Omar Abdullah नहीं उठाएंगे आंतरिक मुद्दे, US Ambassador सर्जियो गोर के सामने केवल स्थिति पर करेंगे बात
जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि वह अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर से क्षेत्र की स्थिति के बारे में चर्चा करेंगे लेकिन उन्होंने आंतरिक मुद्दों को उठाने से इनकार करते हुए कहा कि इन मुद्दों को केवल केंद्र सरकार ही हल कर सकती है। अब्दुल्ला ने पत्रकारों से कहा, बहुत लंबे समय बाद कोई अमेरिकी राजदूत जम्मू-कश्मीर का दौरा कर रहा है। व्यक्तिगत रूप से, मुझे भी किसी अमेरिकी राजदूत से मिले हुए काफी समय हो गया है।
उन्हें आने दीजिए, हम बैठकर बात करेंगे। मुख्यमंत्री ने हालांकि कहा कि वह राजदूत की बात सुनना अधिक पसंद करेंगे, और ‘‘वह (गोर) भी सुनने के लिए आ रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, देखते हैं कि आज दोपहर जब वह मिलने आएंगे तो किस तरह की बातचीत होती है। अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की समस्याओं का समाधान अमेरिका से नहीं होगा, बल्कि इनका समाधान केंद्र सरकार ही कर सकती है।
उन्होंने कहा, किसी दूसरे देश के राजदूत के समक्ष अपने देश की शिकायत करना मेरी आदत कभी नहीं रही है। हमारी समस्याओं का समाधान वाशिंगटन से नहीं होगा; हमारी समस्याओं का समाधान केंद्र सरकार के पास है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए मुझे लगता है कि किसी दूसरे देश के राजदूत के समक्ष अपने देश की शिकायत करना उचित नहीं होगा। यह मेरी आदत नहीं है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि वह निश्चित रूप से जम्मू-कश्मीर और ‘‘मौजूदा स्थिति’’ पर चर्चा करेंगे, लेकिन न तो शिकायत करेंगे और न ही अपनी समस्याओं के समाधान के लिए उनसे आग्रह करेंगे।
Video: आवारा कुत्तों से परेशान 'डॉग' पहुंचा जनसुनवाई, कलेक्टर के पास सीट पर बैठ हिलाता रहा सिर, चौंके लोग
आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या से परेशान खंडवा में नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष ने एक युवक को कुत्ते की ड्रेस पहनाकर जनसुनवाई में पहुंचा. कलेक्टर से सामने रखी अपनी मांग.
The post Video: आवारा कुत्तों से परेशान 'डॉग' पहुंचा जनसुनवाई, कलेक्टर के पास सीट पर बैठ हिलाता रहा सिर, चौंके लोग appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi







/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
