Responsive Scrollable Menu

भारत छोड़कर न्यूयॉर्क में क्यों रह रही हैं अपूर्वा मुखीजा, खुद बताई इंडिया छोड़ने की वजह

Apoorva Makhija Leaves India: सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर अपूर्वा मुखीजा (Apoorva Mukhija) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में चल रही हैं. ‘द ट्रेटर्स सीजन 1’ और ‘लॉकअप सीजन 2’ का हिस्सा रह चुकीं अपूर्वा ने हाल ही में खुलासा किया कि वह अब भारत में नहीं रहती हैं. उन्होंने अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर को अपना नया ठिकाना बना लिया है. पॉडकास्ट में इंफ्लूएंसर ने बताया कि आखिर उन्होंने इंडिया छोड़कर न्यूयॉर्क जाने का फैसला क्यों किया और वहां रहकर वह क्या करना चाहती हैं.

भारत छोड़कर न्यूयॉर्क क्यों गई अपूर्वा?

अपूर्वा ने एक पॉडकास्ट में खुलासा किया कि वह आगे की पढ़ाई के लिए न्यूयॉर्क चली गई हैं. उनके मुताबिक, इंडिया में उनकी कॉलेज लाइफ उस तरह की नहीं रही,जैसी वह चाहती थीं. कॉलेज के शुरुआती दो साल लॉकडाउन में निकल गए, जबकि बाकी टाइम रिलेशनशिप में चला गया. ऐसे में अब वह न्यूयॉर्क में रहकर कॉलेज लाइफ की लाइफ एक्सपीरियंस करना चाहती हैं. अपूर्वा ने इस फैसले के बारे में कहा, 'मेरा ये था कि अगर मैंने मन बना लिया है तो मैं जाऊंगी.' उन्होंने यह भी बताया कि 2025 में ही उन्होंने बाहर रहकर आगे की पढ़ाई करने का मन बना लिया था. जिसे अब उन्होंने हकीकत में बदल दिया है.

अपूर्वा ने न्यूयॉर्क ही क्यों चुना?

अपूर्वा के मुताबिक वह पहले भी कई बार न्यूयॉर्क जा चुकी हैं. उनके कहना है कि वहां पर जाने के बाद लगता है कि उन्हें यहीं रहना चाहिए. उन्होंने न्यूयॉर्क को लेकर अपनी पसंद के बारे में कहा, 'मैंने बहुत बार ट्रैवल किया है और जब भी मैं न्यूयॉर्क जाती थी तो मुझे लगता था कि मैं यहां रहना चाहती हूं' उन्होंने न्यूयॉर्क के माहौल की तारीफ करत हुए कहा कि इस शहर में कोई तो बात है, हर कोई अच्छे से ड्रेसअप है और खाना भी अचछा है. आपूर्वा ने कहा, 'इस शहर में कोई तो बात है. ये बहुत तेज है, हर कोई अच्छे से ड्रेसअप है और खाना भी अच्छा है. मुझे यहां का आर्किटेक्चर पसंद है और मैंने हर उस सीरीज में न्यूयॉर्क को देखा है, जो मुझे पसंद है.'

अब भारत में नहीं रह रहीं आपूर्वा

अपूर्वा का कहना है कि अमेरिका में पढ़ाई को लेकर उनका फैसला काफी साफ था. उन्होंने किसी और सिटी या किसी दूसरे कॉलेज में एडमिशन लेने के बारे में नहीं सोचा. बातचीत में उन्होंने बताया,'मैंने सिर्फ एक कॉलेज में अप्लाई किया, क्योंकि मैं सिर्फ न्यूयॉर्क में ही रहना चाहती थी.' इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया था कि वह दो दिन में न्यूयॉर्क जा रही हैं. आपूर्वा ने कहा, 'मैं दो दिन में न्यूयॉर्क जा रही हूं, जब तक पॉडकास्ट रिलीज होगा तब तक मैं न्यूयॉर्क पहुंच चुकी होंगी. अब अपूर्वा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भी साफ किया कि वह भारत में नहीं रह रही हैं.

बिजनेस करना चाहती हैं अपूर्वा

अपूर्वा ने न्यूयॉर्क जाने का फैसला सिर्फ पढ़ाई के लिए नहीं लिया. वह आगे चलकर अपने करियर में कुछ और करना चाहती हैं. उन्होंने कहा कि वह लाइफ टाइम कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम नहीं करना चाहतीं और बिजनेस में भी हाथ आजमाना चाहती हैं. कंटेंट क्रिएशन को लेकर उन्होंने कहा, 'मैं वैसे भी काफी समय से ऐसा नहीं कर रही हूं. यहां तक कि जब मैं ट्रैवल करती हूं, तब भी मेरा मन कैमरा निकालकर कुछ रिकॉर्ड करने का नहीं करता. मैं अब कई बार यह इसलिए करती हूं कि मेरे मैनेजर ऐसा करने के लिए कहते हैं या फिर किसी खास ट्रिप के लिए मेरा कोई ब्रांड डील होता है.'

