलाई थी, जबकि वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौसी, सौनभद्र, संत कबीर नगर में आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 जुलाई थी. वहीं झांसी, ललितपुर और जालौन जिलों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 24 जून थी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
NDTV
News Nation