संसद में सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध खत्म, कल होगी एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा
संसद के चालू मॉनसून सत्र की शुरुआत से ही विपक्ष हंगामा कर रहा है. अब यह गतिरोध टूट गया है. विपक्षी दल एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा को लेकर सहमत हो चुके हैं. स्पीकर ओम बिरला की पहल पर प्रमुख राजनीतिक दलों के फ्लोर लीडर्स ने सदन में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के लिए सहमति जताई है.
पेपर लीक के खिलाफ लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) विधेयक, 2026 पर 28 जुलाई को दोपहर 12 बजे से चर्चा की शुरुआत हो सकती है. सदन की कार्यवाही के दौरान अध्यक्ष ओम बिरला ने सभी दलों से यह आग्रह किया था कि यह विषय देश के करोड़ों विद्यार्थियों, युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता से संबंधित है.
बिल पर खास चर्चा होगी
इस पर व्यापक और सार्थक चर्चा होनी सही है. स्पीकर ने सत्तापक्ष और विपक्ष, दोनों से ही शाम पांच बजे तक चर्चा शुरू करने को लेकर संवाद करके रास्ता निकालने आग्रह किया. स्पीकर ने इसके बाद अलग-अलग राजनीतिक दलों के फ्लोर लीडर्स से खुद चर्चा की. इसका नतीजा यह हुआ कि सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों पक्षों में इस बिल को लेकर सहमति बन चुकी है. यह तय किया गया है कि मंगलवार को 12 बजे से बिल पर खास चर्चा आरंभ होने वाली है.
सरकार इन सुझावों का जवाब देगी
यह विधेयक सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक, नकल, संगठित परीक्षा माफिया और अन्य अनुचित साधनों पर प्रभावी रोक लगाने के लक्ष्य से लाया गया. मंगलवार को होने वाली चर्चा के दौरान विभिन्न दल बिल के प्रावधानों पर अपने सुझाव और संशोधन भी हो सकते हैं. चर्चा के बाद सरकार इन सुझावों का जवाब देने वाली है. इसके बाद विधेयक को सदन की स्वीकृति पेश की जाएगी.
पीएम कार्यालय में राज्यमंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने दोपहर 12 बजे जब लोकसभा की कार्यवाही दोबारा से आरंभ हुई. इसके बाद बिल पेश किया था. डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने विपक्ष के हंगामे के बीच ही इस बिल को पेश किया. स्पीकर की अपील के बाद विपक्षी सदस्य वेल में खड़े रहे. स्पीकर ने कार्यवाही पहले दो और फिर पांच बजे तक के लिए स्थगित करने का ऐलान किया था.
ये भी पढ़ें: धर्मेंद्र प्रधान का अब बीजेपी में क्या होगा रोल? संसद पहुंचते ही NDA सांसदों ने किया ये काम
खुशखबरी! अब फ्री नहीं बैठेंगे इंडियन फैंस, मिलेगा पूरा एक्शन, सितंबर में इस टीम से खेलेंगे 3 वनडे और तीन टी20 मैच
India vs Bangladesh Series : टीम इंडिया ने 26 जुलाई जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज 3-0 के क्लीन स्वीप के साथ पूरी कर ली है. अब टीम इंडिया को काफी दिनों का आराम मिलेगा, उसके बाद 15 अगस्त से 27 अगस्त तक टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली. 27 अगस्त के बाद टीम इंडिया श्रेयस अय्यर की कप्तानी में 24 सितंबर को एशियन गेम्स 2026 में अपना पहला टी20 मुकाबला खेल सकती है. वहीं 27 सितंबर से शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम वेस्टइंडीज के साथ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. ऐसे में 27 अगस्त से 24 सितंबर तक यानी लगभग 1 महीने तक टीम इंडिया फ्री रहने वाली है और उनको कोई भी मैच देखने के लिए नहीं मिलेगा. वो क्रिकेट के एक्शन से पूरी तरह वंचित रह जाएंगहे.
ऐसा अगर भारतीय क्रिकेट फैंस सोच रहे हैं, तो वो गलत हैं. क्योंकि इंडियन क्रिकेट टीम सिंतबर के शुरुआत में फ्री नहीं बैठने वाली है. वो सीरीज खेलती हुई नजर आएंगी. मीडिया में आ रही तमाम रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय क्रिकेट टीम उस खाली स्लॉट में अफगानिस्तान के साथ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल सकती है. अब सामने आ रही ताजा रिपोर्ट भारतीय फैंस के लिए एक और गुड न्यू लेकर आई है.
भारतीय फैंस के लिए आई बड़ी खुशखबरी
दरअसल, द शिलांग टाइम्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत और बांग्लादेश के बीच तीन वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज सितंबर में हो सकती है. भारत और बांग्लादेश के बीच इस खाली स्लॉट में इस व्हाइट बॉल सीरीज को कराया जा सकता है. आपको बता दें कि, भारत और बांग्लादेश के बीच पिछले कुछ सालों में राजनैतिक रिश्ते काफी खराब रहे हैं. इन उतार-चढ़ाव से भरे रिश्तों के चलते पिछले साल भी दोनों टीमों के बीच सीरीज रद्द कर दी गई थी.
???? GOOD NEWS FOR FANS ????
— Tanuj (@ImTanujSingh) July 27, 2026
- India's tour of Bangladesh for 3 ODI & 3 T20I Match series increasingly likely to go ahead in September as diplomatic relations between two nations shows signs of improvement. (The Shillong Times). pic.twitter.com/m2hqrO5D9A
वहीं भारत की मेजबानी में खेले गए, टी20 वर्ल्ड कप 2026 से भी बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने अपना नाम वापस ले लिया था. बांग्लादेश ने भारत में खेलने से मना कर दिया था. उन्होंने सुरक्षा कारणों का हवाला दिया था. भारत ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के बीच आईपीएल से बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को बाहर कर दिया था, जिन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा था. इसके बदला लेने के लिए बांग्लादेश पाकिस्तान के समर्थन के साथ टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गया था.
बांग्लादेश की जगह पर आनन-फानन में नीदरलैंड की टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शामिल किया गया था. ऐसे में बांग्लादेश के साथ क्रिकेट के मैदान पर रिश्ते रखने के पक्ष में भारत नहीं है. वो बांग्लादेश के साथ द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलना चाहेगा. लेकिन ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो ये सीरीज हो सकती है. अगर ये सीरीज नहीं होती, तो अफगानिस्तान क्रिकेट टीम दिल्ली में भारतीय टीम के लिए दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में 5 मैचों की टी20 सीरीज होस्ट कर सकती है. अभी तक ये सभी बातें रिपोर्ट्स में कही जा रही है. इसका कोई भी आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है.
भारत को सितंबर के अंत में और अक्टूबर की शुरुआत में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के साथ टी20 सीरीज खेलनी है. इस सीरीज में 5 मुकाबले खेले जाएंगे. इसके बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के साथ भी टी20 सीरीज खेली जाएगा. ऐसे में टी20 का रोमांच जारी रहेगा.
ये भी पढ़ें : 'उसे रोहित के साथ ओपनिंग कराओ...' वैभव सूर्यवंशी को 2027 वनडे वर्ल्ड कप में दिग्गज ने दी जगह, शुभमग गिल का कटा पत्ता
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation