A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Attempt to read property "title" on null
Filename: front/post_detail.php
Line Number: 30
Backtrace:
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 30
Function: _error_handler
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once
" onclick="javascript:window.open(this.href, '', 'menubar=no,toolbar=no,resizable=yes,scrollbars=yes,height=300,width=600');return false;"
target="_blank" title="Share on Facebook" class="float-right">
A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Attempt to read property "description" on null
Filename: front/post_detail.php
Line Number: 45
Backtrace:
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 45
Function: _error_handler
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once
अगस्त से पहले सोने चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है। मंगलवार को सोने चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। 28 जुलाई 2026 को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव गिरकर 1,41, 866 रुपये प्रति 10 ग्राम और इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA ) के मुताबिक 1,44,466 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,470 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।
गहने बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने का भाव 1,30,650 और 18 कैरेट सोने की कीमत 1,07,690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। औद्योगिक मांग में बढ़त और वैश्विक दबाव के कारण MCX पर चांदी का भाव 2,17,606 रुपये प्रति किलो हो गया और IBJA के अनुसार चांदी की कीमत 2,22,556 रुपये किलो है। गुडरिटर्न्स के मुताबिक, चांदी का भाव 2,35,000 रुपये प्रति किलो चल रहा है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स (COMEX) पर स्पॉट गोल्ड $4,050 प्रति औंस और स्पॉट सिल्वर $57.70 प्रति औंस के आसपास टिके हुए हैं। अमेरिका-ईरान के बीच तनाव में नरमी की खबरों, अमेरिकी डॉलर इंडेक्स और कच्चे तेल के दामों में हो रही उठा-पटक से बुलियन मार्केट प्रभावित हो रहा है। कच्चे तेल (Brent & WTI) की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। ब्रेंट क्रूड घटकर ~$91-$92 प्रति बैरल पर आ गया है।
डॉलर इंडेक्स (DXY) में भी हल्की नरमी देखने को मिली है लेकिन भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले स्थिर से सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। फिलहाल अमेरिकी केंद्रीय बैंक की आगामी ब्याज दर नीतियों और मुद्रास्फीति के आंकड़ों को लेकर निवेशक सतर्क हैं। वैश्विक निवेशकों की निगाहें अमेरिकी केंद्रीय बैंक की आगामी मौद्रिक नीति बैठक पर टिकी हैं। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि मिडिल ईस्ट संकट में अगर दोबारा तनाव बढ़ता है तो सोने और कच्चे तेल में फिर से तेजी आ सकती है। अमेरिका में ब्याज दरों पर आने वाले फैसले और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम बाजार की आगामी दिशा तय करेंगे।
इंदौर-भोपाल समेत प्रमुख शहरों का सोने का भाव (Gold Rate Today)
इंदौर और भोपाल: 24 कैरेट का 10 ग्राम का भाव 1,45,910 रुपये बनी हुई है। आभूषण बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने का भाव 1,33,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है।
मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ : 24 कैरेट सोने का भाव 1,46,000, 22 कैरेट का भाव 1,33, 850 और 18 कैरेट का भाव 1,09,500 प्रति 10 ग्राम है।
चांदी का लेटेस्ट रेट (Silver Rate Today): मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, भोपाल व इंदौर में 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 2,39,000 प्रति किग्रा के आसपास बना हुआ है। हालांकि चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में 1 किलो चांदी की कीमत 2,40,000 रुपये है।
काम की बातें
- बता दें कि शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं।
- सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें।
- हॉलमार्क के निशान में BIS लोगो, कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है।
- 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
- 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।
नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।
Continue reading on the app