अर्शदीप सिंह ने गर्लफ्रेंड समरीन कौर संग रिश्ते पर लगाई मुहर, सोशल मीडिया पोस्ट से खत्म हुई डेटिंग की चर्चाएं
भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने आखिरकार अपनी निजी जिंदगी को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया है। दरअसल उन्होंने इंस्टाग्राम पर पंजाबी मॉडल और एक्ट्रेस समरीन कौर के साथ दो तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन में सिर्फ “My Person” लिखा है। वहीं इस छोटे से कैप्शन ने दोनों के रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया। पोस्ट सामने आते ही क्रिकेट फैंस, सेलेब्रिटीज और साथी खिलाड़ियों की ओर से शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई।
दरअसल अर्शदीप सिंह और समरीन कौर के रिश्ते की चर्चा पिछले कुछ महीनों से लगातार सोशल मीडिया पर चल रही थी। हालांकि दोनों ने अब तक कभी भी इस बारे में खुलकर कुछ नहीं कहा था। इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद अब यह साफ हो गया है कि दोनों एक-दूसरे के साथ रिश्ते में हैं। फैंस भी लंबे समय से इस पुष्टि का इंतजार कर रहे थे और पोस्ट वायरल होते ही हजारों कमेंट्स और लाइक्स मिलने लगे।
ARSHDEEP SINGH WITH SAMREEN KAUR. ❤️
– Beautiful pictures! pic.twitter.com/6esB0vLtFi
— Tanuj (@ImTanujSingh) July 26, 2026
अर्शदीप सिंह और समरीन कौर की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई?
बता दें कि दोनों के रिश्ते की पहली चर्चा अप्रैल 2026 में शुरू हुई थी। उस समय अर्शदीप ने स्नैपचैट पर एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें वह एक लड़की का हाथ पकड़े नजर आए थे। तस्वीर में चेहरा दिखाई नहीं दे रहा था, लेकिन फैंस ने हाथ पर बने टैटू और नेल आर्ट के आधार पर अंदाजा लगाया कि वह समरीन कौर हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के अफेयर की खबरें तेजी से फैलने लगीं।
दरअसल आईपीएल 2026 के दौरान इन चर्चाओं को और जोर मिला। समरीन कई मुकाबलों में पंजाब किंग्स का समर्थन करती नजर आईं। उन्हें न्यू चंडीगढ़ और मुंबई के स्टेडियम में वीआईपी स्टैंड से मैच देखते हुए देखा गया। इसके अलावा चंडीगढ़ एयरपोर्ट और धर्मशाला में दोनों की साथ मौजूदगी की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए। हालांकि उस समय दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी, जिससे चर्चाएं और बढ़ती रहीं।
ब्रेकअप की अफवाहों के बाद इंस्टाग्राम पोस्ट ने किया सब साफ
दरअसल जून 2026 में दोनों पंजाब के एक गुरुद्वारे में साथ मत्था टेकने पहुंचे थे। इसके कुछ दिन बाद सोशल मीडिया पर यह दावा किया गया कि दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है और उनका ब्रेकअप हो गया है। हालांकि इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई और न ही अर्शदीप या समरीन ने इस पर कोई बयान दिया। अब इंस्टाग्राम पर साझा की गई तस्वीरों ने इन सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है। “My Person” कैप्शन के साथ की गई पोस्ट को फैंस ने रिश्ते की आधिकारिक घोषणा माना है। सोशल मीडिया पर लोग दोनों की जोड़ी की जमकर तारीफ कर रहे हैं और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।
आखिरकार भोपाल से पकड़ा गया कुख्यात बदमाश काला ईरानी, देश के कई राज्यों में दर्ज है गंभीर मामलें
भोपाल के निशातपुरा के ईरानी डेरे का कुख्यात बदमाश काला ईरानी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया, पुलिस ने काला ईरानी को उस वक़्त गिरफ्तार किया जब वह अपने घर में चोरी छिपे पहुंचा। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने काला ईरानी के बेटे को भी गिरफ्तार किया है। काला ईरानी पर 10 हजार का इनाम भी पुलिस ने घोषित किया था।
गिरोह का था प्रमुख
आरोपी भोपाल के ईरानी समाज के कुछ लोगों का संगठित गिरोह बनाकर देश के विभिन्न राज्यों में लगातार आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। उसके विरुद्ध थाना निशातपुरा में अपराध दर्ज होने के साथ-साथ स्थायी वारंट भी लंबित था। विशेष प्रयासों के बड़ा पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से अपराधों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। न्यायालय से पुलिस रिमांड प्राप्त कर उससे पूछताछ जारी है, जिससे अन्य गंभीर मामलों का खुलासा होने की संभावना है।
देश के कई हिस्सों में दर्ज है अपराध
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली, कर्नाटक एवं छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों के कई थानों में चोरी, हाथ की सफाई कर जेवर एवं नकदी चोरी करने तथा अन्य आपराधिक कृत्यों के लगभग 35 अपराध दर्ज होना सामने आया है। आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड का संकलन किया जा रहा है तथा उसकी गिरफ्तारी की सूचना देशभर के संबंधित पुलिस इकाइयों को भेजी जा रही है।

Mp Breaking News