ADR Report 2026: देश के सबसे अमीर सीएम है डीके शिवकुमार! योगी, सैनी, धामी और मान की कितनी है संपत्ति? देखें पूरी सूची
ADR की 2026 रिपोर्ट में देश के मुख्यमंत्रियों की घोषित संपत्ति का विश्लेषण सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार 1,413 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं। वहीं दक्षिण भारत के छह मुख्यमंत्रियों के पास सभी मुख्यमंत्रियों की कुल संपत्ति का करीब 84 फीसदी हिस्सा है।
ADR द्वारा जारी 2026 की रिपोर्ट और चुनावी हलफनामों के विश्लेषण के अनुसार, देश के मुख्यमंत्रियों की कुल घोषित संपत्ति 3,613 करोड़ रुपये है। इनमें दक्षिण भारत के पांच राज्यों और पुडुचेरी के छह मुख्यमंत्रियों के पास 3,028 करोड़ रुपये यानी कुल संपत्ति का लगभग 84 प्रतिशत हिस्सा है।रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर भारत के नौ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों की संयुक्त घोषित संपत्ति सिर्फ 104 करोड़ रुपये है। यानी दक्षिण भारत के मुख्यमंत्रियों की कुल संपत्ति उत्तर भारत के मुख्यमंत्रियों से करीब 29 गुना अधिक है।
डीके शिवकुमार देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री
ADR रिपोर्ट के अनुसार कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने अपने चुनावी हलफनामे में 1,413 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है। दूसरे स्थान पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू हैं, जिनकी घोषित संपत्ति 931 करोड़ रुपये है। वहीं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय 648 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
दक्षिण भारत के CM क्यों हैं सबसे आगे?
रिपोर्ट में कहा गया है कि दक्षिण भारत के मुख्यमंत्रियों की संपत्ति में भारी बढ़ोतरी की प्रमुख वजह बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों में पिछले दो दशकों के दौरान जमीनों की कीमतों में हुई तेज वृद्धि है। इसके अलावा कई नेताओं ने रियल एस्टेट और अन्य व्यवसायों में निवेश किया, जिससे उनकी घोषित संपत्ति में उल्लेखनीय इजाफा हुआ।
पूर्वोत्तर दूसरे, उत्तर भारत काफी पीछे
रिपोर्ट के अनुसार पूर्वोत्तर भारत के सात राज्यों के मुख्यमंत्रियों की कुल घोषित संपत्ति 447 करोड़ रुपये है। इसमें सबसे बड़ा योगदान अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू का है, जिनकी अकेले घोषित संपत्ति 332 करोड़ रुपये है। दूसरी ओर उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के मुख्यमंत्रियों की कुल संपत्ति 104 करोड़ रुपये ही है
| मुख्यमंत्री | घोषित संपत्ति | देनदारी | |
| कर्नाटक | डीके शिवकुमार | ₹1,413 करोड़ | हलफनामे के अनुसार | |
| आंध्र प्रदेश | एन. चंद्रबाबू नायडू | ₹931 करोड़ | हलफनामे के अनुसार | |
| तमिलनाडु | सी. जोसेफ विजय | ₹648 करोड़ | हलफनामे के अनुसार | |
| अरुणाचल प्रदेश | पेमा खांडू | ₹332 करोड़ | हलफनामे के अनुसार | |
| तेलंगाना | ए. रेवंत रेड्डी | ₹30 करोड़ | ₹1 करोड़ | |
| पुडुचेरी | एन. रंगास्वामी | ₹27 करोड़ | हलफनामे के अनुसार | |
| हिमाचल प्रदेश | सुखविंदर सिंह सुक्खू | ₹7.81 करोड़ | ₹22 लाख | |
| केरल | वी.डी. सतीशन | ₹6 करोड़ | हलफनामे के अनुसार | |
| हरियाणा | नायब सिंह सैनी | ₹5.80 करोड़ | ₹74 लाख | |
| दिल्ली | रेखा गुप्ता | ₹5.31 करोड़ | ₹1.20 करोड़ | |
| उत्तराखंड | पुष्कर सिंह धामी | ₹4.64 करोड़ | ₹47 लाख | |
| पंजाब | भगवंत मान | ₹1.97 करोड़ | ₹30 लाख | |
| उत्तर प्रदेश | योगी आदित्यनाथ | ₹1.54 करोड़ | कोई देनदारी नहीं | |
| राजस्थान | भजनलाल शर्मा | ₹1.46 करोड़ | ₹46 लाख | |
| जम्मू-कश्मीर | उमर अब्दुल्ला | ₹55 लाख | कोई देनदारी नहीं |
टॉप-10 सबसे अमीर मुख्यमंत्री
- डीके शिवकुमार (कर्नाटक) – ₹1,413 करोड़
- एन. चंद्रबाबू नायडू (आंध्र प्रदेश) – ₹931 करोड़
- सी. जोसेफ विजय (तमिलनाडु) – ₹648 करोड़
- पेमा खांडू (अरुणाचल प्रदेश) – ₹332 करोड़
- ए. रेवंत रेड्डी (तेलंगाना) – ₹30 करोड़
- एन. रंगास्वामी (पुडुचेरी) – ₹27 करोड़
- सुखविंदर सिंह सुक्खू (हिमाचल प्रदेश) – ₹7.81 करोड़
- वी.डी. सतीशन (केरल) – ₹6 करोड़
- नायब सिंह सैनी (हरियाणा) – ₹5.80 करोड़
- रेखा गुप्ता (दिल्ली) – ₹5.31 करोड़
ADR रिपोर्ट के मुताबिक देश में कुल 28 राज्य और 8 केंद्रशासित प्रदेश हैं। इनमें 30 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मुख्यमंत्री पद मौजूद है। रिपोर्ट चुनावी हलफनामों के आधार पर तैयार की गई है और इसका उद्देश्य जनप्रतिनिधियों की संपत्ति, देनदारी और वित्तीय स्थिति को सार्वजनिक करना है।
रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि पश्चिमी राज्यों और पंजाब के मुख्यमंत्रियों की संयुक्त घोषित संपत्ति करीब 32 करोड़ रुपये है, जबकि पूर्वी भारत के मुख्यमंत्रियों की कुल संपत्ति सिर्फ 1.8 करोड़ रुपये दर्ज की गई है। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की घोषित संपत्ति 55 लाख रुपये है, जो इस सूची में सबसे कम है।
बेड के अंदर छिपाई लाश, बदबू दबाने को परफ्यूम छिड़कते रहे कातिल, यूपी के ब्लाइंड मर्डर की कहानी सुनकर रह जाएंगे हैरान
UP News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर का खुलासा हुआ है. प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या कर शव को 24 घंटे तक बेड के नीचे बोरे में छिपाकर रखा गया. हत्यारों ने बदबू रोकने के लिए परफ्यूम का इस्तेमाल किया.
The post बेड के अंदर छिपाई लाश, बदबू दबाने को परफ्यूम छिड़कते रहे कातिल, यूपी के ब्लाइंड मर्डर की कहानी सुनकर रह जाएंगे हैरान appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi