सोहेल खान और सीमा सजदेह की बीच क्यों हुआ था तलाक? एक्स वाइफ ने शादी टूटने की बताई वजह
Why Did Sohail Khan Seema Sajdeh Divorce: एक्टर सोहेल खान (Sohail Khan) इन दिनों अमेजन प्राइम वीडियो के रियलिटी शो द अलायंस (The Alliance) में नजर आ रहे हैं. लोग उनके गेम और इमोनशल साइड को बहुत पसंद कर रहे हैं. इसी शो में सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह (Seema Sajdeh) ने वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी. जहां दोनों का तलाक के बावजदू काफी अच्छा बॉन्ड देखने को मिला था. शो में दोनों एक दूसरे की केयर और रिस्पेक्ट करते हुए दिखे. लोगों ने उनको साथ में बहुत पसंद किया. हालांकि, वह शो से विशाल टंडन की वजह से बाहर हो गई क्योंकि उन्होंने अपनी पावर का इस्तेमाल करते हुए उन्हें इविक्ट किया था.
सीमा को शो से बाहर जाते वक्त सोहेल खान काफी इमोशनल नजर आए थे. वह नहीं चाहते थे कि सीमा शो से बाहर जाए. जब से सीमा अलायंस में नजर आई हैं. तब से हर कोई यह जानना चाहता था कि आखिर दोनों एक दूसरे की इतनी परवाह करते हैं तो अलग क्यों हुए. शो से बाहर आने के बाद सीमा ने सोहेल संग तलाक को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि दोनों के बीच तलाक क्यों हुआ, आइए जानते हैं.
दोनों अच्छे दोस्त हैं
सीमा ने शो से बाहर आकर फिल्मीज्ञान संग बातचीत की. इस दौरान उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कई बाते बताईं. सीमा ने कहा कि सोहेल और वो दोस्त हैं और अपने दो बच्चों के पैरेंट्स के तौर पर एक दूसरे के साथ बहुत अच्छे हैं, उनका कहना है कि लेकिन एक कपल या पति-पत्नी के तौर पर हम साथ में उतने अच्छे नहीं हैं. जब हम दोनों साथ थे तब हम एक कपल के तौर पर अच्छे नहीं थे, जिस तरह अब हैं.
सोहेल और सीमा ने क्यों लिया तलाक?
इसके आगे सीमा ने उस सवाल का भी जवाब दिया. जिसके बारे में कई लोग जानना चाहते थे कि आखिर दोनों एक दूसरे के लिए अच्छे से पेश आते थे तो तलाक क्यों लिया. इस पर खुद सीमा का कहना है कि तलाक लेने की वजहें होती हैं, उस वक्त से लेकर अब तक हम दोनों ने कई तरह के फेज देखे हैं. हम दोनों एक दूसरे से गुस्सा होते थे. हमारे बीच एक दूसरे को लेकर नफरत थी. हम लड़ाई करते थे, जिससे हमारे रिश्ते के बीच खटास आ गई थी.हमारे बीच सबकुछ हुआ, इस रिश्ते को यहां तक पहुंचने में वक्त लगा है.
ये भी पढ़ें: 350 से ज्यादा महिलाओं के साथ रहे संजय दत्त के संबंध, कहा जाता था बैड ब्वॉय, तीन बार की शादी
बेटा चाहता था दोनों एक दूसरे के खिलाफ खेले
सीमा का बेटा अलायंस में उनके गेम खेलने के तरीके से गुस्सा हो गया था. सीमा ने बताया कि उनके बच्चे चाहते थे वो और सोहेल शो में एक दूसरे के खिलाफ खेले. उनका इस पर कहना है कि जब वह शो से बाहर आईं तो उनके बेटे काफी नाराज थे क्योंकि उन्होंने सोहेल के साथ गेम खेला, उनके बाहर होने पर छोटे बेटे योहान काफी दुखी भी हुए थे.
24 साल बाद लिया था तलाक
सोहेल और सीमा ने साल 1998 में शादी की थी. इस शादी से उनके दो बेटे हैं, बड़े बेटे नाम निर्वाण खान है और छोटे बेटे का नाम योहान खान है. तलाक के बाद दोनों मिलकर अपने बच्चों की परवरिश कर रहे हैं. इस कपल ने 24 साल साथ रहने के बाद साल 2022 में अलग होने का फैसला किया था. हालांकि, तलाक के बाद भी दोनों एक दूसरे का काफी सम्मान करते हैं, जो शो में भी देखने के लिए मिला था.
