Responsive Scrollable Menu

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "category_list" on null

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

  Recommended

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 290

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 290
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में सेना की कार्रवाई, 32 आतंकवादी ढेर

पेशावर, 29 जुलाई पाकिस्तान की सेना ने बुधवार को बताया कि सुरक्षा बलों ने अशांत खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांतों में आतंकवाद के खिलाफ चलाए गए कई अभियानों के दौरान 32 आतंकवादियों को मार गिराया। पाकिस्तान सेना की मीडिया शाखा ‘इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’ (आईएसपीआर) के अनुसार ये अभियान 28-29 जुलाई की रात खैबर पख्तूनख्वा के खैबर जिले में चलाए गए। आईएसपीआर ने बताया कि अभियानों के दौरान सुरक्षा बलों की अलग-अलग जगहों पर आतंकवादियों से मुठभेड़ हुई, जिसमें ‘फितना-अल-ख्वारिज’ से जुड़े 24 आतंकवादी मारे गए।

‘फितना-अल-ख्वारिज’ वह शब्द है जिसका इस्तेमाल सरकार प्रतिबंधित संगठन ‘तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान’ (टीटीपी) से जुड़े आतंकवादियों के लिए करती है। आईएसपीआर ने बताया कि बलूचिस्तान प्रांत के नुश्की जिले में भी सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के खिलाफ इसी तरह के अभियान चलाए और आठ आतंकवादियों को मार गिराया। सेना ने कहा कि आतंकवादियों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे हथियार, गोला-बारूद और परिष्कृत विस्फोटक उपकरण (आईईडी) बरामद किए गए और उन्हें नष्ट कर दिया गया।

एक थिंक-टैंक ‘पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट एंड सिक्योरिटी स्टडीज’ ने जून की शुरुआत में जारी अपनी मासिक सुरक्षा समीक्षा में कहा था कि लगातार दो महीनों तक सुधार के बाद मई में पाकिस्तान की सुरक्षा स्थिति तेजी से बिगड़ी और इसकी मुख्य वजह खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में बढ़ती आतंकवादी हिंसा थी।

Continue reading on the app

सलमान रुश्दी पर हमला करने वाले अमेरिकी नागरिक हादी मतर को आतंकवाद संबंधी आरोपों में दोषी ठहराया गया

(सागर कुलकर्णी) वाशिंगटन, 30 जुलाई अमेरिका की एक अदालत ने जाने-माने लेखक सलमान रुश्दी पर 2022 में न्यूयॉर्क में हुए चाकू से हमले के मामले में एक अमेरिकी नागरिक को संघीय आतंकवाद से जुड़े आरोपों में दोषी ठहराया है। न्यूयॉर्क के बफेलो में संघीय न्यायाधीशों के पैनल ने बुधवार को न्यू जर्सी के फेयरव्यू निवासी 28 वर्षीय हादी मतर को घोषित विदेशी आतंकवादी संगठन हिज्बुल्ला को सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास करने, राष्ट्रीय सीमाओं से परे आतंकवादी कृत्य में संलिप्त होने तथा आतंकवादियों की मदद करने के आरोपों में दोषी करार दिया। न्यूयॉर्क के ‘वेस्टर्न डिस्ट्रिक्ट’ के लिए अमेरिकी अटॉर्नी माइकल डीजियाकोमो ने कहा, ‘‘अमेरिका में जन्म लेने और वहीं पले-बढ़े होने के बावजूद हादी मतर ने ईरान के उन नेताओं की कट्टरपंथी और आतंकवादी विचारधारा को अपना लिया जो अक्सर हिंसा को बढ़ावा देते हैं और रुश्दी की हत्या का आह्वान करते रहे हैं।’’ डीजियाकोमो ने कहा कि मतर ने सलमान रुश्दी की हत्या की योजना कई महीनों तक बनायी और उसकी तैयारी की और वह इस हमले को अंजाम देकर उन तथाकथित ‘शहीदों’ के नक्शेकदम पर चलना चाहता था जिन्हें वह अपना आदर्श मानता था।

