दमोह: युवक पर पलटी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली, मौके पर हुई मौत, चालक फरार
दमोह में तेज रफ्तार एक बार फिर एक व्यक्ति के लिए काल बन गई। दरअसल, दमोह पन्ना स्टेट हाईवे पर जा रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली हटा थाने के लुहारी कस्बे के पास पलट गई। व्यक्ति इसकी चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर ट्रॉली चालक शराब के नशे में था और तेज रफ्तार से वाहन चल रहा था। इसमें भवन निर्माण की सामग्री लोड थी। तेज स्पीड में वो वाहन को नहीं संभाल सका और गाड़ी अचानक से पलट गई। लाल सिंह इसके नीचे आ गया और उसकी जान चली गई
तेज रफ्तार ने ली व्यक्ति की जान
जब यह ट्रैक्टर ट्राली पलटी उसे समय मृतक लाल सिंह हटा से अपने गांव कुआखेड़ा जा रहा था। ट्रैक्टर पलट तेरी ड्राइवर मौके से भाग गया। वहां मौजूद लोगों ने नीचे दबे हुए लाल सिंह को जब तक बाहर निकाला तब तक उसकी जान जा चुकी थी।
परिजनों का क्या कहना
इस घटना के बाद लाल सिंह के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के भाई के अनुसार यह ट्रक किसी मोहन सिंह नाम के व्यक्ति का है। उन्होंने बताया कि उनके भाई घर का सामान लेने के लिए हटा आए हुए थे और कुआखेड़ी वापस जा रहे थे। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया है कि ड्राइवर शराब के नशे में तेजी से ट्रैक्टर चला रहा था। ट्रैक्टर पलट गया और इस वजह से उनके भाई की मौत हो गई। फिलहाल लाल सिंह के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल में रखा गया है।
दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट
नीमच में फुटबॉल के जरिए नशा मुक्ति का संदेश, 16 टीमें लेंगी टूर्नामेंट में हिस्सा
पुलिस प्रशासन द्वारा हर जिले में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में नीमच पुलिस प्रशासन द्वारा फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास की पहली पर शुरू किए गए इस टूर्नामेंट में जिले की 16 टीम हिस्सा ले रही है।
फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार और मानस विधायक अनिरुद्ध माधव मारू की मौजूदगी में किया गया। दोनों जनप्रतिनिधियों ने खिलाड़ियों और उपस्थित लोगों को नशा मुक्त रहने की शपथ दिलाई और फुटबॉल को किक मार कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
नशे के खिलाफ फुटबॉल टूर्नामेंट
नीमच में शुरू हुआ यह टूर्नामेंट 30 जुलाई तक चलने वाला है। इसमें 16 टीम में भाग ले रही है और फाइनल मुकाबला 30 तारीख को रखा गया है। टूर्नामेंट का शुभारंभ करते समय जनप्रतिनिधि खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते दिखाई दिए। खिलाड़ियों में भी मुकाबले को लेकर जोश नजर आया।
ये अधिकारी यह उपस्थित
इस टूर्नामेंट शुभारंभ के अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अगरवाल, नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान सहित पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद थे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News