Responsive Scrollable Menu

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "category_list" on null

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

  Recommended

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 290

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 290
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन बढ़कर 13.11 लाख करोड़ रुपए पहुंचा, निर्यात 12 वर्षों में 11 गुना बढ़कर 4 लाख करोड़ रुपए के पार: सरकार

नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) क्षेत्र लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। केंद्र सरकार ने बुधवार को संसद में बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में देश का इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन बढ़कर 13.11 लाख करोड़ रुपए हो गया, जो वित्त वर्ष 2024-25 के 11.32 लाख करोड़ रुपए की तुलना में 15.8 प्रतिशत अधिक है।

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने लोकसभा में बताया कि पिछले 12 वर्षों में भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात 11 गुना बढ़कर 4 लाख करोड़ रुपए से अधिक हो गया है, जो देश के इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण और निर्यात क्षमता में आई तेज प्रगति को दर्शाती है।

उन्होंने कहा कि देश का इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 25 लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध करा रहा है। वहीं, केवल मोबाइल फोन मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम में ही पूरी वैल्यू चेन के दौरान लगभग 12 लाख लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिला हुआ है।

मंत्री ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मोबाइल फोन निर्माण के कुछ हाई-प्रिसीजन सेगमेंट में कुल कार्यबल का करीब 70 प्रतिशत हिस्सा महिलाओं का है, जिससे यह क्षेत्र लैंगिक समावेशी औद्योगिक विकास का भी उदाहरण बन रहा है।

उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में सरकार द्वारा मोबाइल फोन, आईटी हार्डवेयर और इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स के घरेलू उत्पादन, निर्यात और वैल्यू एडिशन को बढ़ावा देने के लिए उठाए गए विभिन्न कदमों के कारण इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

सरकार के अनुसार, स्मार्टफोन, जो वर्ष 2014 में भारत के शीर्ष 100 निर्यात उत्पादों में भी शामिल नहीं थे, अब वित्त वर्ष 2025-26 में पेट्रोलियम, रत्न एवं आभूषण जैसे पारंपरिक निर्यात क्षेत्रों को पीछे छोड़ते हुए भारत का सबसे बड़ा एकल निर्यात उत्पाद बन गए हैं।

जितिन प्रसाद ने कहा कि आज भारत में इस्तेमाल होने वाले 99.2 प्रतिशत मोबाइल फोन देश में ही बनाए जा रहे हैं। इसके साथ ही भारत अब मोबाइल फोन उत्पादन के मामले में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा निर्माता बन चुका है।

उन्होंने बताया कि भारत 2014 में मोबाइल फोन का शुद्ध आयातक (नेट इंपोर्टर) था, लेकिन अब शुद्ध निर्यातक (नेट एक्सपोर्टर) बन गया है। मोबाइल निर्माण को बढ़ावा देने वाली प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई-एलएसईएम) योजना के तहत अब तक देश भर में लगभग 96,000 करोड़ रुपए (करीब 14 अरब डॉलर) का निवेश आकर्षित किया गया है।

सरकार ने वर्ष 2023 में आईटी हार्डवेयर के लिए पीएलआई स्कीम 2.0 भी शुरू की, जिसका उद्देश्य लैपटॉप, टैबलेट, सर्वर और अन्य आईटी हार्डवेयर के लिए मजबूत घरेलू विनिर्माण इकोसिस्टम तैयार करना, बड़े निवेश आकर्षित करना, आयात पर निर्भरता कम करना और भारत को वैश्विक सप्लाई चेन का भरोसेमंद केंद्र बनाना है।

मंत्री ने बताया कि इस योजना के तहत अब तक 24,385.89 करोड़ रुपए का संचयी उत्पादन, 1,056.36 करोड़ रुपए का निवेश और 5,216 प्रत्यक्ष रोजगार सृजित किए जा चुके हैं।

इसके अलावा, इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग स्कीम (ईसीएमएस) के तहत सरकार ने योजना अवधि में 59,350 करोड़ रुपए के निवेश और 91,600 प्रत्यक्ष रोजगार का लक्ष्य रखा है।

अब तक इस योजना के तहत 23 उत्पादों के लिए 75 आवेदन मंजूर किए जा चुके हैं। इन स्वीकृत परियोजनाओं से 61,671 करोड़ रुपए का निवेश आने, 4.51 लाख करोड़ रुपए का उत्पादन होने और 65,040 प्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने की संभावना है।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

बारिश में बनाइए झारखंडी स्टाइल मशरूम! उंगलियां चाटते रह जाएंगे मेहमान, ये तड़का बढ़ा देगा स्वाद

मानसून में मशरूम की डिमांड बढ़ जाती है और झारखंड में इसे खास अंदाज में बनाई गई ग्रेवी लोगों को खूब पसंद आती है. अगर आप घर पर होटल जैसा देसी स्वाद चाहते हैं, तो यह आसान रेसिपी ट्राई कर सकते हैं. सबसे पहले ताजे मशरूम को अच्छी तरह धोकर छोटे टुकड़ों में काटें और सरसों के तेल में हल्का फ्राई कर लें. इसके बाद जीरा, प्याज, टमाटर, हल्दी, कश्मीरी लाल मिर्च और नमक डालकर मसाला अच्छी तरह भूनें. अब इसमें फ्राई किए हुए मशरूम मिलाकर 5 से 7 मिनट पकाएं. फिर 1 से 2 कप गर्म पानी डालकर धीमी आंच पर ग्रेवी तैयार करें. आखिर में हरा धनिया डालकर गरमागरम रोटी या चावल के साथ परोसें. झारखंडी स्टाइल की यह मशरूम ग्रेवी बरसात के मौसम का स्वाद दोगुना कर देगी.

Continue reading on the app

  Sports

Vaibhav Sooryavanshi: मैदान पर गदर मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 15 साल की उम्र में बने उप-कप्तान, इस टीम ने दी जिम्मेदारी

Vaibhav Sooryavanshi: जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अब दलीप ट्रॉफी में उप-कप्तान के रूप में नजर आने वाले हैं। Wed, 29 Jul 2026 21:34:35 +0530

  Videos
See all

किस पर भड़कीं Renuka Choudhary? | #renukachowdhury #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-29T16:03:17+00:00

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat : राहुल गांधी के आरोपों से संसद में मचा घमासान! #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-29T16:02:15+00:00

Khabardar : राहुल गांधी जी आपको मांफी मांगनी पड़ेगी- Sambit Patrra | BJP Vs Congress | Parliament #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-29T16:02:11+00:00

संसद में गृह मंत्री Amit Shah की गैरमौजूदगी पर विपक्ष का हंगामा | #AmitShah #monsoonsession #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-29T16:03:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers