मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने निशातपुरा स्टेशन पर मालवा एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
भोपाल, 28 जुलाई मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल के नव विकसित निशातपुरा रेलवे स्टेशन पर दो रेलगाड़ियों के ठहराव को क्षेत्र के यात्रियों के लिए नयी सौगात बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे का नेटवर्क इतना व्यापक है कि कई देशों की कुल आबादी के बराबर लोग प्रतिदिन इसकी ट्रेनों में यात्रा करते हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डॉ. आंबेडकर नगर-श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा मालवा एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2028 में उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ को ध्यान में रखते हुए रेलवे सुविधाओं के विस्तार का काम लगातार जारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भोपाल को निशातपुरा के रूप में चौथा रेलवे स्टेशन मिला है और यह दर्शाता है कि पिछले 12 वर्षों में रेलवे का ‘‘न भूतो न भविष्यति’’ विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं और निशातपुरा स्टेशन शुरू होने के बाद नयी दिल्ली से उज्जैन और इंदौर की ओर जाने वाली ट्रेनों को ट्रैक तथा इंजन बदलने की आवश्यकता नहीं होगी।
यादव ने कहा, ‘‘निशातपुरा रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेनों के ठहराव से यात्रियों को नयी सुविधा मिली है। निशातपुरा में रुकने वाली ट्रेनें शिव और शक्ति की प्रतीक हैं।’’ उन्होंने कहा कि अब नयी दिल्ली से उज्जैन और इंदौर आने-जाने वाले यात्रियों का काफी समय बचेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन सिंहस्थ को देखते हुए भारतीय रेलवे की ओर से लगातार सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, क्योंकि इस आयोजन में अनुमानित 40 करोड़ श्रद्धालुओं के मध्यप्रदेश आने की संभावना है।
उन्होंने कहा, ‘‘इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए नए रेलवे स्टेशन यात्रियों की भीड़ का दबाव कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। निशातपुरा क्षेत्र में 14 करोड़ रुपये की लागत से विकसित यह स्टेशन नागरिकों के लिए संभावनाओं के नए द्वार खोलेगा। यहां कई नयी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
अब नयी दिल्ली से उज्जैन और इंदौर आने-जाने में समय की बचत होगी और यात्रियों को भोपाल मुख्य स्टेशन जाए बिना सीधे ट्रेन मिल सकेगी।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि भोपाल में अब रानी कमलापति रेलवे स्टेशन, भोपाल मुख्य रेलवे स्टेशन, संत हिरदाराम रेलवे स्टेशन और निशातपुरा रेलवे स्टेशन सहित कुल चार प्रमुख स्टेशन हो गए हैं।
Gold Price Today: सोने के दाम में बड़ी गिरावट, खरीदने का सही मौका ? | Gold Rate | Top News
Gold Price Today: सोने के दाम में बड़ी गिरावट, खरीदने का सही मौका ? | Gold Rate | Top News क्या आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं? तो यह वीडियो आपके लिए बेहद जरूरी है। पिछले कई दिनों की गिरावट के बाद सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिला है। #goldprice #goldratetoday #goldnews #silverprice #silverratetoday News18 UP live, aaj ki taaza khabar, noida weather news, uttar pradesh monsoon, up rain, us iran war, rajasthan panchayat election, bengal politics, ram mandir donation controversy, neet paper leak case, ram mandir donation scam, pakistan unrest, supreme court hearing on jantar mantar protest case, amarnath yatra bus accident, NDA mangal milan news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/pVXYxHNwJo8 SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News18