विनोद खन्ना-मीनाक्षी शेषाद्रि का आइकॉनिक गाना, विदेशी धुन से बनकर हुआ तैयार, दिलों पर कर रहा राज
नई दिल्ली: विनोद खन्ना और मीनाक्षी शेषाद्रि पर फिल्माया गाना आज भी लाखों लोगों का पसंदीदा है. हम साल 1990 में आई फिल्म 'जुर्म' के गाने 'जब कोई बात बिगड़ जाए' की बात कर रहे हैं. यह 1960 के दशक के अंग्रेजी लोकगीत '500 माइल्स' से प्रेरित है. इसमें गायक कुमार सानू और साधना सरगम ने आवाज दी है. गाने का संगीत राजेश रोशन ने कंपोज किया है और इसके बोल इंदीवर ने लिखे हैं.
केएस चित्रा का ब्लॉकबस्टर गाना, तमिल गीत का है हिंदी वर्जन, मनीषा संग अरविंद की खूब जमी थी जोड़ी
नई दिल्ली: साल 1995 में आई फिल्म 'बॉम्बे' की कहानी और गानों ने हर किसी का दिल जीत लिया था. इसका एक गाना बड़ा पॉपुलर हुआ था, जिसे केएस चित्रा ने गाया था. हम गाने 'कहना ही क्या' की बात कर रहे हैं. इसमें मनीषा कोइराला और अरविंद स्वामी ने परफॉर्म किया है. क्या आपको पता है कि यह तमिल गाने 'कन्नालाने' का हिंदी वर्जन है. गाने की गिनती बेहतरीन हिंदी गानों में होती है. गाने के बोल महबूब ने लिखे थे, जबकि इसका संगीत एआर रहमान ने तैयार किया था.
News18