'कारवां गुजर गया...' से लेकर 'तुम्हारे पैरों के नीचे कोई जमीन नहीं' तक, कविता-शायरी में भिड़े सत्ता और विपक्ष
Anti Paper Leak Bill 2026: पेपर लीक रोकने वाले संशोधन विधेयक पर लोकसभा में हुई बहस इस बार सिर्फ कानून और राजनीति तक सीमित नहीं रही. सत्ता पक्ष और विपक्ष ने एक-दूसरे पर हमला बोलने के लिए देश के नामचीन कवियों और शायरों की रचनाओं का सहारा लिया. बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने दुष्यंत कुमार की कविता पढ़ी, कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने गोपालदास 'नीरज' और वसीम बरेलवी की पंक्तियों से छात्रों की आवाज उठाई, जबकि शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने रामधारी सिंह 'दिनकर' की कविताओं के जरिए विपक्ष को जवाब दिया...
पेपर लीक: प्रियंका गांधी ने लोकसभा में क्या कहा? बुरी तरह बिफरे किरन रिजिजू, स्पीकर को भी देनी पड़ गई हिदायत
लोकसभा में एंटी-पेपर लीक बिल पर बहस के दौरान उस वक्त भारी हंगामा हो गया जब कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि अपने ऐसा शिक्षा मंत्री बनाया जिसने रेप के पीड़ित के आरोपियों की रिहाई पर स्वागत किया. प्रियंका के बयान पर सत्ता पक्ष ने कड़ा विरोध जताया जिससे लाइव प्रसारण में उनका माइक बंद करना पड़ा. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इस टिप्पणी को असंसदीय बताते हुए प्रियंका से माफी की मांग की.

News18