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन उसका आतंकवादी हमला विफल रहा और साहसी नागरिकों तथा कानून प्रवर्तन एजेंसियों की तत्परता के कारण सलमान रुश्दी बच गए तथा मतर को गिरफ्तार कर लिया गया।’’ मतर ने 12 अगस्त 2022 को रुश्दी की हत्या की कोशिश की थी। उसने 1988 में प्रकाशित रुश्दी के उपन्यास ‘द सैटेनिक वर्सेज’ के कारण उनकी हत्या का आह्वान करने वाले फतवे को अंजाम देने के उद्देश्य से यह कृत्य किया था। राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के सहायक अटॉर्नी जनरल जॉन ए. आइजनबर्ग ने कहा, ‘‘मतर ने एक वर्ष से अधिक समय तक हिज्बुल्ला की हिंसक विचारधारा को अपनाए रखा और ईरान के अयातुल्लाओं द्वारा रुश्दी की हत्या के लिए जारी किए गए फतवे को अमल में लाने की तैयारी की।’’ उन्होंने कहा, ‘‘एक शांतिपूर्ण व्याख्यान कार्यक्रम के दौरान रुश्दी पर उसका बर्बर हमला इस बात की भयावह याद दिलाता है कि ईरान प्रायोजित आतंकवाद की पहुंच कितनी व्यापक है।

आज के फैसले के जरिए न्याय हुआ है और मतर को उसके अपराधों की सजा मिलेगी।’’ संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के आतंकवाद-रोधी प्रभाग के सहायक निदेशक जैरोड ब्राउन ने कहा, ‘‘यह कोई आवेश में किया गया कृत्य नहीं था। मतर ने एक घोषित विदेशी आतंकवादी संगठन के समर्थन में हिंसक हमला किया और वह पीड़ित के खिलाफ जारी फतवे को अंजाम देना चाहता था।’’ सरकार द्वारा अदालत में पेश साक्ष्यों के अनुसार, मतर ने फतवे और उसकी वर्तमान वैधता पर अध्ययन किया। इसके बाद उसने न्यूयॉर्क के मेविल स्थित शॉटोक्वा इंस्टीट्यूशन में रुश्दी के व्याख्यान के दौरान उस फतवे को अंजाम देने का फैसला किया।

हमले से पहले मतर ने ईरान, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा में मौजूद कुछ लोगों के साथ फतवे और हिज्बुल्ला द्वारा उसके समर्थन पर चर्चा की थी। उसने ‘रुश्दी फतवा 2.0’ और रुश्दी फतवा 1.6’ जैसे शीर्षकों वाले वीडियो भी तैयार किए थे, जिनमें फतवे से संबंधित वीडियो के साथ 2006 में हिज्बुल्ला प्रमुख हसन नसरल्ला द्वारा फतवे के समर्थन का वीडियो भी शामिल था। हमले से पहले मतर ने अपने आसपास हिज्बुल्ला के तथाकथित ‘शहीदों’ से जुड़े प्रतीक भी रखे थे।

वह ‘‘हसन मुगनियेह’’ नाम का इस्तेमाल कर शॉटोक्वा इंस्टीट्यूशन पहुंचा था और उसके पास इसी नाम से बना एक फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस भी था। मतर के फर्जी नाम में हिज्बुल्ला नेता हसन नसरल्ला का पहला नाम और हिज्बुल्ला के बाह्य सुरक्षा संगठन के पूर्व प्रमुख इमाद मुगनियेह का उपनाम शामिल था। इमाद मुगनियेह कई आतंकवादी हमलों की योजना बनाने के लिए जिम्मेदार माना जाता है।

हमले वाली सुबह मतर ने हिज्बुल्ला द्वारा संचालित एक वेबसाइट देखी थी और अगस्त में मारे गए संगठन के तथाकथित ‘शहीदों’ की तस्वीरों के ‘स्क्रीनशॉट’ लिए थे। मुकदमे की सुनवाई करने वाले अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट न्यायाधीश रिचर्ड जे. अर्कारा तीन नवंबर को मतर को सजा सुनाएंगे। इस मामले में दोषी को अधिकतम आजीवन कारावास की सजा हो सकती है।

Continue reading on the app

  Sports

Ajinkya Rahane Retirement: नम आंखों से अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, तीन साल से चल रहे थे टीम इंडिया से बाहर

Ajinkya Rahane Retirement News: 2011 में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले अजिंक्य रहाणे ने अपने करियर में भारत के लिए 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी-20 इंटरनेशनल में क्रमश: 5077, 2962 और 375 रन बनाए. Thu, 30 Jul 2026 10:18:08 +0530

  Videos
See all

Yemen के Houthi विद्रोहियों की समंदर में टोल वसूलने की तैयारी | Iran US War News | News18 India #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-30T05:34:52+00:00

US Army ने Saudi Arabia के साथ ईरान के करीबी पर साधा निशाने पर! Iraq Attack | Trump|War Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-30T05:32:23+00:00

Viral Video | छोटी सी बात पर युवक को लहूलुहान कर दिया! | #viralnews | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-30T05:30:13+00:00

Viral Video | ट्रैक्टर ट्रेलर और पिकअप ट्रक की खतरनाक टक्कर! | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-30T05:31:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408