भारतीय नाविक की मौत पर विदेश मंत्रालय ने यूक्रेन के राजदूत को तलब कर जताया कड़ा विरोध
नयी दिल्ली, 27 जुलाई (भाषा)भारत ने सोमवार को यूक्रेन के राजदूत ओलेक्सांद्र पोलिशचुक को तलब कर पिछले हफ्ते काला सागर में एक वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमले में भारतीय नाविक की मौत पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि उसने राजदूत को इस घटना पर नयी दिल्ली की गंभीर चिंता से अवगत कराया और वाणिज्यिक जहाज पर हुए ऐसे हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की। खबरों के मुताबिक, रूस और यूक्रेन के बीच फिर से शुरू हुई लड़ाई के दौरान एमवी ओमोर्फी जहाज यूक्रेन के ड्रोन हमलों की चपेट में आ गया।
विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘आज, भारत में यूक्रेन के राजदूत ओलेक्सांद्र पोलिशचुक को विदेश मंत्रालय तलब किया गया। यह कदम वाणिज्यिक जहाज एमवी ओमोर्फी पर हुए हमले के सिलसिले में उठाया गया, जिसमें एक भारतीय नागरिक की दुखद मौत हो गई थी।’’ मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘उसने इस घटना पर गंभीर चिंता जताई है और वाणिज्यिक पोत पर हुए ऐसे हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की है। साथ ही, समुद्री नौवहन की सुरक्षा, नौवहन की आजादी और अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर इनके बुरे असर को भी रेखांकित किया है।
’’ बयान के मुताबिक राजदूत से ‘‘यूक्रेन के अधिकारियों तक वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाए जाने को लेकर भारत की गंभीर चिंताएं पहुंचाने का अनुरोध किया गया और इस बात को दोहराया गया कि ऐसे कृत्य, जिनसे निर्दोष आम नागरिकों और नाविकों की जान को खतरा होता है, स्वीकार्य नहीं हैं और इनसे बचना चाहिए।
‘जनता दर्शन’ में बोले CM योगी, सरकार हर तय समस्या का निष्पक्ष समाधान कराएगी
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह ‘जनता दर्शन’ किया. सीएम ने विभिन्न जनपदों से आए हर शख्स से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने यहां लोगों से कहा कि आप परेशान कतई न हों, सरकार हर तय समस्या का निष्पक्ष समाधान कराएगी. सीएम ने अभिभावकों के साथ आए बच्चों से भी बातचीत की, उनकी पढ़ाई और रुचि के बारे जाना. इसके बाद सभी को चॉकलेट भी दी.
समस्याओं का समाधान शीघ्र हो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता ‘जनता दर्शन’ में लोगों स मुलाकात करके उनकी समस्याएं और शिकायतें भी सुनीं. उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि परेशान न हों, सबकी उचित समस्या पर प्रभावी कार्रवाई होगी. सीएम ने मौजूदा अधिकारियों को आदेश दिया कि यहां आईं शिकायतों निस्तारण और समस्याओं का समाधान शीघ्रता से कराया जाए.
प्रभावी कार्रवाई कराई जाएगी
मुख्यमंत्री ‘जनता दर्शन’ में आए फरियादियों के पास पहुंचे और एक-एक कर उनके प्रार्थना पत्र लेते हुए शिकायतों व समस्याओं को सुना गया. उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा-परेशान न हों, सबकी उचित समस्या पर प्रभावी कार्रवाई कराई जाएगी. मुख्यमंत्री ने पास में खड़े अधिकारियों को निर्देशित किया कि यहां आईं शिकायतों का निस्तारण और समस्याओं का समाधान शीघ्रता से कराया जाए. अलग-अलग मामलों से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण के लिए उन्होंने संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र संदर्भित कर निर्देशित किया कि सभी का निस्तारण निष्पक्ष और समयबद्ध होना चाहिए.
सरकार तुरंत धन उपलब्ध कराएगी
अपराध व जमीन पर जबरन कब्जा किए जाने संबंधी शिकायतों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए. इसके साथ ही इलाज के लिए आर्थिक मदद से जुड़े प्रार्थना पत्रों पर उन्होंने अस्पतालों के एस्टिमेट की प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने को कहा. सीएम ने लोगों को आश्वस्त किया कि एस्टिमेट मिलते ही सरकार तुरंत धन उपलब्ध कराएगी.
अभिभावकों के साथ कुछ बच्चे भी आए
‘जनता दर्शन’ में अभिभावकों के साथ कुछ बच्चे भी आए थे. मुख्यमंत्री ने इन बच्चों को दुलारा, उनसे पढ़ाई और रुचि के बारे में भी पूछा, फिर चॉकलेट के साथ आशीर्वाद दिया. मुख्यमंत्री ने बच्चों से कहा कि मन लगाकर पढ़ाई करें. इसके साथ ही किसी अन्य विधा (खेल, गीत-संगीत, कला, नाट्य) आदि में भी प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने भीतर की कला को निखारें.
स्रोत-आईएएनएस
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News Nation