कश्मीर पर पाकिस्तान को बड़ा झटका, CM उमर अब्दुल्ला से मिले US राजदूत सर्जियो गोर, दिया बड़ा बयान
Sergio Gor met CM Omar Abdullah: अमेरिकी की जी हुजूरी करने वाले पाकिस्तान को उसी देश ने बड़ा झटका दिया है. कश्मीर का राग अलापते हुए पाकिस्तान समेत कई देश के चौखट पर भीख मांगने वाले पाकिस्तान को अमेरिका ने साफ साफ आइना दिखा दिया है. अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कश्मीर मुद्दे पर भारत को खुला समर्थन दिया है. गोर ने कश्मीर को भारत का अहम हिस्सा बताया.
दरअसल, बुधवार को श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के बीच मुलाकात हुई. मुलाकात के बाद गोर ने एक्स पर फोटो शेयर की. गोर ने लिखा कि सीएम उमर से मिलने और उनकी प्राथमिकताओं के बारे में और जानने का मौका पाकर अच्छा लगा. हमने आर्थिक सहयोग को और मजबूत करने और ऐसे अवसर पैदा करने के तरीकों पर चर्चा की जिनसे हमारे दोनों देशों को आपसी फायदा हो. बाद में पत्रकारों से बात करते हुए गोर ने कहा कि कश्मीर भारत का एक अहम हिस्सा है. यहां आकर बहुत खुशी हो रही है.
Appreciated the opportunity to meet with Jammu & Kashmir Chief Minister @OmarAbdullah and to learn more about his priorities. We discussed ways to deepen economic collaboration and create opportunities that would mutually benefit both of our nations. pic.twitter.com/dmLnyBHjc9
— Ambassador Sergio Gor (@USAmbIndia) August 19, 2026
ट्रैवल वॉर्निंग में हो सकता है बदलाव
अमेरिका जम्मू-कश्मीर के लिए जारी ट्रैवल वॉर्निंग में बदलाव पर विचार कर सकता है. मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने इसके संकेत दिए. सर्जियो गोर ने कहा कि अमेरिका अलग-अलग क्षेत्रों के लिए समय-समय पर अपनी ट्रैवल वॉर्निंग की समीक्षा करता है. उन्होंने कहा कि वह फिलहाल किसी बड़े फैसले की घोषणा नहीं कर सकते, लेकिन जम्मू-कश्मीर के लिए जारी एडवाइजरी में बदलाव की संभावना पर जरूर विचार किया जाएगा.
उन्होंने कहा कि नई दिल्ली और जम्मू-कश्मीर सरकार ने क्षेत्र को सुरक्षित बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं. ऐसे में अमेरिका यह देखेगा कि मौजूदा ट्रैवल वॉर्निंग में किसी तरह की राहत दी जा सकती है या नहीं.
यह भी पढ़ें: ट्रंप ने कनाडा पर 50% टैरिफ तीन दिन टाला, व्यापार समझौते पर बनी सहमति
दौसा में ट्रैक्टर रैली निकालना पड़ा भारी, वीडियो में जाने सड़क जाम करने पर 14 नामजद समेत 200 लोगों पर केस
दौसा में ट्रैक्टर रैली निकालना पड़ा भारी, वीडियो में जाने सड़क जाम करने पर 14 नामजद समेत 200 लोगों पर केस
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Samacharnama








