एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी के साथ साइबर फ्रॉड, कुछ ही मिनटों में क्रेडिट कार्ड से उड़ाए 2.43 लाख रुपये
बॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी साइबर ठगी का शिकार हो गई हैं. बदमाशों ने उनके क्रेडिट कार्ड का गलत इस्तेमाल कर कुछ ही मिनटों में 2.43 लाख रुपये उड़ा दिए. मामले की जानकारी मिलते ही उन्होंने बैंक को सूचना दी, जिसके बाद कार्ड ब्लॉक किया गया. अब अंबोली पुलिस और साइबर सेल पूरे मामले की जांच में जुटी है.
प्रियंका चोपड़ा संग पहली मुलाकात को किया याद, सुनील दर्शन ने रेखा से की तुलना- 'बिना मेकअप के वैसी ही दिखती थीं'
डायरेक्टर सुनील दर्शन जब फिल्म 'अंदाज' के लिए कास्टिंग कर रहे थे, तब पहली दफा प्रियंका चोपड़ा से मिले. वे बिना मेकअप के नौजवान रेखा की तरह लगी थीं. वे प्रियंका चोपड़ा से बातचीत के दौरान सोचते रहे कि वे कैसे मिस वर्ल्ड का खिताब जीत पाईं. सुनील दर्शन ने एक्ट्रेस की नाक के साथ दिक्कत का भी जिक्र किया. हालांकि, वे प्रियंका चोपड़ा की समझदारी, बोलचाल से काफी प्रभावित हुए. उन्होंने अब उनके साथ पहली मुलाकात का किस्सा सुनाया है.

News18