Rajasthan Crime: राजस्थान में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस की समर्थता पर सवाल खड़े कर दिए हैं. दरअसल, यहां सात दिनों से लापता एक 78 साल के फाइनेंसर शोभाराम जैन का शव कुएं से बरामद हुआ है. शव के कुएं से बरामद होने से सनसनी फैल गई है. खास बात है कि जैन पिछले 7 दिनों से गायब थे. 4 दिनों से पुलिस जांच कर रही थी, बावजूद इसके वे उन्हें ढूंढ तक नहीं पाए. घटना भीलवाड़ा जिले की है.
अब जानें क्या है पूरा मामला
शव जिस हालत में मिला, उसने हत्या की आशंका को और गहरा कर दिया है. पुलिस के अनुसार, मृतक को तारबंदी वाले पोल से हाथ-पैर बांधकर कुएं में फेंका गया था. रविवार सुबह ग्रामीणों ने कुएं में श देखकर पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही बागोर थाना पुलिस, एफएसएल टीम और एसडीआरएफ मौके पर पहुंची. इसके बाद एसडीआरएफ और क्रेन की मदद से पुलिस ने शव को बाहर निकाला. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस शुरुआती जांच में हत्या की वजह पैसों की लेन-देन मान रही है.
4 दिन की जांच के बाद भी जैन को नहीं ढूंढ सकी पुलिस
पुलिस के अनुसार, शोभाराम बावलास गांव के रहेन वाले थे. वे 19 जुलाई को पाली जिले में स्थित जैन तीर्थ सिरियारी दर्शन करने के लिए गए थे, जिसके बाद से वे घर नहीं लौटे. परिजनों ने उनको ढूंढने की खूब कोशिश की लेकिन उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली. इसके बाद उनके बेटे भैरूलाल ने 22 जुलाई को बागौर थाने में केस दर्ज करवाया. 22 जुलाई से पुलिस ने केस की जांच की पर 4 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस उन्हें ढूंढ नहीं पाई. इसके बाद 26 जुलाई की सुबह ग्रामीणों ने कुए में शव देखकर पुलिस को जानकारी दी. शव सीमेंट के पोल से बांधकर कुएं में फेंका गया था, जिससे लंबे वक्त तक वह सतह पर न आ सके.
लेन-देन के विवाद को माना जा रहा हत्या का कारण
मामले में बागोर थानाधिकारी बच्छ राज ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया कि शोभाराम जैन ब्याज पर रुपए देते थे. ऐसे में लेन-देन के विवाद को हत्या का कारण माना जा रहा है. हालांकि, हत्या की असल वजह जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा. पुलिस केस की विभिन्न एंगल से जांच कर रही है.
vaibhav sooryavanshi in odi: सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई तीन मैचों की श्रृंखला में प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार जीता, जिसमें उन्होंने दो अर्धशतकों के साथ 151 रन बनाए. इंजीनियर को लगा कि 15 वर्षीय खिलाड़ी ने 50 ओवर के प्रारूप में जगह बनाने के लिए पर्याप्त प्रदर्शन किया है. Mon, 27 Jul 2026 14:15:40 +0530