Responsive Scrollable Menu

सड़क पर अचानक पलटा भारी-भरकम ई-रिक्शा, बाइक सवार आया चपेट में, खौफनाक वीडियो वायरल

सड़क पर अचानक पलटा भारी-भरकम ई-रिक्शा, बाइक सवार आया चपेट में, खौफनाक वीडियो वायरल

Continue reading on the app

Vedanta ने Carbon Emission घटाने के लिए 1 अरब डॉलर से अधिक का निवेश किया

(कंपनी के संशोधित बयान के बाद सुधार के साथ जारी)

नयी दिल्ली, 19 अगस्त खनन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी वेदांता लि. ने बुधवार को कहा कि उसने पिछले पांच वित्त वर्षों में शुद्ध रूप से शून्य कार्बन उत्सर्जन की दिशा में विभिन्न उपायों पर एक अरब डॉलर से अधिक का निवेश किया। कंपनी ने कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने के मकसद से पिछले पांच वित्त वर्षों (2021-22 से 2025-26) में यह निवेश नवीकरणीय ऊर्जा, कम कार्बन वाले ईंधन, ऊर्जा दक्षता और प्रौद्योगिकी आधारित उपायों में किया। कंपनी के अनुसार, इस बदलाव के तहत 2025-26 में समूह द्वारा नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग सालाना आधार पर 52 प्रतिशत बढ़कर 400 करोड़ यूनिट हो गया। यह करीब तीन करोड़ भारतीय परिवारों की सालाना बिजली खपत के बराबर है। वेदांता के पास अब करीब 2,000 मेगावाट की स्थापित और अनुबंधित नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता है। कंपनी का लक्ष्य 2030 तक चौबीसों घंटे उपलब्ध 2.5 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता हासिल करना है। कंपनी ने बयान में कहा कि इन उपायों और कार्बन उत्सर्जन कम करने के अन्य कदमों से 2020-21 से करीब 3.6 करोड़ टन कार्बन डाईऑक्साइड समतुल्य उत्सर्जन को रोका गया। वहीं, समूह के धातु और खनन उत्पादन में हरित गृह गैस उत्सर्जन की तीव्रता 2020-21 के आधार वर्ष की तुलना में करीब 14 प्रतिशत कम हुई है। भारत ने 2030 तक स्वच्छ ईंधन आधारित बिजली उत्पादन क्षमता को 500 गीगावाट तक बढ़ाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है। इसके साथ ही देश का लक्ष्य अपनी ऊर्जा जरूरतों का 50 प्रतिशत नवीकरणीय स्रोतों से पूरा करना और 2070 तक शुद्ध रूप से शून्य उत्सर्जन हासिल करना है। वेदांता ने कहा कि इन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन, पारेषण, बिजली ग्रिड, ऊर्जा भंडारण जैसे क्षेत्रों में बड़े निवेश की जरूरत होगी। इससे इस बुनियादी ढांचे के लिए जरूरी धातुओं और खनिजों की दीर्घकालिक मांग बढ़ेगी।

Continue reading on the app

  Sports

बेंगलुरु नहीं, अब चेन्नई में खेला जाएगा फाइनल... बीसीसीआई ने फैंस की एंट्री के लिए बदला वेन्यू

Duleep Trophy final venue changed: भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने दलीप ट्रॉफी 2026-27 के खिताबी मुकाबले के स्थान में बदलाव किया है. अब 6 से 10 सितंबर तक खेला जाने वाला फाइनल मुकाबला बेंगलुरु के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के बजाय चेन्नई के ऐतिहासिक एमए चिदंबरम (चेपॉक) स्टेडियम में आयोजित होगा. बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया के अनुसार, यह निर्णय सीओई में दर्शकों की सीमित क्षमता को देखते हुए लिया गया है ताकि अधिक से अधिक प्रशंसक स्टेडियम में उपस्थित रहकर इस महत्वपूर्ण घरेलू प्रथम श्रेणी मुकाबले का आनंद ले सकें. Wed, 19 Aug 2026 23:17:53 +0530

  Videos
See all

Today's Breaking News: PM Modi | Rahul Gandhi | RJD Protest | Tejashwi Yadav | Vande Mataram Row #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T18:05:38+00:00

Breaking News: कश्मीर दौरे पर गोर..PAK में मचा शोर! | Sergio Gor Kashmir Visit | UP Politics #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T18:14:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers