Responsive Scrollable Menu

Mahakali में शुक्राचार्य बनेंगे Akshaye Khanna, खतरनाक लुक देखकर हैरान हुए फैंस

'धुरंधर' में अपनी दमदार एक्टिंग से चर्चा में आए अक्षय खन्ना अब एक और खास किरदार के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। एक्टर प्रशांत वर्मा की माइथोलॉजिकल फिल्म 'महाकाली' में शुक्राचार्य का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म से सामने आई अक्षय खन्ना की नई तस्वीर ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।

'महाकाली' का नया पोस्टर हुआ रिलीज

बुधवार को फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर 'महाकाली' का नया पोस्टर शेयर किया। पोस्टर के साथ लिखा गया, "24 अगस्त- अंत की शुरुआत।" इसके साथ ही मेकर्स ने साफ कर दिया कि फिल्म की पहली झलक 24 अगस्त को सामने आएगी।

फिल्म से सामने आई तस्वीर में अक्षय खन्ना बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। लंबी दाढ़ी, सिर पर बंधी जटाएं और माथे पर तिलक उनके लुक को काफी प्रभावशाली बना रहे हैं। उनके आउटफिट में पारंपरिक गहने और बाजूबंद भी नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Gaurav Khanna माता-पिता के साथ मसूरी वेकेशन पर निकले, बारिश में फंसे तो ऐसे किया एन्जॉय

शुक्राचार्य के किरदार में दिखे अक्षय खन्ना

अक्षय खन्ना का गंभीर अंदाज उनके किरदार को और भी दमदार बना रहा है। फिल्म में वह शुक्राचार्य का रोल निभा रहे हैं, जिन्हें हिंदू पौराणिक कथाओं में असुरों का गुरु माना जाता है। मेकर्स ने पहली बार सितंबर 2025 में अक्षय खन्ना के किरदार को 'अमर असुरगुरु' के तौर पर पेश किया था। उस समय उनके किरदार को लेकर कहा गया था कि देवताओं की छाया में विद्रोह की सबसे तेज लौ जगी।

इसे भी पढ़ें: Samantha Ruth Prabhu ने राज निदिमोरू के साथ वियतनाम में मनाया Babymoon, शेयर की तस्वीरें

'महाकाली' से तेलुगु सिनेमा में डेब्यू करेंगे अक्षय खन्ना

'महाकाली' अक्षय खन्ना की तेलुगु सिनेमा में डेब्यू फिल्म होगी। फिल्म की कहानी और स्क्रिप्ट प्रशांत वर्मा ने तैयार की है। इसका निर्देशन पूजा अपर्णा कोल्लुरु कर रही हैं। यह फिल्म प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स का हिस्सा है। आरके दुग्गल इसे प्रस्तुत कर रहे हैं, जबकि रिवाज रमेश दुग्गल, आरकेडी स्टूडियोज के बैनर तले फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं।

फिल्म में अक्षय खन्ना के अलावा भूमि शेट्टी, रोहित सराफ, खुशबू सुंदर, राकेश बेदी, समुथिरकानी, रजत कपूर, नासर, मुरली शर्मा और पृथ्वीराज भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। अब 24 अगस्त को 'महाकाली' की पहली झलक सामने आने का इंतजार है। अक्षय खन्ना के शुक्राचार्य वाले लुक ने पहले ही फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है।

Continue reading on the app

Samantha Ruth Prabhu ने राज निदिमोरू के साथ वियतनाम में मनाया Babymoon, शेयर की तस्वीरें

मां बनने की तैयारी कर रहीं सामंथा रूथ प्रभु ने काम से ब्रेक लिया है और इस खास समय को अपने पति और फिल्ममेकर राज निदिमोरू के साथ एन्जॉय कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने बेबीमून की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिनमें वह राज के साथ वियतनाम में छुट्टियां मनाती नजर आईं।

सामंथा ने शेयर कीं बेबीमून की तस्वीरें

सामंथा ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर राज निदिमोरू के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं। पहली तस्वीर में दोनों एक खूबसूरत इमर्सिव आर्ट इंस्टॉलेशन के अंदर मिरर सेल्फी लेते नजर आए। कमरे में चमकती लाइट्स और कई रंग-बिरंगे इंस्टॉलेशन नजर आ रहे थे। सामंथा सेल्फी लेती दिखीं, जबकि राज उनके पीछे मजेदार अंदाज में पोज देते नजर आए।

इसके बाद की तस्वीरों में दोनों वियतनाम में घूमते, डेट एन्जॉय करते और स्वादिष्ट खाना खाते नजर आए। एक तस्वीर में सामंथा और राज वियतनाम के मशहूर मिशेलिन-स्टार रेस्टोरेंट में डिनर करते दिखे।

इसे भी पढ़ें: Gaurav Khanna माता-पिता के साथ मसूरी वेकेशन पर निकले, बारिश में फंसे तो ऐसे किया एन्जॉय

बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं सामंथा

बेबीमून की तस्वीरों में सामंथा का क्यूट अंदाज फैंस को काफी पसंद आया। एक फोटो में वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं, जबकि राज उनकी तस्वीर क्लिक कर रहे थे। दोनों की इन तस्वीरों में शानदार बॉन्डिंग और मस्ती भरा अंदाज देखने को मिला। तस्वीरें शेयर करते हुए सामंथा ने कैप्शन में लिखा, "बस हम।"

इसे भी पढ़ें: Pune में घर खरीदने के बाद अब शादी की जिम्मेदारियों पर क्या बोले Parth Samthaan

कियारा आडवाणी और फैंस ने लुटाया प्यार

सामंथा की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। कई लोगों ने उनके प्रेग्नेंसी ग्लो और बेबी बंप की तारीफ की। बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने भी सामंथा की बेबीमून तस्वीरों पर प्यार जताया। सामंथा और राज की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के बीच काफी पसंद की जा रही हैं। फैंस इस नए सफर के लिए कपल को बधाई और शुभकामनाएं भी दे रहे हैं।

Continue reading on the app

  Sports

'जा ओपनिंग कर, फ्लॉप हुआ तो मैं हूं ना...' वीरेंद्र सहवाग को किसने बनाया दुनिया का खूंखार ओपनर

How Virender Sehwag becomes Opener: वीरेंद्र सहवाग का मिडिल ऑर्डर बैट्समैन से ओपनर बनना भारतीय क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक साबित हुआ. कई लोग इसे सौरव गांगुली या जॉन राइट का सोच मानते हैं, लेकिन यह सुझाव तेज गेंदबाज जहीर खान ने दिया था. सचिन तेंदुलकर के चोटिल होने पर 2001 में वनडे और 2002 में टेस्ट में ओपनिंग करने वाले सहवाग ने विस्फोटक बल्लेबाजी से नया इतिहास रचा. Wed, 19 Aug 2026 18:18:40 +0530

  Videos
See all

Ranchi Protest: JSSC-CGL रद्द होने पर सविता कुमारी का बड़ा बयान #subitakumari #ranchiprotest #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T13:41:24+00:00

Imran Masood-Ashu Malik Viral Video: DISHA बैठक में क्यों हुई तीखी नोंकझोंक पर सांसद ने दी सफाई #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T13:45:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers