Responsive Scrollable Menu

IFS अधिकारी ने लिखा-हर जगह दिमागी नक्सल मौजूद:कूनो नेशनल पार्क के फील्ड डायरेक्टर की PMO से शिकायत; सर्विस नियमों के उल्लंघन का आरोप

हर कोई जो वन्य जीवों की मदद करने का दावा करता है, जरूरी नहीं कि वह जमीनी हकीकत को समझता हो या उसके मकसद भी एक जैसे हों। हर जगह ‘दिमागी नक्सल’ मौजूद हैं। हमें इन्हीं से निपटना है। ये बात मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में पदस्थ भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी उत्तम कुमार शर्मा ने सोमवार को X पर लिखी। बुधवार को उनके इस ट्वीट के खिलाफ आरटीआई एक्टिविस्ट अजय दुबे ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) समेत अन्य सरकारी एजेंसियों से शिकायत की है। वहीं, वन बल प्रमुख शुभरंजन सेन ने शर्मा के ट्वीट पर कहा कि उनकी जानकारी में नहीं है। वे देखेंगे कि यह सर्विस रूल्स में आता है या नहीं, इसके बाद आगे निर्णय लिया जाएगा। 1999 बैच के अफसर उत्तम कुमार शर्मा चीता प्रोजेक्ट के फील्ड डायरेक्टर हैं। इस बारे में दैनिक भास्कर ने उनसे फोन पर बात की तो उन्होंने कहा- आरटीआई एक्टिविस्ट बोले- हताशा में दिया बयान शिकायतकर्ता वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट और आरटीआई एक्टिविस्ट अजय दुबे ने ट्वीट कर कहा- कूनो नेशनल पार्क में तेंदुए के शिकार को रोकने में नाकाम रहने के बावजूद एक सरकारी अधिकारी सर्विस नियमों का उल्लंघन करते हुए "बौद्धिक नक्सलियों" (intellectual Naxals) के बारे में बयान दे रहे हैं। हताशा में आकर यह अधिकारी सवाल पूछने वाले एक्टिविस्ट और आम आदमी को दिमागी नक्सल ( #dimagi_Naxals) कह रहे हैं। इस तरह के अफसर को जनता से टकराने का खामियाजा भुगतना होगा। कानून अपना काम करेगा। जानिए, IFS ने X पर क्या लिखा है IFS अफसर उत्तम कुमार शर्मा ने ट्वीट में लिखा है- वन्यजीवों की सुरक्षा में लगे सभी वनकर्मियों के लिए एक जरूरी सलाह है। बाहरी लोगों के साथ जानकारी साझा करते समय सतर्क रहें। इनमें खुद को वन्यजीव कार्यकर्ता या संगठन बताने वाले लोग भी शामिल हैं। ट्रैक किए जा रहे जानवरों की लोकेशन कभी भी ऐसे लोगों को न बताएं, जिन्हें इसकी जानकारी होने की जरूरत नहीं है। यह जानकारी सिर्फ उन्हीं अधिकृत लोगों को दी जानी चाहिए, जिन्हें इसकी आवश्यकता है। हर कोई जो वन्य जीवों की मदद करने का दावा करता है, जरूरी नहीं कि वह जमीनी हकीकत को समझता हो या उसके मकसद भी एक जैसे हों। हर जगह ‘दिमागी नक्सल’ मौजूद हैं। हमें इन्हीं से निपटना है, सतर्क रहें। यह है पन्ना टाइगर रिजर्व में शिकार का मामला अपने ट्वीट में आरटीआई एक्टिविस्ट अजय दुबे ने पन्ना टाइगर रिजर्व के एक मामले का जिक्र किया है। यहां वर्ष 2021 में एक टाइगर का शिकार हो गया था। उस समय उत्तम कुमार शर्मा वहां फील्ड डायरेक्टर थे। अजय दुबे के मुताबिक, जिस टाइगर का शिकार हुआ था, उसके गले में कॉलर लगा था। अगर कॉलर लगे टाइगर की लोकेशन 24 घंटे न मिले तो उसकी तलाश की जाती है लेकिन इस टाइगर के मामले में ऐसा नहीं हुआ था। एक माह बाद उस टाइगर का शव सतना जिले में पाया गया था। पीएम के संबोधन में आया था दिमागी नक्सल शब्द इसी 15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में दिमागी नक्सल शब्द का इस्तेमाल किया। सोशल मीडिया में इसके पक्ष-विपक्ष में अलग-अलग मायने बताए जा रहे हैं। अब एक ट्वीट के जरिए आईएफएस उत्तम शर्मा भी दिमागी नक्सल की लड़ाई में कूद पड़े हैं। आप अपनी राय यहां दे सकते हैं… ये खबर भी पढ़ें… महिलाएं पैरों की जूती, दांत तोड़ दूंगा...जैसे विवादित बयान मध्य प्रदेश की सियासत इन दिनों विकास के दावों से ज्यादा नेताओं की 'बदजुबानी' को लेकर चर्चा में है। गाली-गलौज, अधिकारियों को धमकाना और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करना राजनीति का न्यू 'नॉर्मल' बन गया है। आलम यह है कि सुप्रीम कोर्ट को भी दखल देना पड़ा और राज्य के एक कद्दावर मंत्री के लिए कहा कि-"इन्हें विवादित बयान देने की आदत हो गई है।" पढे़ं पूरी खबर…

