CWC 2026 Day-6 Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में आज 5 गोल्ड मेडल जीतने का मौका, शेड्यूल पर डालिए नजर
CWC 2026 Day-6 Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत की अच्छी शुरुआत हुई है. अब इवेंट के 6वें दिन मंगलवार, 28 जुलाई को भारतीय एथलीट्स बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, वेटलिफ्टिंग, स्विमिंग, पैरा-स्विमिंग और लॉन बॉल्स में हिस्सा लेंगे. 5वें दिन भारत के लिहाज से अच्छा रहा, जिसमें वेटलिफ्टिंग में ज्ञानेश्वरी यादव और वल्लुरी अजय बाबू ने सिल्वर मेडल और बिंद्यारानी देवी ने ब्रॉन्ज मेडल जीता, भारतीय दल ग्लासगो में मेडल जीतने का सिलसिला जारी रखने की कोशिश करेगा. वहीं एथलेटिक्स में, सर्वेश कुशारे ने पुरुषों की हाई जंप इवेंट में सिल्वर मेडल जीता. बता दें, ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के पास अब कुल 10 पदक हो गए हैं, जिसमें 2 स्वर्ण, 5 रजत और 3 कांस्य पदक शामिल हैं.
कॉमनवेल्थ में आज भारत का शेड्यूल
दोपहर 3:26 PM: साजन प्रकाश पुरुषों की 50m बटरफ्लाई हीट्स में
शाम 4:30 PM: एथलेटिक्स - विशाल TK और राजेश रमेश पुरुषों की 400m हीट्स में
शाम 4:41 PM: स्विमिंग - श्रीहरि नटराज पुरुषों की 100m बैकस्ट्रोक हीट्स में
शाम 4:57 PM: पैरा स्विमिंग - कार्तिक बुदिगिना और अली इमाम पुरुषों की 50m फ्रीस्टाइल S13 हीट्स में
शाम 6:30 PM: वेटलिफ्टिंग - निरुपमा देवी सेराम महिलाओं के 63kg फाइनल (मेडल इवेंट) में
रात 10:20 PM: बाउल्स - भारत (दिनेश कुमार, नवनीत सिंह) बनाम कुक आइलैंड पुरुषों के पेयर्स सेक्शनल प्ले में।
रात 10:30 PM: बॉक्सिंग - प्रीति पवार बनाम निकोल क्लाइड (नॉर्दर्न आयरलैंड) महिलाओं के 54kg क्वार्टर-फ़ाइनल में
देर रात 11 PM: बॉक्सिंग - प्रिया घनघस बनाम नियाम मिशेल (स्कॉटलैंड) महिलाओं के 60kg क्वार्टर-फ़ाइनल में
देर रात 11 PM: वेटलिफ्टिंग - हरजिंदर कौर महिलाओं के 69kg फ़ाइनल (मेडल इवेंट) में
देर रात 11:30 PM: बॉक्सिंग - परवीन हुड्डा बनाम साशा हिक्की (इंग्लैंड) महिलाओं के 65kg क्वार्टर-फ़ाइनल में
देर रात11:35 PM: एथलेटिक्स - पूजा सिंह महिलाओं के हाई जंप फ़ाइनल (मेडल इवेंट) में
देर रात 11:37 PM: पैरा स्विमिंग - कार्तिक बुदिगिना और अली इमान पुरुषों के 50m फ़्रीस्टाइल S13 फ़ाइनल (मेडल इवेंट, अगर वे हीट्स से क्वालिफ़ाई करते हैं) में
ये भी पढ़ें: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को मिला एक और मेडल, बिंदियारानी देवी ने महिला 58 किलो में जीता ब्रॉन्ज मेडल
'मुझे पति की ताकत का डर था', बादशाह संग शादीशुदा रिश्ते में खुश नहीं ईशा, बोलीं- 'अब दिखावा नहीं कर सकती'
Badshah Wife Cryptic Post: रैपर बादशाह ने गुपचुप लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड ईशा रिखी (Isha Rikhi) से कुछ महीनों पहले शादी कर ली थी. लेकिन आज तक सिंगर ने अपनी शादी को लेकर कोई बयान नहीं दिया है और न ही अपनी पत्नी के साथ कोई पोस्ट शेयर किया है. वहीं, ईशा ने बादशाह को फैंस संग इंट्रैक्शन में अपना पति बताया. लेकिन अब अफवाह चल रही है कि उनकी दोनों की शादी में दिक्कत चल रही है. इसकी वजह ईशा का लेटेस्ट पोस्ट है, चलिए जानते हैं.