ये भी पढ़ें: अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने मुंबई में खरीदा आलीशान अपार्टमेंट, जानें कितने स्क्वायर फीट में है फैला और कीमत?
L&T Q1 Results: मुनाफा 14% बढ़ा, शेयर 3.8% उछले, फिर भी मार्जिन पर क्यों बनी हुई है चिंता
L&T Q1 Results: देश की सबसे बड़ी सिविल कंस्ट्रक्शन कंपनी लार्सन एंड टुब्रो यानी L&T के शेयरों में बुधवार 29 जुलाई को बाजार खुलते ही जोरदार तेजी देखने को मिली. स्टॉक 3.8% की उछाल के साथ 3,977.80 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया. जबकि पिछले सत्र में यह 3,832 रुपये पर बंद हुआ था. बाद में सुबह के कारोबार में स्टॉक 3.6% की बढ़त के साथ 3,973 रुपये पर ट्रेड कर रहा था.
1.08 लाख करोड़ के ऑर्डर ने खींचा ध्यान
निवेशकों का ध्यान कंपनी के मजबूत तिमाही नतीजों के साथ-साथ ऑर्डर बुक ग्रोथ पर भी रहा, जहां कंपनी ने अप्रैल से जून की तिमाही में 1.08 लाख करोड़ रुपये से अधिक के ऑर्डर हासिल किए. यह आंकड़ा अपने आप में बताता है कि देश में इंफ्रास्ट्रक्चर और कंस्ट्रक्शन की मांग किस रफ्तार से बढ़ रही है.
यह भी पढ़ें- Stock Market Today: वैश्विक दबाव के बीच शेयर बाजार में भारी उछाल, सेंसेक्स में 700 अंक की तेजी, निफ्टी भी चढ़ा
सालाना मुनाफे में 14% की छलांग
L&T के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने मंगलवार 28 जुलाई को बाजार बंद होने के बाद Q1 FY27 के नतीजे जारी किए. NSE फाइलिंग के मुताबिक कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना 14% बढ़कर 4,122.85 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की इसी तिमाही में 3,617.19 करोड़ रुपये था. सालाना आधार पर यह ग्रोथ निवेशकों को पसंद आई और यही वजह रही कि बाजार ने खुलते ही इस खबर पर पॉजिटिव रिएक्शन दिया.
तिमाही आधार पर गिरावट ने दिया चौंकाया
हालांकि तस्वीर का एक दूसरा पहलू भी है. तिमाही आधार पर यानी Q4 FY26 के 5,325.60 करोड़ रुपये के मुकाबले मुनाफा 22.5% गिरा. यह गिरावट शुरुआत में थोड़ी चौंकाने वाली जरूर लगती है, लेकिन जानकार इसे मौसमी उतार-चढ़ाव के तौर पर देख रहे हैं क्योंकि पहली तिमाही में आमतौर पर कंस्ट्रक्शन कंपनियों की रफ्तार थोड़ी धीमी रहती है.
रेवेन्यू की रफ्तार से मिल सकता है सहारा
रेवेन्यू के मोर्चे पर कोर ऑपरेशंस से आमदनी करीब 7% बढ़कर 67,942 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 63,679 करोड़ रुपये थी. यह ग्रोथ भले ही शानदार न लगे, लेकिन इस पैमाने की कंपनी के लिए 7% की रेवेन्यू ग्रोथ अपने आप में एक मजबूत नंबर है.
ऑर्डर बुक रख रही है आने वाले कल की नींव
अगर Q1 FY27 में L&T की कहानी का सबसे रोमांचक अध्याय कोई है तो वह है कंपनी की ऑर्डर बुक. अप्रैल से जून की तिमाही में 1.08 लाख करोड़ रुपये से अधिक के ऑर्डर यह बताते हैं कि देश में इंफ्रास्ट्रक्चर, एनर्जी, डिफेंस और मैन्युफैक्चरिंग जैसे सेक्टर्स में बड़े पैमाने पर निवेश की लहर जारी है और L&T इस लहर का सबसे बड़ा फायदा उठाने वाली कंपनी बनी हुई है.