कौन हैं अपूर्वा मखिजा?

अपूर्वा मुखीजा सोशल मीडिया पर ‘द रेबेल किड’ के नाम से फेमस हैं. 25 साल की अपूर्वा मूल रूप से दिल्ली की हैं और वह डिजिटल कंटेंट क्रिएटर, इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस के तौर पर काम कर चुकी हैं. वह सोशल मीडिया पर अपनी कॉलेज लाइफ, फैशन और कॉमेडी कंटेंट शेयर करती रहती हैं. इतना नहीं वह अपने बयानों को लेकर भी चर्चा में आ चुकी हैं. 

ये भी पढ़ें: क्या गोविंदा से तलाक ले रही हैं सुनीता आहूजा? बेटे के साथ पहुंचीं फैमिली कोर्ट, जानिए क्या है सच्चाई

Continue reading on the app

Ghaziabad Encounter News: गाजियाबाद में पुलिस एनकाउंटर, 2 बदमाश घायल | UP Police Action |

Ghaziabad Encounter News: गाजियाबाद में पुलिस एनकाउंटर, 2 बदमाश घायल | UP Police Action | #ghaziabad #ghaziabadnews #encounter #upencounter #uppolice #policeaction #upnews ------------------------------------------------------------------------------------------------------- "प्रखर राष्ट्रवाद की बुलंद आवाज़" सुदर्शन न्यूज़ चैनल आप देख सकते हैं आपको दिए हुए लिंक पर जाए और सुदर्शन से जुड़े तमाम चैनल जिसमें आप इतिहास, विज्ञान, एजुकेशन, इंटरव्यू और बॉलीवुड़ की जानकारी मिल सकती है। सुदर्शन टैक्नोलॉजी और सुदर्शन डिजिटल पर होने वाले लाइव इंटरव्यू को देखने के लिए सुदर्शन के मैन यूट्यूब चैनल को फॉलो करे। नए चैनल को लेकर आपकी प्रतिक्रिया हमें जरूर दे। "Voice of an intense nationalist" You can see the given links on Sudarshan News Channel and by visiting the link channel related to Sudarshan, you can get information about history, science, education, interviews and Bollywood. To view live interviews with Sudarshan Technology and Sudarshan Digital, follow Sudarshan's main YouTube channel. Please give us your feedback regarding the new channel. #breakingNews #SureshChavhanke #TrendingNews #SudarshanLive #SudarshanNews #HindiNews #Newslive #BindasBol #BindasBolLive #Sudarshan #Hindurastra sudarshan news | sudarshan news live | sudarshan | sudarshan news channel | sudarshan tv | सुदर्शन न्यूज़ | sudarshan channel | sudershan news | सुदर्शन | Breaking | News Hindi | Jihad News | Jihad | Muslim | Hindutuva | Bindas Bol | suresh chavhanke | Jago | Pradosh chavhanke | hindi news | live Skype I.D- SudarshanNews Whatsapp Channel: whatsapp.com/channel/0029Va9FWl8LSmbdEqIsfK2G Facebook: https://www.facebook.com/sudarshantvnews Twitter : https://twitter.com/SudarshanNewsTV Instagram: https://www.instagram.com/Sudarshantvnews/ Join Our Teligram https://t.me/sudarshannewstv Follow on Koo: https://www.kooapp.com/profile/sudarshannewstv Visit Website : www.sudarshannews.com Subscribe YouTube: https://www.youtube.com/c/SudarshanNewsTV बिंदास बोल से जुड़ी तमाम विडियों देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/channel/UCNBEfg_PfpSjk8DqiafJJhg संपर्क करें - social@sudarshantv.com व्हाट्स एप - 9540558899 फोन नम्बर - 0120 - 4999900

Continue reading on the app

  Sports

भारत-अफगानिस्तान सीरीज में लगेगा FIFA World Cup का तड़का, TV पर देखने का मजा होगा दोगुना!

भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाएगी, जो 13 अगस्त से 17 अगस्त तक चलेगी. इस सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान कर रहा है लेकिन सारे मुकाबले भारत में ही खेले ज Thu, 20 Aug 2026 00:52:13 +0530

  Videos
See all

Garjana With Rubika Liyaquat: उद्धव के प्रवक्ता ने राहुल को दिखाया आईना ! #congress #rahulgandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T21:41:00+00:00

BREAKING: Prince Harry and Meghan to return to live in the UK | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T21:46:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers