IND vs SL गॉल टेस्ट खत्म होते ही ICC Test Rankings में भारी उलटफेर, इस प्लेयर ने ट्रेविस हेड से छीनी नंबर-1 की कुर्सी
ICC Test Rankings: आईसीसी ने नई टेस्ट रैंकिंग जारी कर दी है. इस बार भारी उलटफेर देखने को मिला है. ऑस्ट्रेलिया के स्टार सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड लंबे समय से ICC टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज बने हुए थे, लेकिन अब उनकी बादशाहत खत्म हो गई है. हेड अब टॉप से सीधे नंबर-4 पर पहुंच गए हैं. उन्हें रैंकिंग में भारी नुकसान हुआ है. वहीं इंग्लैंड के सीमित ओवरों के कप्तान हैरी ब्रूक ने फिर से आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 की कुर्सी पर कब्जा कर लिया है. इसके अलावा जो रूट और स्टीव स्मिथ को भी थोड़ा फायदा हुआ है.
ICC टेस्ट रैकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज बने हैरी ब्रूक
ICC टेस्ट रैंकिंग में अब इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं. उनकी रैंकिंग में स्थानों का फायदा हुआ है. ब्रूक की रेटिंग इस वक्त 852 है. वहीं इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट को भी एक स्थान का फायदा हुआ है. रूट की रेटिंग इस वक्त 840 हो गई है और वो दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. यानी इंग्लैंड के दोनों बल्लेबाज टॉप-2 पर काबिज हैं. वहीं ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने भी एक स्थान की छलांग लगाते हुए तीसरे नंबर पर जगह बना ली है. उनकी रेटिंग 833 की चल रही है.
⚡️ Harry Brook has regained the top spot in the latest ICC Men's Test rankings
— Cricbuzz (@cricbuzz) August 19, 2026
Brook displaces Travis Head, who drops down three spots to fourth
Joe Root and Steve Smith move up to 2nd and 3rd respectively#ICCRankings pic.twitter.com/ZdQpuKBQGL
ट्रेविस हेड नंबर-1 से सीधे 4 पर खिसके
ICC टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ट्रेविस हेड को भारी नुकसान हुआ है. वो अब पहले नंबर से सीधे चौथे नंबर पर खिसक गए हैं. हेड की रेटिंग 819 हो गई है. बता दें कि इस वक्त बांग्लादेश की टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है. सीरीज के पहले मैच में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में धूल चटकाई और वहां अपनी पहली जीत हासिल की. इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों का बेहद ही खराब प्रदर्शन देखने को मिला. स्टीव स्मिथ को छोड़ सभी बुरी तरह से फ्लॉप रहे. यही कारण है कि हेड को इतना भारी नुकसान हुआ है. वहीं साउथ अफ्रीका के टेस्ट कप्तान टेम्बा बावुमा 775 की रेटिंग के साथ पांचवे नंबर पर बने हुए हैं.
भारतीय बल्लेबाजों की रैंकिंग में नहीं हुआ कोई बदलाव
भारत और श्रीलंका के बीच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया पहला टेस्ट मैच आज खत्म हुआ है. हालांकि भारतीय टीम के बल्लेबाजों की रैंकिंग पर कोई भी असर नहीं हुआ है. भारतीय कप्तान शुभमन गिल रैंकिंग में 7वें नंबर पर काबिज हैं. उनकी रेटिंग 743 है. जबकि यशस्वी जायसवाल 733 की रेटिंग के साथ 9वें नंबर पर बने हुए हैं. पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान बाबर आजम भी 716 की रेटिंग के साथ नंबर-10 पर हैं.
यह भी पढ़ें: 24 साल के मानव सुथार ने गॉल टेस्ट में रचा इतिहास, 10 विकेट लेकर खत्म किया 15 साल का सूखा, बने नंबर-1 भारतीय
Delhi CNG Pump Blast News: दिल्ली में CNG पंप पर ब्लास्ट #shorts #tikrikalan #delhibreakingnews
Delhi CNG Pump Blast News: दिल्ली में CNG पंप पर ब्लास्ट #shorts #tikrikalan #delhibreakingnews #YouTubeShorts #DelhiCNGPumpBlast #TikriKalan #DelhiNews #CNGBlast #CylinderExplosion #OuterDelhi #DelhiFireService #DelhiPolice #AccidentNews #Tragedy ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Republic Bharat