यह भी पढ़ें- Petrol Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल, जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम
Jefferies की चेतावनी- दूसरी छमाही बेहतर, लेकिन शर्त के साथ
जेफरीज के एनालिस्ट्स ने कहा कि कंपनी मैनेजमेंट ने सालाना 10 से 12% रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस बरकरार रखी है. इसका सीधा मतलब यह है कि दूसरी छमाही यानी अक्टूबर 2026 से मार्च 2027 के बीच प्रदर्शन पहली छमाही के मुकाबले काफी बेहतर रहने की उम्मीद है. लेकिन जेफरीज ने एक अहम शर्त भी जोड़ी, जिसमें उन्होंने कहा कि यह बेहतरी तभी आएगी जब पश्चिम एशिया में US-ईरान युद्ध की स्थिति सुलझे.
CLSA को दिखी L&T में नई संभावनाएं
वहीं CLSA के एनालिस्ट्स ने L&T के नतीजों को थोड़ा ज्यादा पॉजिटिव नजरिए से देखा. उनके मुताबिक कंपनी ने नए ऑर्डर, E&C मार्जिन और वर्किंग कैपिटल के मोर्चे पर अनुमान और गाइडेंस दोनों को पीछे छोड़ा. CLSA ने इससे भी बड़ी बात कही कि L&T सिर्फ एक कंस्ट्रक्शन कंपनी नहीं रह गया है. कंपनी ने AI बिजनेस बनाने से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग, ग्रीन टेक और केमिस्ट्री में विस्तार की अपनी महत्वाकांक्षी FY31 योजना पर काम शुरू कर दिया है.
मार्जिन पर जो बादल छाया है, वो अभी पूरी तरह नहीं छंटा
NSE डेटा के मुताबिक कंपनी का EBITDA मार्जिन जून तिमाही में 90 बेसिस पॉइंट सिकुड़कर 9% रह गया, जो एक साल पहले 9.9% था. ऑपरेशन लेवल EBITDA भी 3% गिरकर 6,318 करोड़ रुपये पर आ गया. मार्जिन की यह कहानी अभी अधूरी है और आने वाली तिमाहियों में इसका अगला अध्याय लिखा जाएगा.
सिटीबैंक ने बताई मार्जिन दबाव की असली वजह
सिटीबैंक के एनालिस्ट्स ने कहा कि मैनेजमेंट की बातों से साफ होता है कि सप्लाई चेन से जुड़े कॉस्ट प्रेशर हैं. Q1 में मार्जिन पर दबाव मुख्य रूप से Expected Credit Loss में उछाल की वजह से आया. अच्छी बात यह है कि यह दबाव आने वाले समय में मैनेजेबल रहने की उम्मीद है और कंपनी ने पूरे साल के मार्जिन गाइडेंस को बरकरार रखा है.
मैनेजमेंट का भरोसा कायम
इन सबके बीच L&T के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर एस एन सुब्रह्मण्यन ने साफ कहा कि सेक्टर्स और जियोग्राफी में अच्छी तरह डायवर्सिफाइड पोर्टफोलियो के साथ कंपनी ग्रोथ बनाए रखने और नए मौकों का फायदा उठाने को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है. मैनेजमेंट ने यह भी कहा कि घरेलू मांग मजबूत बनी हुई है और मैन्युफैक्चरिंग और सर्विसेज दोनों में विस्तार जारी है.
दूसरी छमाही बताएगी कंपनी का अगला मोड़
सप्लाई चेन डिसरप्शन का खतरा अभी भी बना हुआ है, लेकिन कंपनी का पूरा ध्यान ऑर्डर बुक एग्जिक्यूशन, फाइनेंशियल डिसिप्लिन और सोच-समझकर पूंजी लगाने पर है. कुल मिलाकर L&T की यह तिमाही एक मिली-जुली तस्वीर पेश करती है. एक तरफ मजबूत ऑर्डर बुक, सालाना मुनाफा ग्रोथ और मैनेजमेंट का भरोसा है, तो दूसरी तरफ मार्जिन पर दबाव और जियोपॉलिटिकल अनिश्चितता का साया भी है. अब देखना यह होगा कि दूसरी छमाही में कंपनी इस कहानी को किस मोड़ पर ले जाती है.
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए दी गई है और इसे News Nation की तरफ से निवेश की सलाह नहीं माना जाना चाहिए. किसी भी निवेश फैसले से पहले कृपया अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें.

News Nation