Continue reading on the app

मोदी सरकार का Gen Z से जुड़ने का प्लान:रोजाना एक केंद्रीय मंत्री एक यूनिवर्सिटी जाएंगे; छात्रों से उनके मुद्दे समझेंगे

Gen Z से जुड़ने के लिए मोदी सरकार हर दिन एक केंद्रीय मंत्री को एक यूनिवर्सिटी भेजने की योजना बना रही है। मंत्री वहां युवाओं से बातचीत करेंगे, उनकी चिंताओं पर चर्चा करेंगे और देश से जुड़े मुद्दों पर उनके नजरिए को समझेंगे। यह पहल दिल्ली के जंतर-मंतर और देश के दूसरे हिस्सों में NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए छात्र प्रदर्शनों के बीच की जा रही है। सूत्रों ने PTI को बताया कि इसके तहत सरकार युवाओं और छात्रों की समस्याओं को सीधे समझने की कोशिश करेगी। One Day, One University कार्यक्रम में मंत्री छात्रों से मिलेंगे सूत्रों के मुताबिक, ‘One Day, One University’ कार्यक्रम के तहत हर केंद्रीय मंत्री को एक यूनिवर्सिटी की जिम्मेदारी दी जाएगी। मंत्री वहां छात्रों से अलग-अलग विषयों पर बात करेंगे, उनके विचार सुनेंगे और उन्हें सरकार की अलग-अलग जनकल्याण योजनाओं की जानकारी देंगे। इन योजनाओं में युवाओं और छात्रों के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर खास तौर पर जानकारी दी जाएगी। मंत्रियों के यूनिवर्सिटी दौरे और संस्थानों के साथ तालमेल की जिम्मेदारी शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी और युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया को दी गई है। कैबिनेट बैठक में भी योजना पर चर्चा सूत्रों ने बताया कि इस प्रस्तावित कार्यक्रम पर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में भी चर्चा हुई। देश में विश्वविद्यालयों की संख्या करीब 1,300 है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के मुताबिक, इनमें 57 केंद्रीय विश्वविद्यालय और 522 राज्य विश्वविद्यालय हैं। बाकी विश्वविद्यालय डीम्ड या निजी विश्वविद्यालय हैं। छात्र प्रदर्शनों के बाद सरकार की पहल 20 जुलाई को दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के बाद इसका भारी विरोध हुआ था। विपक्ष ने संसद के मानसून सत्र की कार्यवाही भी बाधित की थी। छात्र प्रदर्शनों के बीच 25 जुलाई को धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा। प्रधानमंत्री मोदी ने भी कई मौकों पर सोशल मीडिया के जरिए छात्रों से सीधे संपर्क किया। स्वतंत्रता दिवस पर युवाओं के लिए योजनाओं का ऐलान प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के भाषण में युवाओं से जुड़ी कई योजनाओं का ऐलान किया था। इनमें मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग, AI स्किलिंग कार्यक्रम, खेल प्रतिभाओं की तलाश और नागरिक सुरक्षा नेटवर्क का विस्तार शामिल है। उन्होंने युवाओं के लिए मैन्युफैक्चरिंग, स्पेस, परमाणु क्षेत्र और सेमीकंडक्टर सहित कई क्षेत्रों में अवसरों का भी जिक्र किया था।

Continue reading on the app

  Sports

दुनिया के 7 क्रिकेटर्स... जिनका अचानक हुआ इंटरनेशनल डेब्यू, सिर पर लगी एक गेंद और खुल गए किस्मत के ताले

7 cricketers debut as concussion substitute: क्रिकेट में सिर की चोट के बाद मिलने वाले 'कनकशन सब्सटीट्यूट' नियम ने कई खिलाड़ियों की किस्मत रातों-रात बदल दी. प्लेइंग-11 का हिस्सा न होने के बावजूद साथी खिलाड़ी के चोटिल होने पर इन्हें सीधे इंटरनेशनल स्टेज पर उतरने का मौका मिला. मार्नस लाबुशेन और भारत के हर्षित राणा से लेकर पसिंदू सूरियाबंदारा तक, जानिए क्रिकेट इतिहास के ऐसे ही 7 चर्चित खिलाड़ियों के बारे में, जिनका इंटरनेशनल करियर कनकशन नियम के चलते अचानक शुरू हुआ. Thu, 20 Aug 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

Breaking News Live | देश - दुनिया की बड़ी खबरें | Satyendar Jain | PM Modi | | Today's Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T01:15:27+00:00

Republic Bharat LIVE: Vande Mataram Row | Azam Khan | Ranchi | PM Modi | Hindi News | Arnab Goswami #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T01:17:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers