Aaj Ka Mausam: हरियाणा-पंजाब समेत देश के 14 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट
Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में मानसूनी बारिश का दौर जारी है. इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने एक बार फिर से देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, गुजरात से लेकर पश्चिम बंगाल तक जमकर बारिश हो रही है. आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक डिप्रेशन बना हुआ है जो लगातार मजबूत हो रहा है. इसके आज यानी सोमवार को डीप डिप्रेशन में बदलने का अनुमान है. जो बाद में उत्तर ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तट से टकरा सकता है. इसके प्रभाव से देशके कई राज्यों में भारी बारिश होने की आशंका है.
देश के 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
भारत मौसम विभाग विभाग के मुताबिक, सोमवार (27 जुलाई) को देश के कम से कम 14 राज्यों में भारी बारिश होने का अनुमान है. मौसम विभाग की मानें तो आज हरियाणा-पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा और पश्चिमी तट के इलाकों में भारी बारिश होने की आशंका है. इसके अलावा ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी भारी बारिश की संभावना है. इसके साथ ही पश्चिमी और पूर्वी यूपी में हल्की से मध्य बारिश होने का अनुमान है.
The Depression over northwest Bay of Bengal and adjoining areas of North Odisha-West Bengal coasts remained practically stationary during past 6 hours and lay centred at 2330 hrs IST of today, the 26th July 2026, over the same region near latitude 21.1°N and longitude 88.1°E,… pic.twitter.com/kcABOx7qoB
— India Meteorological Department (@Indiametdept) July 26, 2026
- वहीं राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में कुछ स्थानों पर आज हल्की बारिश होने की संभावना है. जबकि बिहार, झारखंड और सिक्किम में गरज-चमक के साथ बारिश होने की आशंका है. उधर असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा समेत पूर्वोत्तर के ज्यादातर राज्यों में बारिश की संभावना है.
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में नया बवंडर उठने से ओडिशा, बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने गुजरात के चार जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. जबकि कई अन्य राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है. इस दौरान गुजरात के कुछ जिलों में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने का भी अनुमान है.
खबर अभी अपडेट हो रही है....
खुशखबरी! सप्ताह के पहले दिन ही तेल के दामों में बड़ी गिरावट, जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव
Petrol Diesel Prices Today: सप्ताह के पहले दिन ही लोगों के लिए राहत भरा रहा. अमेरिका और ईरान के बीच करीब दो हफ्तों तक चले हमलों के बाद दोनों देशों ने सप्ताहांत में हमले रोक दिए. सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें करीब 5% गिर गईं. निवेशकों को उम्मीद है कि दोनों देशों के बीच बातचीत से तनाव कम होगा और होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही फिर से सामान्य हो सकेगी.
रॉयटर्स के रिपोर्ट के अनुसार, ब्रेंट क्रूड की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली. सोमवार को इसकी कीमत 4.89 डॉलर यानी करीब 5.05% घटकर 91.89 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई. कारोबार के दौरान कुछ समय के लिए इसकी कीमत 90 डॉलर प्रति बैरल के अहम स्तर से भी नीचे चली गई.
खबर अपडेट की जा रही है...




News Nation