ईशा रिखी को पति बादशाह से था डर
ईशा रिखी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट किया. उन्होंने लिखा- 'कुछ लड़ाइयां ऐसी होती हैं जिनके निशान बाहर से दिखाई नहीं देते. मैं लंबे समय तक चुप रही क्योंकि मुझे डर था. मुझे अपने पति के असर, ताकत और बाकी चीजों से घबराहट होती थी और मैंने खुद को ये यकीन दिला लिया था कि चुप रहना ही सबसे सुरक्षित है. लेकिन चुप रहने का मतलब कभी भी मंजूरी देना नहीं था, ये तो बस जिंदा रहने का एक तरीका था.'
अब दिखावा नहीं करना चाहती ईशा
बादशाह की पत्नी ईशा रिखी ने अपने पोस्ट में आगे दिखावा न करने को लेकर बात कही. उन्होंने कहा- 'आज, मैं डर के बजाय हिम्मत को चुन रही हूं, हो सकता है कि मैं पूरी कहानी बताने के लिए तैयार न हूं, लेकिन अब मैं ये दिखावा बंद करने के लिए तैयार हूं कि सब कुछ ठीक था.' ईशा का ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और कमेंट्स पर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं. कोई बादशाह संग उनके तलाक की बात कर रहा तो कोई ये तक कह रहा है कि शादी छिपाकर रखी थी तो अब क्यों बोल रही हैं.
ये भी पढ़ें- रैपर बादशाह की शादी में आई दरार? टूटा दूसरी पत्नी का दिल, वायरल पोस्ट में रोते दिखीं ईशा रिखी
इन सेलेब्स ने ईशा को किया सपोर्ट
वहीं, ईशा के इस पोस्ट में कई सेलेब्स ने उनको सपोर्ट भी किया है. बिग बॉस OTT 3 की विनर और एक्ट्रेस सना मकबूल ने कहा, 'तुम मजबूत हो.' वहीं, एक्ट्रेस प्रियाल गोर ने लिखा- 'लव यू, इशू', और एक्टर-मॉडल चेतना पांडे ने सलाह दी, 'कभी मत डरो.' वहीं, सिंगर करण औजला की पत्नी ने भी ईशा को सपोर्ट किया. लेकिन इन सबके बीच अब सवाल ये उठ रहा है कि आखिर बादशाह और ईशा के बीच हुआ क्या है. क्योंकि ईशा ने अपने पोस्ट में कुछ भी क्लियर नहीं किया है.
बादशाह संग शेयर की थी वीडियो
वहीं, इससे पहले ईशा रिखी ने इंस्टाग्राम पर बादशाह संग एक फोटो-कोलाज वीडियो पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने रैपर संग शादी की क्लिप के साथ रोमांटिक मोमेंट्स को दिखाया था. एक फोटो में ईशा बादशाह संग घूमती दिखीं, एक में वो ईशा को किस करते हुए नजर आए. एक तस्वीर में ईशा रोते हुए भी दिखीं. वहीं, बादशाह पत्नी को संभालते दिखे. हालांकि इन फोटोज से ज्यादा जिस चीज ने लोगों का ध्यान खिंचा वो था इसका कैप्शन. इस वीडियो के साथ ईशा ने लिखा था- 'हर तूफान एक सीख है. हर प्रार्थना एक उम्मीद है.' वहीं, उन्होंने टूटे दिल का इमोजी भी शेयर किया था. इसके बाद से ही दोनों के तलाक की खबरें उड़ने लगी.
बादशाह की दूसरी पत्नी हैं ईशा
बादशाह ने अभी तक ईशा और इस शादी को लेकर कुछ भी पोस्ट नहीं किया है और न ही इस बारे में आजतक बात की हैं. कुछ महीनों पहले ही ईशा की मां ने दोनों की शादी की वीडियो शेयर कर इस सीक्रेट शादी का खुलासा किया था. इसके अलावा आपको बता दें कि, सिंगर का एक बार तलाक हो चुका है. इससे पहले बादशाह ने जैस्मिन मसीह संग शादी की थी. साल 2012 में दोनों शादी के बंधन में बंधे थे. लेकिन सिर्फ पांच साल बाद ही 2017 में दोनों अलग हो गए और फिर 2020 में उनका तलाक हो गया. जैस्मिन से बादशाह की एक बेटी भी है. वहीं, अब ईशा संग उनकी शादी कब और कहां हुई इस बारे में कोई जानकारी नहीं है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation


















.jpg)

