Responsive Scrollable Menu

₹5 लाख करोड़ की बारिश, IT Stocks के दम पर Sensex में 775 अंकों का उछाल, Nifty उबरा पांच दिनों की गिरावट से

Stock Market Rally: निफ्टी की मंथली एक्सपायरी के एक दिन पहले आज मार्केट में शानदार रिकवरी हुई। लगातार पांच कारोबारी दिनों में डेढ़ फीसदी से अधिक टूटने के बाद आईटी सेक्टर के दम पर आज सेंसेक्स (Sensex) इंट्रा-डे में 800 प्वाइंट्स से अधिक उछल पड़ा तो निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 24000 के पार चला गया। ब्रोडर लेवल पर भी आज अच्छी रौनक दिखी। इस रौनक में निवेशकों की दौलत में आज ₹5 लाख करोड़ से अधिक का इजाफा हुआ। चेक करें कि दिन भर मार्केट में कैसा हाल रहा

Continue reading on the app

'Gen Z भावुक है, वे ठंडे दिमाग से नहीं सोचते'; दिल्ली प्रोटेस्ट पर बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत

Mohan Bhagwat ON Gen Z: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि 'स्त्री मुक्ति आंदोलन' शुरू हुआ और धीरे-धीरे इसे व्यापक रूप से स्वीकार किया गया। Gen Z स्वभाव से अच्छा, आसानी से ढलने वाला और भावुक होता है। वे बहुत शांत मन से नहीं सोचते। अगर उन्हें कुछ ऐसा दिखता है जो असल में सच्चा लगता है, तो वे उससे जुड़ जाते हैं

Continue reading on the app

  Sports

Justin Greaves ने रचा इतिहास: Pakistan के खिलाफ लगातार 5 Maiden Overs में झटके 5 Wickets, तोड़ा World Record

पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मुकाबले में क्रिकेट प्रेमियों को एक ऐतिहासिक प्रदर्शन देखने को मिला है। वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी जस्टिन ग्रीव्स ने अपनी शानदार गेंदबाजी से ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जिसे टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहले कभी दर्ज नहीं किया गया था। उन्होंने लगातार पांच मेडन ओवर डालते हुए पांच विकेट अपने नाम किए और रिकॉर्ड युग में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए।

मौजूद जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय जस्टिन ग्रीव्स ने मुकाबले के तीसरे दिन 27 रन देकर पांच विकेट हासिल किए। यह उनके टेस्ट करियर का पहला पांच विकेट लेने का कारनामा भी है। उनकी घातक गेंदबाजी की बदौलत वेस्टइंडीज ने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के इस मुकाबले में मजबूत स्थिति बना ली है।

गौरतलब है कि इससे पहले लगातार चार मेडन ओवर में विकेट लेने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के नाम था। उन्होंने वर्ष 2016 में जोहानिसबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी। अब जस्टिन ग्रीव्स ने लगातार पांच मेडन ओवर में विकेट लेकर उस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

बता दें कि यह जस्टिन ग्रीव्स का 17वां टेस्ट मैच है। उन्होंने अपने करियर में पहली बार एक पारी में पांच विकेट लेने का मुकाम हासिल किया। पाकिस्तान की पहली पारी 282 रन पर सिमट गई, जबकि वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में 311 रन बनाए थे। इस तरह मेजबान टीम को पहली पारी के आधार पर 29 रन की बढ़त मिली।

मुकाबले के दौरान एक समय पाकिस्तान की स्थिति काफी मजबूत दिखाई दे रही थी। टीम ने तीन विकेट पर 244 रन बना लिए थे और कप्तान शान मसूद शानदार शतक पूरा कर चुके थे। ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान पहली पारी में बड़ी बढ़त हासिल कर लेगा, लेकिन इसके बाद जस्टिन ग्रीव्स ने मैच का पूरा रुख बदल दिया।

उन्होंने सबसे पहले शान मसूद को 109 रन के निजी स्कोर पर आउट किया। इसके बाद लगातार मेडन ओवरों में आमिर जमाल, अली उस्मान, मोहम्मद रिजवान और मोहम्मद अब्बास को बिना कोई रन दिए पवेलियन भेज दिया। उनकी इस शानदार गेंदबाजी के कारण पाकिस्तान की टीम 244 रन पर तीन विकेट से 282 रन पर पूरी तरह सिमट गई।

मैच के बाद जस्टिन ग्रीव्स ने कहा कि जब उन्हें गेंदबाजी के लिए बुलाया गया तो कप्तान रोस्टन चेज ने केवल अनुशासन बनाए रखने और सही लाइन तथा लेंथ पर गेंदबाजी करने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा कि पिच से गेंद को अच्छी मदद मिल रही थी और उन्हें उसका पूरा फायदा मिला। उन्होंने यह भी कहा कि टेस्ट क्रिकेट में पहली बार पांच विकेट लेकर उन्हें बेहद खुशी है, लेकिन मुकाबला अभी खत्म नहीं हुआ है और आगे भी काफी मेहनत करनी होगी।

हालांकि दिन के अंत में पाकिस्तान ने भी वापसी की कोशिश की। वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी में दिन का खेल समाप्त होने तक सात विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाए। इसके बावजूद मेजबान टीम के पास कुल 155 रन की बढ़त रही। ऐसे में मुकाबले के चौथे दिन दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिल सकता है, लेकिन फिलहाल जस्टिन ग्रीव्स की ऐतिहासिक गेंदबाजी इस टेस्ट मैच की सबसे बड़ी चर्चा बनी हुई हैं।
Tue, 28 Jul 2026 22:26:18 +0530

  Videos
See all

राहुल गांधी और अखिलेश यादव को देखता हूं तो मुझे एक मुहावरा याद आता है: Anurag Thakur | Lok Sabha #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-28T17:42:03+00:00

PUC Certificate: गाड़ी मालिकों के लिए खुशखबरी, 3 साल में एक बार होगा प्रदूषण टेस्ट | BS6 | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-28T17:45:05+00:00

Parliament में BJP सांसद Tejasvi Surya GenZ के आंदोलन पर जबरदस्त भाषण | Coaching Mafia Exposed | CJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-28T17:40:06+00:00

सपा वालों को तो बुलाया ही नहीं राहुल अकेले ही महफिल लूटना चाहते थे-Anurag Thakur | Lok Sabha | CJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-28T17:40:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers